logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमाल खान, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है और वह सरेठी विसावां का रहने वाला है, उसे पुलिस ने हरौरा अण्डरपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के मार्गदर्शन में धनपतगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर 8 जुलाई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 127/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)/87 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश पाठक, हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव और कांस्टेबल चन्दन कुमार शामिल रहे।

4 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter Sadar, Lucknow•
4 hrs ago
77f98276-cd12-4c4c-97ae-7ddd3b8c90fa

सुलतानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमाल खान, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है और वह सरेठी विसावां का रहने वाला है, उसे पुलिस ने हरौरा अण्डरपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के मार्गदर्शन में धनपतगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर 8 जुलाई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 127/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)/87 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश पाठक, हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव और कांस्टेबल चन्दन कुमार शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर एक कैंसर पीड़ित दलित महिला के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह पूरा मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थकों पर आरोप लगे हैं। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर ही महिलाओं ने एकजुट होकर थाने का घेराव किया।
    3
    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर एक कैंसर पीड़ित दलित महिला के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह पूरा मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थकों पर आरोप लगे हैं। पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर ही महिलाओं ने एकजुट होकर थाने का घेराव किया।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धार्मिक परंपराओं में सरकार के हस्तक्षेप को लेकर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य नाराज हो गए हैं। वे धार्मिक परंपराओं में सरकारी दखल से काफी खफा हैं।
    1
    धार्मिक परंपराओं में सरकार के हस्तक्षेप को लेकर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य नाराज हो गए हैं। वे धार्मिक परंपराओं में सरकारी दखल से काफी खफा हैं।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपनी विधायक निधि से लगभग ₹7.70 करोड़ (₹770 लाख) की लागत से पूरे हुए 75 जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित किया। इस उत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीहनुमान जी के चरणों में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। रक्षा मंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में समारोह में 75 किलोग्राम का एक भव्य केक काटा गया और शानदार आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष माननीय श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी एन मिश्रा, कालीचरण कॉलेज के प्रबंधक श्री वी के मिश्रा और लखनऊ महानगर भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सादगी का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और लखनऊ पूर्वी विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, आवासीय समितियों के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पूरा आयोजन "सतत विकास का पथ अविरल, राष्ट्र रक्षा का संकल्प अटल" के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
    4
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपनी विधायक निधि से लगभग ₹7.70 करोड़ (₹770 लाख) की लागत से पूरे हुए 75 जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित किया।

इस उत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीहनुमान जी के चरणों में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। रक्षा मंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में समारोह में 75 किलोग्राम का एक भव्य केक काटा गया और शानदार आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष माननीय श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी एन मिश्रा, कालीचरण कॉलेज के प्रबंधक श्री वी के मिश्रा और लखनऊ महानगर भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सादगी का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और लखनऊ पूर्वी विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, आवासीय समितियों के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पूरा आयोजन "सतत विकास का पथ अविरल, राष्ट्र रक्षा का संकल्प अटल" के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही आपसी अदावत अब थमती नजर आ रही है। सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर और पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय एक साथ एक ही जगह पर नजर आए हैं। मौका था पीपी कमैचा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव के पूज्य पिताजी के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोक सभा का, जहां शोक व्यक्त करने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे थे। इस दौरान जितेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय भी उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। राजनीतिक लिहाज से यह पहला अवसर था जब पार्टी के दोनों कद्दावर नेता अगल-बगल बैठे दिखाई दिए। इससे पहले एक ही मामले को लेकर दोनों नेताओं ने अलग-अलग तारीखों में ज्ञापन दिया था, जिससे उनके बीच की कड़वाहट जगजाहिर हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में दोनों नेताओं का इस तरह एक साथ दिखना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी सुकून भरा रहा। राजनीतिक गलियारों में इसे लम्भुआ में समाजवादी पार्टी की एकजुटता की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही आपसी अदावत अब थमती नजर आ रही है। सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर और पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय एक साथ एक ही जगह पर नजर आए हैं। मौका था पीपी कमैचा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव के पूज्य पिताजी के आकस्मिक निधन पर आयोजित शोक सभा का, जहां शोक व्यक्त करने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे थे। इस दौरान जितेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय भी उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

राजनीतिक लिहाज से यह पहला अवसर था जब पार्टी के दोनों कद्दावर नेता अगल-बगल बैठे दिखाई दिए। इससे पहले एक ही मामले को लेकर दोनों नेताओं ने अलग-अलग तारीखों में ज्ञापन दिया था, जिससे उनके बीच की कड़वाहट जगजाहिर हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में दोनों नेताओं का इस तरह एक साथ दिखना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी सुकून भरा रहा। राजनीतिक गलियारों में इसे लम्भुआ में समाजवादी पार्टी की एकजुटता की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां उत्तराखंड घूमने जा रहे एक आईटी कंपनी के मालिक सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे DCM (ट्रक) में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिसके चलते कार सवार लोग अंदर ही फंसकर तड़पते रहे। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली एनसीआर के रहने वाले थे और उत्तराखंड घूमने जा रहे थे।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां उत्तराखंड घूमने जा रहे एक आईटी कंपनी के मालिक सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे DCM (ट्रक) में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिसके चलते कार सवार लोग अंदर ही फंसकर तड़पते रहे।

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली एनसीआर के रहने वाले थे और उत्तराखंड घूमने जा रहे थे।
    user_आशीष कुमार मिश्रा
    आशीष कुमार मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.