logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार की शिकार हुई बाइक: बोलेरो से टकराने के बाद आग ने मचाई तबाही, युवक गंभीर घायल। बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप रविवार रात करीब 9 बजे ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही पलों में वह धू-धू कर जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय व्यास कुमार, पिता वेलास यादव, निवासी ग्राम भाटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद कुमार और चालक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बेतिया रेफर किया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और किसकी लापरवाही से यह भीषण दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि एनएच-727 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसे थम नहीं रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

तेज रफ्तार की शिकार हुई बाइक: बोलेरो से टकराने के बाद आग ने मचाई तबाही, युवक गंभीर घायल। बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप रविवार रात करीब 9 बजे ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही पलों में वह धू-धू कर जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय व्यास कुमार, पिता वेलास यादव, निवासी ग्राम भाटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद कुमार और चालक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बेतिया रेफर किया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और किसकी लापरवाही से यह भीषण दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि एनएच-727 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसे थम नहीं रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बेतिया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नौतन थाना के सहयोग से मंगलपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी कर 30 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मौके से 28 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक पासबुक और 4 चेक बुक बरामद किए, जिसने पूरे साइबर खेल की परतें खोल दीं। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से “म्यूल बैंक खाते” और सिम कार्ड 4 से 5 हजार रुपये में खरीदता था। इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी 7 से 8 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था, ताकि असली सरगना तक पहुंचना मुश्किल हो सके। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार जिले के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बेतिया पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल और बैंक दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि इस ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है और अपराधियों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी।
    1
    बेतिया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नौतन थाना के सहयोग से मंगलपुर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी कर 30 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मौके से 28 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 5 बैंक पासबुक और 4 चेक बुक बरामद किए, जिसने पूरे साइबर खेल की परतें खोल दीं।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से “म्यूल बैंक खाते” और सिम कार्ड 4 से 5 हजार रुपये में खरीदता था। इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद आरोपी 7 से 8 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था, ताकि असली सरगना तक पहुंचना मुश्किल हो सके। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार जिले के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं और कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बेतिया पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल और बैंक दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि इस ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है और अपराधियों के लिए कड़ा चेतावनी संदेश भी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • मैनाटांड प्रखंड मे चल रही है बिना लाइसेंस के कृषि उत्पादों की दुकानों पर ठगे जा रहे है किसान और अधिकारी है निश्चिंत  आखिर कैसे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को मिल जाते है कृषि सम्बंधित कीटनाशक और अन्य दवाये  ऐसी अवैध दुकानों की जानकारी पंचायत कृषि सलाहकारों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहने के बाबजूद क्यूँ नहीं होती कार्यवाही
    1
    मैनाटांड प्रखंड मे चल रही है बिना लाइसेंस के कृषि उत्पादों की दुकानों पर ठगे जा रहे है किसान और अधिकारी है निश्चिंत 
आखिर कैसे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को मिल जाते है कृषि सम्बंधित कीटनाशक और अन्य दवाये 
ऐसी अवैध दुकानों की जानकारी पंचायत कृषि सलाहकारों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहने के बाबजूद क्यूँ नहीं होती कार्यवाही
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • सुखपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 14 लोग घायल सुखपुरा (बलिया)। कस्बे में बंदरों के बाद अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर रात तक कुत्तों के काटने से 14 लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे की लगभग हर गली, सड़क और बाजार में आवारा कुत्तों की मौजूदगी है। राह चलते कब कौन सा कुत्ता हमला कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं। पीड़ितों में कलावती सिंह, अशोक सिंह, राजेश राम व काशीनाथ राम प्रमुख हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में सीएचसी और पीएचसी होने के बावजूद एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते घायलों को 8 किलोमीटर दूर बेरूआरबारी पीएचसी जाना पड़ा। शासन और पंचायत स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    1
    सुखपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 14 लोग घायल
सुखपुरा (बलिया)। कस्बे में बंदरों के बाद अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर रात तक कुत्तों के काटने से 14 लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे की लगभग हर गली, सड़क और बाजार में आवारा कुत्तों की मौजूदगी है। राह चलते कब कौन सा कुत्ता हमला कर दे, इसका कोई भरोसा नहीं। पीड़ितों में कलावती सिंह, अशोक सिंह, राजेश राम व काशीनाथ राम प्रमुख हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में सीएचसी और पीएचसी होने के बावजूद एंटी रेबीज इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते घायलों को 8 किलोमीटर दूर बेरूआरबारी पीएचसी जाना पड़ा।
शासन और पंचायत स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    1
    बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर में महाशिवरात्रि के विशाल भव्य यात्रा की शोभायात्रा में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए और शिव यात्रा को सुंदर और भव्य बनाया
    user_क्राईम ब्रांच बेतिया
    क्राईम ब्रांच बेतिया
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर बेतिया से निकलीं लाल बाजार होते हुए भगवान शिव की बारात। भगवान शिव के इस बारात का शोभा अद्भुत था। हर हर महादेव। 15.02.2026.
    1
    महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर बेतिया से निकलीं लाल बाजार होते हुए भगवान शिव की बारात। भगवान शिव के इस बारात का शोभा अद्भुत था। हर हर महादेव।  15.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • Velentine day का पहला रुझान आ गया है प्यार के नाम पर कैसे ह.वस का खेल होता हैl सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 😄
    1
    Velentine day का पहला रुझान आ गया है प्यार के नाम पर कैसे ह.वस का खेल होता हैl सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 😄
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गेहूं और सरसों की लहलहाते फसलें
    1
    गेहूं और सरसों की लहलहाते फसलें
    user_Ashoka Rock Star
    Ashoka Rock Star
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप रविवार रात करीब 9 बजे ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही पलों में वह धू-धू कर जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय व्यास कुमार, पिता वेलास यादव, निवासी ग्राम भाटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद कुमार और चालक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बेतिया रेफर किया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और किसकी लापरवाही से यह भीषण दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि एनएच-727 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसे थम नहीं रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक के समीप रविवार रात करीब 9 बजे ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही पलों में वह धू-धू कर जलकर राख हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय व्यास कुमार, पिता वेलास यादव, निवासी ग्राम भाटहा, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद कुमार और चालक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बेतिया रेफर किया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और किसकी लापरवाही से यह भीषण दुर्घटना हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि एनएच-727 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसे थम नहीं रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक निगरानी और स्पीड कंट्रोल की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.