logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांच संतानों के सर से उठ गया पिता का साया अब कौन करेगा परवरिश पांच संतानों के सर से उठ गया पिता का साया बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के संझौली, थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा ग्राम में दिल दहलाने वाली घटना ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन ली। पांच संतानों के सर से पिता का साया उठ गया। अब इन संतानों का परवरिश कैसे होगा ? कौन इन्हें अब पढ़ाएगा ? अब आखिर कौन उनका सहारा बनेगा। गांव के लोगों में यही सवाल कौंध रही है। पत्नी अनु का रो रो कर बुरा हाल है। वे बेसुध पति के लाश के पास पड़ी बिखल रही थी, अजी उठी न ! आंख खोली ना। देखी ना, बबुआ सब पापा, पापा कह बुलावत बाडसन। अखियां खोली न। अब केकरा सहारे जीयब ये रजऊ..कह कर भी बेहोश हो जाती है। किसी तरह गांव महिलाएं उसे संभाल रही है। ग्रामीण बताते है कि मृतक बच्चाजी राम के पिता बंगाली पासवान पहले ही गुजर गए थे। मृतक ही घर का एक मात्र सहारा थे। पत्नी सहित तीन बच्ची और दो बच्चों को परवरिश की जिम्मेदारी बच्चाजी ही निभा रहे थे। किसी तरह गांव में मजदूरी कर परिवार को संभाल रहे थे। लेकिन इस घटना से जैसे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। बता दे कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मछली उधार नहीं देने पर गांव के ही एक रविश लाल ने बच्चाजी राम को गोली मार दी। गोली सीने में लगने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और डीएसपी सिंधु शेखर सिंह पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और शाम तक शव को उठने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणनीति बनाकर घटना के मुख्य आरोपी रवीश लाल को महज तीन घंटे के भीतर गांव के ही एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना से सभी मर्माहत है। एसपी ने परिजनों को किया न्याय के प्रति आश्वस्त शुक्रवार को देर शाम पहुंचे एसपी रौशन कुमार ने मृतक के पत्नी को शीघ्र न्याय के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य चीजों की भी जांच की जा रही है। अगर अन्य कोई और भी इस घटना में शामिल होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर कहा कि जो प्रक्रिया है, उसके तहत पुलिस प्रयास करेगी कि मुआवजा मिल सके।

8 hrs ago
user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
8 hrs ago
64af9f42-b193-4984-ab9b-193e0bc7397c

पांच संतानों के सर से उठ गया पिता का साया अब कौन करेगा परवरिश पांच संतानों के सर से उठ गया पिता का साया बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के संझौली, थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा ग्राम में दिल दहलाने वाली घटना ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन ली। पांच संतानों के सर से पिता का साया उठ गया। अब इन संतानों का परवरिश कैसे होगा ? कौन इन्हें अब पढ़ाएगा ? अब आखिर कौन उनका सहारा बनेगा। गांव के लोगों में यही सवाल कौंध रही है। पत्नी अनु का रो रो कर बुरा हाल है। वे बेसुध पति के लाश के पास पड़ी बिखल रही थी, अजी उठी न ! आंख खोली ना। देखी ना, बबुआ सब पापा, पापा कह बुलावत बाडसन। अखियां खोली न। अब केकरा सहारे जीयब ये रजऊ..कह कर भी बेहोश हो जाती है। किसी तरह गांव महिलाएं उसे संभाल रही है। ग्रामीण बताते है कि मृतक बच्चाजी राम के पिता बंगाली पासवान पहले ही गुजर गए थे। मृतक ही घर का एक मात्र सहारा थे। पत्नी सहित तीन बच्ची और दो बच्चों को परवरिश की जिम्मेदारी बच्चाजी ही निभा रहे थे। किसी तरह गांव में मजदूरी कर परिवार को संभाल रहे थे। लेकिन इस घटना से जैसे परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। बता दे कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मछली उधार नहीं देने पर गांव के ही एक रविश लाल ने बच्चाजी राम को गोली मार दी। गोली सीने में लगने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और डीएसपी सिंधु शेखर सिंह पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और शाम तक शव को उठने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणनीति बनाकर घटना के मुख्य आरोपी रवीश लाल को महज तीन घंटे के भीतर गांव के ही एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना से सभी मर्माहत है। एसपी ने परिजनों को किया न्याय के प्रति आश्वस्त शुक्रवार को देर शाम पहुंचे एसपी रौशन कुमार ने मृतक के पत्नी को शीघ्र न्याय के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य चीजों की भी जांच की जा रही है। अगर अन्य कोई और भी इस घटना में शामिल होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर कहा कि जो प्रक्रिया है, उसके तहत पुलिस प्रयास करेगी कि मुआवजा मिल सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।* *उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    4
    *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।*
*उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • सासाराम प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आवश्यक समर्थन के अभाव में खारिज हो गया। इसके साथ ही प्रमुख रूपा कुमारी अपना पद बचाने में सफल रहीं। मतदान के दौरान विरोधी पक्ष जरूरी संख्या बल नहीं जुटा सका। पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई। प्रस्ताव खारिज होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने प्रमुख को फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। प्रमुख रूपा कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण बीडीसी सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से किए जाएंगे। वहीं, उनके पति एवं भाजपा नेता सन्नी देओल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने पर्दे के पीछे से उन्हें हराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे।
