Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत दोहई के ग्राम मुचा रोड पर गंदगी फैला रखी हे निकल ने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हे
SONU KUMAR
ग्राम पंचायत दोहई के ग्राम मुचा रोड पर गंदगी फैला रखी हे निकल ने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हे
More news from Bhind and nearby areas
- Post by SONU KUMAR1
- आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सैफई में होली.....! अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में खेली होली।। *सैफई में फूलों की होली:* चंद्र ग्रहण के कारण आज नहीं खेली गई जो आज खेली जा रही हैं।, अखिलेश से मिले कार्यकर्ता *इटावा:-* होली के अवसर पर अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात कल देर रात अखिलेश यादव सैफई पहुंचे थे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर उन्हें होली के शुभकामनाएं दी आम तौर पर सुरक्षा घेरे में रहने वाले अखिलेश यादव के अचानक कार्यकर्ताओं के बीच बैठने से कार्यकर्ता भी चौक गए कल सैफई खेली जाएगी फूलों की होली।1
- जनपद जालौन के ग्राम गायर में उस समय हड़कंप मच गया जब कूड़ा घर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति या महिला द्वारा कूड़ा फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि फेंके गए कूड़े में पहले से आग सुलग रही थी, जिससे वहां मौजूद सूखे कूड़े ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के क्षेत्र में फैल सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा घर के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाही से कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की न हो।1
- जालौन जिले के उरई रामनगर स्थित एक मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे गए पेड़े खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार तक कुछ बच्चे उपचाराधीन बताए गए। आरोप स्थानीय “टिक्कू पेड़ा” दुकान से मंगवाए गए पेड़ों पर लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी सीओ राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर पेड़ों के नमूने जांच के लिए सील किए। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि खाद्य सामग्री में कोई कमी थी या नहीं। मामले में तीन पक्ष सामने आए हैं। पहला पक्ष: मंदिर में प्रसाद मंगवाने वाले युवक का आरोप है कि पेड़े खराब थे। दूसरा पक्ष: दुकान संचालक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनके उत्पाद सुरक्षित हैं और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। तीसरा पक्ष: कुछ परिजनों का कहना है कि वितरण के दौरान भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।3
- अजीतमल (औरैया): अजीतमल तहसील के ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस वर्ष होली पर्व पर अपने रंग और सुरों से पूरे क्षेत्र में समां बांध दिया। ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर ध्वनि के साथ पारंपरिक फाग गीतों ने गांव की गली-चौपाल को भक्तिमय और रंगमय बना दिया। कलाकारों ने देहाती अंदाज़ में ऐसे फाग गाए कि बुज़ुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी झूम उठे। प्रस्तुति के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश भी दिया गया, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। ग्रामीणों का कहना है कि अमावता की फाग टोली अब केवल गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है” के संदेश के साथ टोली ने होली मिलन समारोह में शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, रामलखन सिंह, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, ध्यान पाल सिंह, रतीभान सिंह, अन्नू बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, विश्वनाथ, बॉबी सेंगर, गुरुदेव, बहोरन, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- लहरा के पास भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां, तीन युवक गंभीर तेज रफ्तार का कहर, चीख-पुकार से गूंजा इलाका — दो की हालत नाजुक कुरारा, हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी चौकी के लहरा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो गाड़ियां आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ीं कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन को संभालने का मौका नहीं मिला और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। ये हुए घायल हादसे में बड़गांव निवासी दीपू निषाद, तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दीपू निषाद का इलाज जारी है। बेरी चौकी जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- मेरठ की DSP सौम्या अस्थाना का फरमान. इंडियन कौंसिल आफ प्रेस पत्रकार संगठन इसका खुल्लम खुल्ला विरोध करता है... क्या अब पत्रकार DSP के आदेश पर चलेंगे...? यूपी पुलिस विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करें। हद की प्रकाष्ठा...? कोर्ट है DSP या संविधान हैं...1