सुल्तानगंज में पैक्स अध्यक्ष चुनाव की तैयारी पूरी, दो स्थानों पर होगा मतदान भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। इस क्रम में अकबरनगर श्रीरामपुर और धांधी बेलारी पैक्स में 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, उधाडीह पैक्स में नामांकन कॉलम में कमी पाए जाने के कारण यहां चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब यहां छह माह बाद पुनः चुनाव कराया जाएगा। दूसरी ओर, गनगनिया, जहांगीरा, मसदी और भवनाथपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसके चलते इन स्थानों पर मतदान नहीं होगा। प्रखंड प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

- सुल्तानगंज। आगामी रामनवमी और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में 18 मार्च को शाम 4:30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी सुल्तानगंज थाना के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थाना अध्यक्ष सयाम रजा करेंगे, जबकि इस अवसर पर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं नमाज के समय व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। थाना प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव दें, ताकि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में संपन्न हो सकें।1
- तारापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्मैक और गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो पुरुष और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित पानी टंकी के पास धर्मवीर लाइन होटल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तीन लोग भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज साह (32 वर्ष) और विशाल कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 2.32 ग्राम स्मैक तथा पंकज साह के पास से 1.22 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही नशा सेवन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनपुर में ही राजीव साव के घर पर छापेमारी की, जहां से अनिता देवी और एक 12 वर्षीय बालक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बालक के पास से 1.52 ग्राम तथा घर से 5.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार कुल 10.21 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।1
- Post by THE LIVE1
- ये देखिए। यह तस्वीर चौथम थाना क्षेत्र के बोरने घाट की है। जहां बागमती नदी से सटकर जेसीबी से दस दस फीट गहरा किया गया है। आखिर कौन कार्रवाई करेगा?2
- रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।1
- क्या बंगाल में मोदी जी के रैली कितना असर ममता बनर्जी पर करेगा #TMC #bangalore #bangali #MamtaBanerjee #BJP4IND #mamta #CM #sarkar1
- VISHAL COMPUTER EDUCATION +2 हाई स्कूल के निकट, बजरंगबली चौक के सामने खेसर, बांका1
- ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी कर सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ठगी गई अंगूठी, पल्सर बाइक और हेलमेट बरामद किया गया है। 12 मार्च को एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 45 हजार रुपये की अंगूठी खरीदने के बाद आरोपी ने फर्जी UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी की थी। खाते की जांच में भुगतान नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर देवघर से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि यह सुनियोजित ठगी थी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि डिजिटल भुगतान में केवल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें, बल्कि बैंक खाते से पुष्टि जरूर करें।1