    4
    सासाराम प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आवश्यक समर्थन के अभाव में खारिज हो गया। इसके साथ ही प्रमुख रूपा कुमारी अपना पद बचाने में सफल रहीं।
मतदान के दौरान विरोधी पक्ष जरूरी संख्या बल नहीं जुटा सका। पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई।
प्रस्ताव खारिज होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने प्रमुख को फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई।
प्रमुख रूपा कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण बीडीसी सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से किए जाएंगे।
वहीं, उनके पति एवं भाजपा नेता सन्नी देओल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने पर्दे के पीछे से उन्हें हराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Rakhi kumari
    1
    Post by Rakhi kumari
    user_Rakhi kumari
    Rakhi kumari
    कलेर, अरवल, बिहार•
    9 hrs ago
  • कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था? 👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए। #Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    1
    कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था?
👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए।
#Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    5 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र  के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Arjun Gupta ji
    1
    Post by Arjun Gupta ji
    user_Arjun Gupta ji
    Arjun Gupta ji
    Video Creator डुमरांव, बक्सर, बिहार•
    8 hrs ago
  • डेहरी विधानसभा क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नीरज कुमार को सम्मानित किया। अर्जुनबिगहा निवासी नीरज कुमार ने पूरे बिहार में 8वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नीरज की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    1
    डेहरी विधानसभा क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नीरज कुमार को सम्मानित किया। अर्जुनबिगहा निवासी नीरज कुमार ने पूरे बिहार में 8वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नीरज की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    9 hrs ago
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल काराकाट/ रोहतास।थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण बहू की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वालों ने पांच साल पहले ब्याही गई कलिंदा देवी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव जला दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के आठ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतका कलिंदा देवी के पिता धर्मू भुइयां ने काराकाट थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बड़े धूमधाम से कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कलिंदा को लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे। कारण था कि कलिंदा का कोई पुत्र या संतान नहीं हो रही थी। पिता ने आवेदन में कहा कि ससुराल वाले बार-बार बेटा न होने का ताना देते और मारते थे। कल शुक्रवार को पिंटू भुइयां का फोन आया कि कलिंदा की तबीयत खराब है। पिता धर्मू तत्काल अपने पैतृक गांव से औदानी बिगहा पहुंचे, तो वहां बेटी का शव जला दिया गया था। मारपीट के निशान साफ दिख रहे थे। गुस्साए पिता ने ससुराल के आठ सदस्यों पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि धर्मु भुइयां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी पिंटू भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी पक्ष ने उसे पहले ही आग के हवाले कर दिया था। बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
    1
    पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
काराकाट/ रोहतास।थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण बहू की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वालों ने पांच साल पहले ब्याही गई कलिंदा देवी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव जला दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के आठ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतका कलिंदा देवी के पिता धर्मू भुइयां ने काराकाट थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बड़े धूमधाम से कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कलिंदा को लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे। कारण था कि कलिंदा का कोई पुत्र या संतान नहीं हो रही थी। पिता ने आवेदन में कहा कि ससुराल वाले बार-बार बेटा न होने का ताना देते और मारते थे। कल शुक्रवार को पिंटू भुइयां का फोन आया कि कलिंदा की तबीयत खराब है। पिता धर्मू तत्काल अपने पैतृक गांव से औदानी बिगहा पहुंचे, तो वहां बेटी का शव जला दिया गया था। मारपीट के निशान साफ दिख रहे थे। गुस्साए पिता ने ससुराल के आठ सदस्यों पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि धर्मु भुइयां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी पिंटू भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी पक्ष ने उसे पहले ही आग के हवाले कर दिया था। बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.