बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुधवार को किला चौक पर आयोजित आभार सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज नहीं कराए जाएंगे और जनता ने जिस भरोसे के साथ कांग्रेस को विजय दिलाई है, उस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की प्राथमिकता होगी। जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस अब सेवा और विकास की राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे लोगों को यह महसूस हो कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी निष्ठा से दतिया के विकास के लिए काम करेगी। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। उनके अनुसार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो किसी दबाव में आएंगे और न ही जनता के हितों से समझौता करेंगे। "मैं 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा। राजनीति काजल की कोठरी जैसी है, लेकिन मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा सार्वजनिक जीवन आगे भी बेदाग बना रहे," उन्होंने कहा। साथ ही उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा में प्रदेश और जिले के अनेक विधायक, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर ने किया। भव्य विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत आभार सभा से पहले किला प्रांगण से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला चौक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह तथा राजपरिवार के सदस्यों—महाराजा अरुणादित्य देव, महाराजा हर्षवर्धन सिंह जूदेव ऑफ अर्की, क्षीरजा कुमारी एवं माण्डवी कुमारी—का पुष्पहार, शॉल और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। जुलूस और सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए।
बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करेंगे" : दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी का बड़ा संदेश दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुधवार को किला चौक पर आयोजित आभार सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज नहीं कराए जाएंगे और जनता ने जिस भरोसे के साथ कांग्रेस को विजय दिलाई है, उस विश्वास पर
खरा उतरना पार्टी की प्राथमिकता होगी। जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस अब सेवा और विकास की राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे लोगों को यह महसूस हो कि उन्होंने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी निष्ठा से दतिया के विकास के लिए काम करेगी। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है और आदिवासियों की
जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। उनके अनुसार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न तो किसी दबाव में आएंगे और न ही जनता के हितों से समझौता करेंगे। "मैं 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा। राजनीति काजल की कोठरी जैसी है, लेकिन मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा सार्वजनिक जीवन आगे भी बेदाग बना रहे," उन्होंने कहा। साथ ही उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
अशोक दांगी बगदा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा में प्रदेश और जिले के अनेक विधायक, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर ने किया। भव्य विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत आभार सभा से पहले किला प्रांगण से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला चौक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह तथा राजपरिवार के सदस्यों—महाराजा अरुणादित्य देव, महाराजा हर्षवर्धन सिंह जूदेव ऑफ अर्की, क्षीरजा कुमारी एवं माण्डवी कुमारी—का पुष्पहार, शॉल और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। जुलूस और सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल हुए।
- विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस ने 173 गुम मोबाइल खोजकर, उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस ने 173 गुम मोबाइल खोजकर, उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया *लगभग ₹35 लाख मूल्य के मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर आवेदकों को लौटाए गए* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में दिनांक 01 अगस्त से 05 अगस्त 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत दतिया पुलिस की साइबर सेल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए 173 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख है, CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने स्वयं सभी आवेदकों से संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से यह जानकारी प्राप्त की कि उनका मोबाइल किन परिस्थितियों में गुम हुआ था तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में समझाइश दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, यदि सेकंड हैंड (पुराना) मोबाइल खरीद रहे हैं, तो खरीदने से पहले 'संचार साथी (Sanchar Saathi)' ऐप अथवा CEIR पोर्टल पर उसके IMEI नंबर का सत्यापन अवश्य करें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि मोबाइल चोरी अथवा ब्लॉक की श्रेणी में नहीं है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर नागरिक आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं।इसके साथ ही IMEI नंबर के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में उसे ट्रेस करने में सहायता मिलती है। साथ ही उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल, निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर सेल के माध्यम से तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे मोबाइल की ट्रेसिंग एवं बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की तथा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जनसेवाओं के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। नागरिकों ने गुम मोबाइल शीघ्र प्राप्त होने पर दतिया पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस सराहनीय कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलीप समाधिया, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र परिहार, आरक्षक वीरेंद्र, बलवीर, शुभम परिहार एवं राहुल दांगी, आर रवि कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।4
- दतिया पुलिस का बड़ा अभियान: 173 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, ₹35 लाख के फोन पहुंचे असली मालिकों तक दतिया पुलिस ने विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से लगभग ₹35 लाख कीमत के 173 गुम मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने नागरिकों को IMEI नंबर सुरक्षित रखने और सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले Sanchar Saathi ऐप या CEIR पोर्टल पर सत्यापन करने की सलाह दी। इस अभियान की सफलता में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।1
- झाँसी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत। झांसी में ऐसा स्वागत कभी नहीं देखा!युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत। ग्रैंड वेलकम।1
- लंदन के संग्रहालय में कैद मां वाग्देवी की प्रतिमा को लाकर भोजशाला में करेंगे स्थापित धार में भोजशाला परिसर के बाहर भोज उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा आतिशबाजी की गई और जमकर जय जय सियाराम के नारे लगाए गए सरस्वती माता की जय, राजा भोज का जयकारा लगाया गया, सुमित चौधरी ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से बहुत जल्द मां बाप देवी सरस्वती की प्रतिमा लंदन से लाने के प्रयास तेज हो गए हैं जांच एजेंसीयो ने स्पष्ट किया है कि जो मां-वाग्देवी की प्रतिमा लंदन के संग्रहालय में कैद है वही धार भोजशाला की सरस्वती है। जो 125 साल पहले भोजशाला से अपमानित करके ब्रिटिश म्यूजियम में ले जायी गई थी आज 5 अगस्त को मां-वाग्देवी की मुक्ति का रास्ता प्रशस्त हुआ है हम कह सकते अब ऐसा मान सकते हैं कि आने वाले दिनों में मां वाग्देवी की प्रतिमा को जल्द प्राप्त करेंगे अपनी मां को मंदिर में स्थापित होते हुए देखेंगे संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने पहल चालू कर दी है । जल्द ही हिंदू समाज अपनी मां को मंदिर में विराजमान करेगा और पूजा करेगा।।1
- भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एसडीएम बोले- कल होगी निर्णायक बैठक, सहमति नहीं बनी तो आउटसोर्स एजेंसी बदलने पर होगा विचार भांडेर में सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल को लेकर एसडीएम ब्रजेन्द्र यादव ने बीफ़हवार दोपहर 03 बजे जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्रों के साथ करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष, पार्षद और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि चर्चा के दौरान स्वच्छता मित्रों ने नगर परिषद अध्यक्ष से भी वार्ता की इच्छा जताई, जिसके बाद अध्यक्ष को इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल, अध्यक्ष और प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा बैठक होगी। इस बैठक में हड़ताल समाप्त कराने और सभी मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारी बातचीत के बाद भी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करेगा। जरूरत पड़ने पर मौजूदा आउटसोर्स एजेंसी बदलने सहित अन्य प्रशासनिक विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।1
- चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार देर रात दतिया में मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और अकीदत के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रात करीब 10 बजे किला चौक से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों—किला चौक, दारूगर की पुलिया, टाउन हॉल और बड़ा बाजार से होता हुआ लाला के ताल पहुंचा। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों का विसर्जन किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है। मोहर्रम के बाद विशेष रूप से तैयार किए गए ताजियों को चेहल्लुम के अवसर पर पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण बना रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।3
- झाँसी में भव्य स्वागत: क्रेन से पहनाई गई माला, BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित के स्वागत में उमड़ी भीड़! झाँसी में भव्य स्वागत: क्रेन से पहनाई गई माला, BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित के स्वागत में उमड़ी भीड़!1
- झांसी। मेडिकल बाईपास पर गांजा बेच रहे रिजवाना और फैसल गिरफ्तार। तीन किलो गांजा बरामद।1