Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, म *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*
Ankit kumar
*पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, म *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, म *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*1
- संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में रविवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (26 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना सिकंदरा क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रमन (28 वर्ष) और कस्बा सिकंदरा निवासी रोहित (26 वर्ष) मंगलपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें सीएचसी हवासपुर पहुंचाया।जहाँ मौजूद सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा और डॉ. जितेंद्र वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- महिला पत्रकार को मुख्यमंत्री से सवाल पूछना पड़ा महंगा। बताते चले बीते दिनों एक महिला पत्रकार ने मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछना चाह पर मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ महिला पत्रकार के सवाल का जवाब न देकर सीधे सभा को खत्म कर चले गए, जिससे इस महिला पत्रकार का वीडियो वायरल हो गया। अब उसे भाजपा नेताओं द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।1
- लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।1
- औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल औरैया जिले ,थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी1
- नलकूप पर सो रहे किसान की जंगली जानवर के हमले में मौत, गांव में दहशत झींझक। ररौख गांव में खेत पर बने नलकूप पर सो रहे 70 वर्षीय किसान की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्वजन में चीख-पुकार मच गई। किसान की मौत से गांव में भय का माहौल है। ररौख गांव निवासी रामप्रकाश (70) पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल शुक्रवार रात खेत पर बने नलकूप पर सो रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई। शनिवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। किसान की मौत किस जंगली जानवर के हमले से हुई, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में खेतों पर जाने को लेकर दहशत है।2