logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

5 hrs ago
user_शैलेन्द्र पत्रकार
शैलेन्द्र पत्रकार
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की

अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण करने पहुँचे डीएम - रविंद्र कुमार व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्रद्धांलू महिलाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया संवाद ​आजमगढ़: जनपद में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिवालय भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​सुरक्षा और सुगम दर्शन पर विशेष जोर ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ और यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को भी परखा ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। ​डीएम ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करें। ​महिला सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान ​जिलाधिकारी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी सदर (अविनाश कुमार गौतम) को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। साथ ही, निरंतर सफाई बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए। ​सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आनंद लिया और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। ​शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व ​प्रशासन के पुख्ता इंतजामों—सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा—के परिणामस्वरूप जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में प्रथम श्रावण सोमवार का पर्व पूर्णतः सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
    1
    आजमगढ़ : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण करने पहुँचे डीएम - रविंद्र कुमार 
व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्रद्धांलू महिलाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया संवाद 
​आजमगढ़: जनपद में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिवालय भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​सुरक्षा और सुगम दर्शन पर विशेष जोर
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ और यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को भी परखा ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
​डीएम ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करें।
​महिला सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
​जिलाधिकारी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी सदर (अविनाश कुमार गौतम) को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। साथ ही, निरंतर सफाई बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए।
​सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आनंद लिया और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की।
​शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व
​प्रशासन के पुख्ता इंतजामों—सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा—के परिणामस्वरूप जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में प्रथम श्रावण सोमवार का पर्व पूर्णतः सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
    2
    प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में छात्रा को मिला नया जीवन — सर्पदंश पर झाड़-फूंक छोड़ सीधे अस्पताल भागे परिजन, डॉक्टरों ने बचाई जान
    1
    अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में छात्रा को मिला नया जीवन — सर्पदंश पर झाड़-फूंक छोड़ सीधे अस्पताल भागे परिजन, डॉक्टरों ने बचाई जान
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया...... मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
    1
    मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
    user_Rajeev sharma journalist
    Rajeev sharma journalist
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दादा का पावर फेल वाला कॉमेडी वीडियो 🤑🤣 एकदम नया कॉमेडी वीडियो
    1
    दादा का पावर फेल वाला कॉमेडी वीडियो 🤑🤣 एकदम नया कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • दीपिका प्रकरण में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग, पीस पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के नेतृत्व में तथा उनके न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से प्रेरित होकर, घोसी विधानसभा-354 के पीस पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा ने जनपद मऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दीपिका प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने, दोषियों को कठोरतम सजा दिए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ होने वाला जघन्य अपराध पूरे समाज को झकझोर देता है। ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलने से आमजन का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी न्याय, संविधान और मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    3
    दीपिका प्रकरण में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग, पीस पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के नेतृत्व में तथा उनके न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से प्रेरित होकर, घोसी विधानसभा-354 के पीस पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा ने  जनपद मऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दीपिका प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने, दोषियों को कठोरतम सजा दिए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया।
नवल किशोर शर्मा ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ होने वाला जघन्य अपराध पूरे समाज को झकझोर देता है। ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलने से आमजन का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि पीस पार्टी न्याय, संविधान और मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • सावन में धार्मिक स्थलों के आसपास चला विशेष स्वच्छता अभियान, इकरामपुर में सफाई के साथ दवा का छिड़काव आजमगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर जनपद में धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलााधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंदिरों एवं उनके आसपास के मार्गों की साफ-सफाई कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके तहत मंदिर परिसरों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत इकरामपुर में शिव मंदिर एवं मां दुर्गा मंदिर के आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया। यह अभियान ग्राम प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और गांव व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। "हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है" के संदेश के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
    2
    सावन में धार्मिक स्थलों के आसपास चला विशेष स्वच्छता अभियान, इकरामपुर में सफाई के साथ दवा का छिड़काव
आजमगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर जनपद में धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलााधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंदिरों एवं उनके आसपास के मार्गों की साफ-सफाई कर रहे हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके तहत मंदिर परिसरों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत इकरामपुर में शिव मंदिर एवं मां दुर्गा मंदिर के आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया। यह अभियान ग्राम प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और गांव व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। "हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है" के संदेश के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़: दोस्त को बचाने में किशोर ने गंवाई जान, पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत दो किशोर छात्रों की डूबने से हुई दुखद मौत की खबर आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र से सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका साथी भी पानी में उतर गया, लेकिन दोनों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना जलाशयों में नहाते समय सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता की याद दिलाती है। 📍 स्थान: कालीचाबाद गांव, देवगांव थाना क्षेत्र, लालगंज, आजमगढ़ नोट: यह पोस्ट उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर समाचार उद्देश्य से साझा की गई है। #Azamgarh #Lalganj #Deogaon #LocalNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh #NewsUpdate
    1
    आजमगढ़: दोस्त को बचाने में किशोर ने गंवाई जान, पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत
दो किशोर छात्रों की डूबने से हुई दुखद मौत की खबर आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र से सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका साथी भी पानी में उतर गया, लेकिन दोनों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना जलाशयों में नहाते समय सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता की याद दिलाती है।
📍 स्थान: कालीचाबाद गांव, देवगांव थाना क्षेत्र, लालगंज, आजमगढ़
नोट: यह पोस्ट उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर समाचार उद्देश्य से साझा की गई है।
#Azamgarh #Lalganj #Deogaon #LocalNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh #NewsUpdate
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.