logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Arjun Gupta ji
Arjun Gupta ji
Video Creator डुमरांव, बक्सर, बिहार•
3 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • : रोहतास जिले के चेनारी में बिजली की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु के बाद, जहाँ एक ओर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। ​सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी सहयोग ​सतानंद तिवारी की मृत्यु के बाद बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। लेकिन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने महसूस किया कि मृतक के पीछे उनके छोटे बच्चे हैं, जिनकी शिक्षा और भविष्य के लिए केवल सरकारी मुआवजा काफी नहीं होगा। ​अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ ​रोहतास के इतिहास में संभवतः यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी खुद आगे आकर किसी पीड़ित परिवार के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है। ​डोनेशन बॉक्स (दान पेटी): एसडीएम कार्यालय में एक विशेष पेटी रखी गई है। ​7 दिनों का अभियान: यह मुहिम अगले 7 दिनों तक चलेगी। ​सहयोगी: इस पहल में एसडीएम के साथ उनके कार्यालय के कर्मचारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय वकील भी बढ़-चढ़कर अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। ​"हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सतानंद तिवारी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए। यह हमारा छोटा सा प्रयास है ताकि उस परिवार को संबल मिल सके।" — डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम, सासाराम ​प्रशासन का कड़ा रुख ​एक तरफ जहाँ एसडीएम मानवीय चेहरा दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और विभाग अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे। ​निष्कर्ष: सासाराम एसडीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि अधिकारी केवल फाइलों और आदेशों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी नैतिक और मानवीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं। इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
    2
    : रोहतास जिले के चेनारी में बिजली की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु के बाद, जहाँ एक ओर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
​सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी सहयोग
​सतानंद तिवारी की मृत्यु के बाद बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। लेकिन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने महसूस किया कि मृतक के पीछे उनके छोटे बच्चे हैं, जिनकी शिक्षा और भविष्य के लिए केवल सरकारी मुआवजा काफी नहीं होगा।
​अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ
​रोहतास के इतिहास में संभवतः यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी खुद आगे आकर किसी पीड़ित परिवार के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है।
​डोनेशन बॉक्स (दान पेटी): एसडीएम कार्यालय में एक विशेष पेटी रखी गई है।
​7 दिनों का अभियान: यह मुहिम अगले 7 दिनों तक चलेगी।
​सहयोगी: इस पहल में एसडीएम के साथ उनके कार्यालय के कर्मचारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय वकील भी बढ़-चढ़कर अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं।
​"हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सतानंद तिवारी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए। यह हमारा छोटा सा प्रयास है ताकि उस परिवार को संबल मिल सके।"
— डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम, सासाराम
​प्रशासन का कड़ा रुख
​एक तरफ जहाँ एसडीएम मानवीय चेहरा दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और विभाग अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे।
​निष्कर्ष: सासाराम एसडीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि अधिकारी केवल फाइलों और आदेशों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी नैतिक और मानवीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं। इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • दावथ थाना क्षेत्र की मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज डुमरांव सड़क पर प्रकाश मैरिज हॉल में शुक्रवार को एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधू शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़ा युवक एवं युवतियों को पकड़ा है। जबकि दर्जनों से अधिक युवक युवती भागने में सफल रहे। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मालियाबाग में स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में देह व्यापार का अनैतिक कार्य चलता है। जिसके आधार पर टीम गठन कर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, दावथ सीओ विकास कुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव,थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, सूर्यपुरा थाना के एस आई अनामिका सुधा के साथ ही पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ उक्त होटल में लगभग 1:00 बजे छापेमारी किया। जबकि पुलिस प्रशासन के वहां पहुंचते ही होटल संचालक और उसके कई सहयोगी भागने में सफल रहे। जबकि तीन मंजिली मैरिज हॉल के अंदर प्रवेश करते ही आपत्तिजनक स्थिति में दर्जनों युवक युवती भागने में सफल रहे। जबकि अंदर एक मंजिला से लेकर तीन मंजिलें भवन के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़े युवक एवं युवतियों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान विभिन्न कमरों से काफी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां, सरसों तेल का सीसी, साथ ही दो कार, एक ई रिक्शा, बाईक 32 बरामद किया गया। जबकि दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के अचानक इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल के बाहर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन किए कार्रवाई लगभग 4 घंटे तक चली। डीएसपी सिंधू शेखर सिंह ने बताया कि मालियाबाग के मैरेज हॉल में छापेमारी कर काफी संख्या में युवक युवती को पकड़ा गया है कई शादी सुधा हैं जबकि कई अविवाहित हैं, इस मामले में मैरेज हॉल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। मैरेज हॉल को सिल कर दिया गया है, जबकि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और पकड़े गए सभी युवक युवतीयों को थाना लाकर आवश्यक पूछ ताछ चल रहा है। जबकि दूसरी तरफ मलियाबाग बाजार के साथ ही आस पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना किया है।और कहा कि इस अनैतिक कार्य के चलते बदनाम हो रहे क्षेत्र को राहत महसूस हो रहा है।
    1
