आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या एंकर। भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था ।इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम है ।फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे। आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।
आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या एंकर। भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक
की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर
घर लौट रहा था ।इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम है ।फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि
पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश
उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर
दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का
पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे।
आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।
- *दिनांक-* 2 अप्रैल 2026 *स्थान*- पटना *नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले में जन सुराज के प्रदेश स्तरीय नेता पीड़िता के घर पहुंचे, किशोर कुमार मुन्ना बोले,- NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं* *नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?* *नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता, अपराधी खुले घूम रहे हैं, ये है प्रशासनिक विफलता: किशोर कुमार मुन्ना* *पटना:* नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए, शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा? *जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार* किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें। मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।1
- पटना जिले के बिहटा नगर परिषद के वार्ड 8 में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जल आपूर्ति योजना फेल हो गई है। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा और वे हैंडपंप पर निर्भर हैं। गंदगी बढ़ने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग की है।1
- मोतिहारी में ज़हरीली शराब से मारे गए 4 लोगों के परिवार से मुलाक़ात के बाद जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का बयान!!1
- नौबतपुर में शिव मंदिर स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण, भव्य धार्मिक आयोजन से गूंजा बारा गांव पटना (नौबतपुर)। प्रखंड के बारा गांव स्थित शिव मंदिर के स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा छक्कन बीघा स्थित पुनपुन नदी से जल भरकर बारा गांव तक पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गांव के मुखिया रूपक शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, दिनेश कुमार, टूटू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर स्थापना दिवस को हर वर्ष इसी तरह भव्य रूप से मनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों में भी धार्मिक आस्था और संस्कृति का संचार हो सके। पूरे आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। गांव के लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को एक यादगार पर्व का रूप दे दिया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में बसा रहेगा।1
- आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को भाकपा माले के 7वा जिला सम्मेलन बैदराबाद के अशोक सम्राट क्लब में दो दिवसीय सम्मेलनआयोजित की गई ।इस सम्मेलन के खुला सत्र में सीपीआई की ओर से संबोधित करते सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता ), इस सम्मेलन के खुला सत्र में सीपीआई के कार्यकारणी सदस्य कामरेड रामचंद्र पाठक, एवं कॉमरेड दीनानाथ सिंह भी थे मौजूद ।3
- बाजनापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रक्षिण महाअभियान का आयोजन कार्यकर्ताओं को दी गई संगठनात्मक जानकारी1
- बिहटा स्थित IIT पटना कैंपस में फाउंडेशन एकेडमी विवाद पर अभिभावकों का धरना डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। करीब 800 बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई थी, जिससे अभिभावक नाराज थे। DSP ने कोर्ट के आदेश लागू कराने का भरोसा दिया। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि जल्द स्कूल नहीं खुला तो आंदोलन फिर तेज होगा।1
- नौबतपुर में दिल दहला देने वाली घटना:परिजनों का आरोप ओवरब्रिज निर्माण में घर दुकान टूटने के तनाव में गई जान1
- यूनिक कोचिंग सेंटर एवं सर्वहारा बाल विकास विद्यालय बरूही सहार के द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राओं का भव्य सामान समारोह आयोजित किया गया, आप सभी को बता दें कि भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के बरूही पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान, यूनिक कोचिंग सेंटर एवं सर्वहारा बाल विकास विद्यालय द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को सर्वहारा बाल विकास विद्यालय के एवं यूनिक कोचिंग सेंटर के संचालक शिक्षक, संतोष शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक जगन्नाथ सिंह, बृजेंद्र सिंह ,मनीष सिंह, रणजीत सिंह ,प्रदीप सिंह ,रवि ठाकुर, अजीत सर के द्वारा मेडल कप प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया, बरूही पंचायत के सम्मानित अतिथि, पंचायत समिति अरुण ठाकुर सुभाष चंद्र विनोद नायर सरपंच सतीश पासवान और बरूही पंचायत के समाजसेवी आदित्य मैरिज हॉल के संचालक सुनील साहू के द्वारा, सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कलम कॉपी घड़ी से पुष्कृत कर, विद्यार्थियों का हौसला बुलंद किया और कहा कि समाज के लिए हमेशा हमारा कदम आगे रहेगा, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र मोहन कुमार, पिता मनोज यादव 469 अंक आदित्य कुमार, पिता मिथिलेश कुमार 441 अंक अंकित राज, पिता अजीत कुमार 435 अंक, छात्रा अंशु कुमारी ,पिता संजय कुमार साव 386 अंक प्रिया कुमारी पिता हरेंद्र सिंह 379 अंक, इस प्रकार कुल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या बरूही पंचायत से 39 है, सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता गांव समाज और संस्थान का नाम रोशन किया, मंच से बोलते हुए शिक्षकों ने छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की, अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त की और कोचिंग संस्थान के शिक्षकों का आभार जताया, कहा कि यूनिक कोचिंग सेंटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के कारण ही उनके बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं, कार्यक्रम के अंत में सफल छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित पढ़ाई सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है, समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, यह समान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया, केवल आप तक News के साथ मैं धर्मेंद्र कुमार1