दमोह,,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को होगा सहायक उपकरण वितरण शिविर एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दमोह : 15 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को जिले में एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत चिन्हांकित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। वितरण शिविर का आयोजन जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर दमोह में किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दमोह को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका दमोह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाएं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका दमोह द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दमोह के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की जाएंगी। उपसंचालक सामाजिक न्याय ने संबंधित निकायों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के चिन्हांकित हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाने तथा शिविर के उपरांत सुविधानुसार वापस ले जाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही सभी चिन्हांकित हितग्राहियों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित कर उन्हें कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराते हुए योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होने संबंधितो को निर्देशित किया कि किसी भी चिन्हांकित हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की होगी। आयोजन स्थल पर निकाय स्तर से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती के साथ साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

- जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कुम्हारी मंडल में सेन समाज की कार्यकारिणी गठित समाज उत्थान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा कुम्हारी-- सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया। बैठक का शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि सेन महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सेन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश्वर सेन सागर सहित शेरू सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, गुरु प्रसाद सेन एवं राजेश सेन का समाजजनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण सहित संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी गठित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकिशन सेन को अध्यक्ष एवं दुलीचंद सेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा में कडोरी सेन को अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास को उपाध्यक्ष तथा दुकानदार संघ में रघुवीर सेन को अध्यक्ष एवं राहुल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमर सेन द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- पत्रकार वार्ता* *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है* *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*1
- वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल गेट के सामने अचानक भरभरते हुए टूटकर गिरा कांच, मॉल में मची अफरा-तफरी; वीडियो आया सामने दमोह। शहर के शिवाजी चौक स्थित नवीन वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेट के सामने लगा कांच अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिरने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। स्थिति को देखते हुए मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद लाठी की मदद से कांच के बचे हुए हिस्से को भी सावधानीपूर्वक गिराया गया। गनीमत रही कि जिस समय कांच टूटकर नीचे गिरा, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पास में मौजूद लोगों ने कांच टूटने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वही मंगलवार शाम करीब 6 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोगों ने मॉल प्रबंधन और संचालक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग की है।1
- *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*1
- सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।1
- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |2
- बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई। पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था। वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।2