Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के रोटेरियन्स ने राम मंदिर में किया संकीर्तन, देवी-देवताओं के दर्शन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार को रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी, राजस्थान की 50 सदस्यीय टोली ने श्रीराम नाम संकीर्तन किया। रोटेरियन राकेश गोयल के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची टोली ने द्वितीय बेला में संकीर्तन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि राजस्थान से आए रोटेरियन्स ने श्रद्धाभाव से संकीर्तन में भाग लिया। इस दौरान रामनाम के जयघोष से यज्ञशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
कुमार पंकज
राजस्थान के रोटेरियन्स ने राम मंदिर में किया संकीर्तन, देवी-देवताओं के दर्शन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार को रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी, राजस्थान की 50 सदस्यीय टोली ने श्रीराम नाम संकीर्तन किया। रोटेरियन राकेश गोयल के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची टोली ने द्वितीय बेला में संकीर्तन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि राजस्थान से आए रोटेरियन्स ने श्रद्धाभाव से संकीर्तन में भाग लिया। इस दौरान रामनाम के जयघोष से यज्ञशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन - सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप - डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत - हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप - मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग - डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं - अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी - मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित - नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत - हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप - महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे - संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला बाईट - पीड़ित महिला बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )1
- मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण मंगलपुर थाना समाधान दिवस पहुंची 12 शिकायतें तीन का मौके पर निस्तारण तहसीलदार देशराज भारती व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश मंगलपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीन कुमार एवं डेरापुर तहसीलदार देशराज भारती ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष नौ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपकर मौके पर जांच करने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार देशराज भारती एवं थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है। इसलिए प्राप्त शिकायतों की जांच में पारदर्शिता रखते हुए निर्धारित समय के भीतर उनका निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसएसआई राम सिंह, सिकंदरा कानूनगो चंदबाबू, डेरापुर कानूनगो हरिशंकर शुक्ला तथा लेखपाल अनुज चौबे, उदयभान, देवेंद्र, रोहतास वर्मा, निगम यादव, दीप्ती अग्निहोत्री, प्रवेंद्र कुमार, विश्वजीत सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, म *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।1
- औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी1
- *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बिग ब्रेकिंग जनपद औरैया* *बच्चों ने स्कूल की समस्याएं बताईं, तो प्रधानाध्यापक ने बच्चों के अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज कराई* *बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय का मामला, बच्चों के वीडियो से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंचा* *रिपोर्टर =कुलदीप दिवाकर* *मो =6395865784* लोकेशन — बेरी धनकर, अजीतमल, औरैया औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र के बेरी धनकर ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब FIR तक पहुंच गया है। पूरा मामला 18 अगस्त 2026 से शुरू हुआ। कुछ बच्चों ने कैमरे के सामने विद्यालय की सफाई व्यवस्था, परिसर में घास और शौचालय को लेकर अपनी परेशानी बताई। बच्चों के बयान का वीडियो भी सामने आया है। बच्चों के आरोपों में स्कूल में सफाई से जुड़ी समस्याओं और उनसे झाड़ू तथा घास उखडने का काम कराए जाने की बात भी कही गई। इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट भी सामने आई। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे ने अपने बयान में विद्यालय में सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने की बात कही थी। लेकिन 18 अगस्त के बाद मामले में नया मोड़ आया। FIR की कॉपी के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर थाना अजीतमल में FIR संख्या 0340 दर्ज की गई। इस FIR में राजनेश सिंह पुत्र बाबू, निवासी बेरी धनकर को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा धारा 356 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। FIR में शिकायतकर्ता के रूप में कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर के प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का नाम दर्ज है। FIR में आरोप लगाया गया है कि 18 अगस्त को राजनेश सिंह बच्चों को घर से बुलाकर विद्यालय और शिक्षा विभाग से संबंधित वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। ये आरोप FIR में दर्ज हैं और इनकी सच्चाई जांच का विषय है। अब बच्चों और अभिभावकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि उन्होंने कैमरे के सामने सिर्फ अपने स्कूल की समस्याएं बताई थीं। ऐसे में सवाल है कि बच्चों द्वारा स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच हुई या नहीं अगर विद्यालय में सफाईकर्मी नियमित नहीं आ रहा था, जैसा कि प्रधानाध्यापक के बयान में कहा गया, तो स्कूल की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी और उसकी वास्तविक स्थिति की भी जांच क्यों न हो और दूसरी तरफ अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बच्चों ने स्कूल की समस्या बताई… तो मामला अभिभावक के खिलाफ FIR तक कैसे पहुंच गया क्या बच्चों के आरोप सही थे या गलत क्या विद्यालय की सफाई और शौचालय व्यवस्था की स्थिति ठीक थी क्या बच्चों से झाड़ू और घास उठाने का काम कराया गया और 18 अगस्त की घटना के बाद 23 अगस्त को दर्ज हुई FIR के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है। इस मामले में बच्चों का वीडियो, जिलाधिकारी बृजेश कुमार की बाइट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार की बाइट, प्रधानाध्यापक मित्र प्रकाश दुबे का बयान और FIR की कॉपी सामने है। अब देखना होगा कि जांच में बेरी धनकर कंपोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं और अभिभावक के खिलाफ दर्ज FIR—दोनों की सच्चाई क्या सामने आती है। “बच्चों ने अपनी बात कैमरे पर रखी… अब सवाल यह है कि उनकी शिकायत की जांच होगी या FIR की कहानी ही पूरे मामले पर भारी पड़ेगी ” वाइट जिलाधिकारी DM बृजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी BSA संजीव कुमार1
- कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन - सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप - डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत - हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप - मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग - डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं - अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी - मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित - नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत - हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप - महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे - संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला बाईट - पीड़ित महिला बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )2
- 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार : श्यामलाल पाल* *2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार : श्यामलाल पाल* *साईं मंदिर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह* औरैया ब्यूरो औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के शनिवार को औरैया स्थित साईं मंदिर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता पक्ष के लोगों तक का सम्मान नहीं हो रहा है। आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के कथित कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी पर विश्वास जताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है उन्होंने कहा कि जब युवा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं और उन्हें जेल भेजा गया। कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता का माहौल बना हुआ है। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को उठाएं और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सांसद जितेंद्र दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, लालजी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- औरैया में एक रात चार घरों में चोरों ने मचाई लूट, गांव में सनसनी औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव में बीती रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बीती रात्रि चोरों ने छत का जाल तोड़कर घरों में प्रवेश किया। बताया गया है कि चोरों ने पीड़ित लाखन पुत्र बल्दू प्रसाद के घर में छत का जाल खोलकर प्रवेश किया और घर से पायल, झुमकी, टॉप्स, फूल, करधनी तथा महंगी साड़ियां चुरा लीं। पड़ोस में ही रविंद्र पुत्र बालकराम के घर की अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात ले गए। तीसरे घर फूल सिंह पुत्र शिव दयाल के यहां से मंगलसूत्र, माला और पच्चीस हजार रुपये नकद चोरी हुए। चौथे घर हर प्रसाद पुत्र रामबक्स के यहां से बारह हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड तक चोरी कर लिए गए। सुबह जानकारी मिलने पर एक सौ बारह नंबर पर सूचना दी गई। कोतवाल विनोद राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शनिवार को पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। आइये सुनते है पीड़ित क्या कुछ बता रहे हैं।1