logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया आज विजयी जुलूस के बाद जनसभा में जमकर गरजे जीतू पटवारी

1 hr ago
user_SK NEWS 91
SK NEWS 91
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया आज विजयी जुलूस के बाद जनसभा में जमकर गरजे जीतू पटवारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर के उनाव में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, 5 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, एसडीओपी ने दी जानकारी भांडेर अनुभाग के उनाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महज पांच घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम साढ़े 05 बजे भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि झांसी के बेहटा निवासी अजय पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त की शाम उनाव-झांसी रोड पर काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर मारपीट की। आरोपियों ने गाड़ी में एक महिला को बैठाकर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में पीड़ित को खेरी माता मंदिर के पास छोड़ दिया गया और फोन पर लगातार रकम मांगी जाती रही। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष वंश, अजय गौतम, भजन अहिरवार और सचिन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक महिला सहित एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    भांडेर के उनाव में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, 5 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, एसडीओपी ने दी जानकारी
भांडेर अनुभाग के उनाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महज पांच घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम साढ़े 05 बजे भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि झांसी के बेहटा निवासी अजय पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त की शाम उनाव-झांसी रोड पर काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर मारपीट की। आरोपियों ने गाड़ी में एक महिला को बैठाकर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में पीड़ित को खेरी माता मंदिर के पास छोड़ दिया गया और फोन पर लगातार रकम मांगी जाती रही। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष वंश, अजय गौतम, भजन अहिरवार और सचिन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक महिला सहित एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुधवार को किला चौक पर आयोजित आभार सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज नहीं कराए जाएंगे और जनता ने जिस भरोसे के साथ कांग्रेस को विजय दिलाई है, उस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की प्राथमिकता होगी। जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस अब सेवा और विकास की राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे लोगों को यह महसूस हो कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी निष्ठा से दतिया के विकास के लिए काम करेगी। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। उनके अनुसार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो किसी दबाव में आएंगे और न ही जनता के हितों से समझौता करेंगे। "मैं 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा। राजनीति काजल की कोठरी जैसी है, लेकिन मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा सार्वजनिक जीवन आगे भी बेदाग बना रहे," उन्होंने कहा। साथ ही उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा में प्रदेश और जिले के अनेक विधायक, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर ने किया। भव्य विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत आभार सभा से पहले किला प्रांगण से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला चौक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह तथा राजपरिवार के सदस्यों—महाराजा अरुणादित्य देव, महाराजा हर्षवर्धन सिंह जूदेव ऑफ अर्की, क्षीरजा कुमारी एवं माण्डवी कुमारी—का पुष्पहार, शॉल और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। जुलूस और सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए।
    4
    बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश
बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुधवार को किला चौक पर आयोजित आभार सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज नहीं कराए जाएंगे और जनता ने जिस भरोसे के साथ कांग्रेस को विजय दिलाई है, उस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की प्राथमिकता होगी।
जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस अब सेवा और विकास की राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे लोगों को यह महसूस हो कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी निष्ठा से दतिया के विकास के लिए काम करेगी।
सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। उनके अनुसार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो किसी दबाव में आएंगे और न ही जनता के हितों से समझौता करेंगे। "मैं 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा। राजनीति काजल की कोठरी जैसी है, लेकिन मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा सार्वजनिक जीवन आगे भी बेदाग बना रहे," उन्होंने कहा। साथ ही उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा में प्रदेश और जिले के अनेक विधायक, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर ने किया।
भव्य विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
आभार सभा से पहले किला प्रांगण से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला चौक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह तथा राजपरिवार के सदस्यों—महाराजा अरुणादित्य देव, महाराजा हर्षवर्धन सिंह जूदेव ऑफ अर्की, क्षीरजा कुमारी एवं माण्डवी कुमारी—का पुष्पहार, शॉल और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। जुलूस और सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • दतिया आज विजयी जुलूस के बाद जनसभा में जमकर गरजे जीतू पटवारी
    1
    दतिया आज विजयी जुलूस के बाद जनसभा में जमकर गरजे जीतू पटवारी
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का भव्य विजयी जुलूस दतिया में विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह का भव्य विजयी जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर थिरके और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी विजयी जुलूस में शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां जगह-जगह लोगों ने विधायक घनश्याम सिंह का स्वागत किया। विजयी जुलूस के दौरान विधायक घनश्याम सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं कुछ ही देर में किला चौक मैदान पर आयोजित धन्यवाद सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    1
    दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का भव्य विजयी जुलूस
दतिया में विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह का भव्य विजयी जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर थिरके और जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी विजयी जुलूस में शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां जगह-जगह लोगों ने विधायक घनश्याम सिंह का स्वागत किया।
विजयी जुलूस के दौरान विधायक घनश्याम सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं कुछ ही देर में किला चौक मैदान पर आयोजित धन्यवाद सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में लंबे समय से नकली प्रसाद की बिक्री की मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक ई-रिक्शा से करीब चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली केक प्रसाद बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर, एसडीएम सेवढ़ा अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में की गई। प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की। इसी दौरान संदिग्ध मावा बरामद हुआ, जिसे खाद्य विभाग ने जब्त कर आवश्यक सैंपलिंग की कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी ब्रजेश मिश्रा सहित प्रशासन, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दतिया रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में लंबे समय से नकली प्रसाद की बिक्री की मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक ई-रिक्शा से करीब चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली केक प्रसाद बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह कार्रवाई कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर, एसडीएम सेवढ़ा अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में की गई। प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की। इसी दौरान संदिग्ध मावा बरामद हुआ, जिसे खाद्य विभाग ने जब्त कर आवश्यक सैंपलिंग की कार्रवाई की।

छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी ब्रजेश मिश्रा सहित प्रशासन, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेन हेडिंग: विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है
    1
    मेन हेडिंग:
विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है
विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है



विजय जुलूस से पहले नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा संदेश, बोले— यह जीत दतिया की जनता की है
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय #datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय #datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity
    1
    भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय 
#datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity 
भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय 
#datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भांडेर में दो दिन की बारिश से जनजीवन बेहाल, सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, जनपद कार्यालय और अस्पताल समेत कई परिसर बने तालाब भांडेर नगर में लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नगर के कई सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिसरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जनपद पंचायत कार्यालय, मार्केटिंग सोसायटी, सिंचाई विभाग, पुराना अस्पताल सहित कई शासकीय कार्यालयों के परिसर पानी से लबालब भर गए, जिससे वहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर हालात ऐसे रहे कि कार्यालय परिसरों ने तालाब का रूप ले लिया। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ और जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बुधवार शाम 04 बजे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
    1
    भांडेर में दो दिन की बारिश से जनजीवन बेहाल, सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, जनपद कार्यालय और अस्पताल समेत कई परिसर बने तालाब
भांडेर नगर में लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नगर के कई सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिसरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जनपद पंचायत कार्यालय, मार्केटिंग सोसायटी, सिंचाई विभाग, पुराना अस्पताल सहित कई शासकीय कार्यालयों के परिसर पानी से लबालब भर गए, जिससे वहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर हालात ऐसे रहे कि कार्यालय परिसरों ने तालाब का रूप ले लिया। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ और जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बुधवार शाम 04 बजे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.