    दावथ थाना क्षेत्र की मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज डुमरांव सड़क पर प्रकाश मैरिज हॉल में शुक्रवार को एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधू शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़ा युवक एवं युवतियों को पकड़ा है। जबकि दर्जनों से अधिक युवक युवती भागने में सफल रहे। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मालियाबाग में स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में देह व्यापार का अनैतिक कार्य चलता है। जिसके आधार पर टीम गठन कर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, दावथ सीओ विकास कुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव,थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, सूर्यपुरा थाना के एस आई अनामिका सुधा के साथ ही पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ उक्त होटल में लगभग 1:00 बजे छापेमारी किया। जबकि पुलिस प्रशासन के वहां पहुंचते ही होटल संचालक और उसके कई सहयोगी भागने में सफल रहे। जबकि तीन मंजिली मैरिज हॉल के अंदर प्रवेश करते ही आपत्तिजनक स्थिति में दर्जनों युवक युवती भागने में सफल रहे। जबकि अंदर एक मंजिला से लेकर तीन मंजिलें भवन के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़े युवक एवं युवतियों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान विभिन्न कमरों से काफी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां, सरसों तेल का सीसी, साथ ही दो कार, एक ई रिक्शा, बाईक 32 बरामद किया गया। जबकि दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के अचानक इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल के बाहर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन किए कार्रवाई लगभग 4 घंटे तक चली। डीएसपी सिंधू शेखर सिंह ने बताया कि मालियाबाग के मैरेज हॉल में छापेमारी कर काफी संख्या में युवक युवती को पकड़ा गया है कई शादी सुधा हैं जबकि कई अविवाहित हैं, इस मामले में मैरेज हॉल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। मैरेज हॉल को सिल कर दिया गया है, जबकि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और पकड़े गए सभी युवक युवतीयों को थाना लाकर आवश्यक पूछ ताछ चल रहा है। जबकि दूसरी तरफ मलियाबाग बाजार के साथ ही आस पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना किया है।और कहा कि इस अनैतिक कार्य के चलते बदनाम हो रहे क्षेत्र को राहत महसूस हो रहा है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    22 hrs ago
  • खबर गाजीपुर जनपद के मर्दा ब्लाक अंतर्गत एक गांव शहर जहां की उसकी शान की लगी हुई फसल बिजली विभाग की एक लापरवाही से जलकर खाक हो गई
    1
    खबर गाजीपुर जनपद के मर्दा ब्लाक अंतर्गत एक गांव शहर जहां की उसकी शान की लगी हुई फसल बिजली विभाग की एक लापरवाही से जलकर खाक हो गई
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।* *उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    4
    *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।*
*उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    42 min ago
  • सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल छोटकी सनदियाँ ....................................... बड़े हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय का सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिया गया। इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिश्रम का फल स्वरूप रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ यादगार पल के रूप में ग्रुप फोटो भी लिया गया। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करते रहेंगे। सभी अभिभावकों का भी सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद। — धन्यवाद प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार
    1
    सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल छोटकी सनदियाँ
.......................................
बड़े हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय का सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिया गया।
इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिश्रम का फल स्वरूप रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ यादगार पल के रूप में ग्रुप फोटो भी लिया गया।
विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करते रहेंगे।
सभी अभिभावकों का भी सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।
— धन्यवाद
प्रधानाचार्य
कन्हैया कुमार
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    33 min ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या एंकर। भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था ।इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम है ।फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे। आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।
    8
    आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग। भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या
एंकर। भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था ।इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम है ।फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे। आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Tatkal News Bihar 24
    1
    Post by Tatkal News Bihar 24
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    3 hrs ago
  • पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया। जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं। बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था। ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफ़ी है।
    4
    पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया।
जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं।
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था।
ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफ़ी है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    22 hrs ago
  • खबर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र मोहम्मदाबाद से है जहां की जनपद के कई हिस्सों में अचानक मौसम के खराब हो जाने के वजह से आकाश में बादल छाए हुए हैं और किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है हम आपको बता दें कि किसानों का फसल कट करके इकट्ठा तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसानों का अनाज घर में नहीं जा पाया है लेकिन किसान चिंतित है कहीं-कहीं पर हाल
    1
    खबर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र मोहम्मदाबाद से है जहां की जनपद के कई हिस्सों में अचानक मौसम के खराब हो जाने के वजह से आकाश में बादल छाए हुए हैं और किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है हम आपको बता दें कि किसानों का फसल कट करके इकट्ठा तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसानों का अनाज घर में नहीं जा पाया है लेकिन किसान चिंतित है कहीं-कहीं पर हाल
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.