logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीम आर्मी के डीग जिला अध्यक्ष ने कहा अपराधी चाहे कोई भी हो नहीं होगा माफीनामा

12 hrs ago
user_डीग लाइव पत्रकार
डीग लाइव पत्रकार
डीग, भरतपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

भीम आर्मी के डीग जिला अध्यक्ष ने कहा अपराधी चाहे कोई भी हो नहीं होगा माफीनामा

  • user_Mohkam Singh
    Mohkam Singh
    डीग, भरतपुर, राजस्थान
    kon bhim army bhai Army to sirf Bhart sarkar ki h or ek bhim mahabharat m the or koi bhim ko nahi jante h hum or ek bhim mera gaon ka dukandar h baki sab nakli or farji bhim army h
    5 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • *राजस्थान दिवस समारोह 2026: जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने विकसित राजस्थान रन को जल महल से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* डीग, 15 मार्च 2026। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के भव्य आयोजनों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को विकसित राजस्थान रन का सफल एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष दौड़ को जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने ऐतिहासिक जल महल प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। जन-सहभागिता और उत्साह से परिपूर्ण यह विकसित राजस्थान रन जल महल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए लक्ष्मण मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में जन-जन की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त संदेश देना था। इस अवसर पर जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है, जिसे लेकर जिले में कई सारे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि इन आयोजनों की शुरुआत 14 मार्च से ही हो चुकी है और इसी कड़ी में आज 15 मार्च की प्रातः विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया है। जिला कलक्टर ने प्रशासन की आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आज के दिन इसी क्रम में आगे पंच गौरव प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जो जिले और प्रदेश की सांस्कृतिक तथा औद्योगिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने भी उपस्थित अधिकारियों और आमजन को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री कस्वां ने बताया कि 14 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाले इन राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में जिला डीग के अधिकारियों, कार्मिकों और आम जनता ने पूरे जोश-खरोश के साथ भाग ले। उन्होंने विकसित राजस्थान रन के माध्यम से प्रशासन और जनता के समन्वित प्रयास पर बल देते हुए कहा कि हम सभी का यह दृढ़ संकल्प है कि कंधे से कंधा मिलाकर अपने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर इस दौड़ को सफल बनाया।
    4
    *राजस्थान दिवस समारोह 2026: जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने विकसित राजस्थान रन को जल महल से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
डीग, 15 मार्च 2026। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के भव्य आयोजनों की विस्तृत श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को विकसित राजस्थान रन का सफल एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष दौड़ को जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने ऐतिहासिक जल महल प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया। जन-सहभागिता और उत्साह से परिपूर्ण यह विकसित राजस्थान रन जल महल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए लक्ष्मण मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में जन-जन की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त संदेश देना था।
इस अवसर पर जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है, जिसे लेकर जिले में कई सारे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि इन आयोजनों की शुरुआत 14 मार्च से ही हो चुकी है और इसी कड़ी में आज 15 मार्च की प्रातः विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया है। जिला कलक्टर ने प्रशासन की आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आज के दिन इसी क्रम में आगे पंच गौरव प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जो जिले और प्रदेश की सांस्कृतिक तथा औद्योगिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने भी उपस्थित अधिकारियों और आमजन को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री कस्वां ने बताया कि 14 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाले इन राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में जिला डीग के अधिकारियों, कार्मिकों और आम जनता ने पूरे जोश-खरोश के साथ भाग ले। उन्होंने विकसित राजस्थान रन के माध्यम से प्रशासन और जनता के समन्वित प्रयास पर बल देते हुए कहा कि हम सभी का यह दृढ़ संकल्प है कि कंधे से कंधा मिलाकर अपने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर इस दौड़ को सफल बनाया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    1
    Post by ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    4
    Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    user_Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोसीकला में मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी द्वारा आयोजित 19वीं पदयात्रा रविवार को प्रातः 7 बजे मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम के साथ निकाली गई। पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ मां पथवारी देवी की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद माता रानी के जयकारों के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तजन माता के भजनों पर झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगरवासियों ने भी जगह-जगह खड़े होकर पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान राहुल सक्सेना (पत्रकार), संजय जयसवाल, बिहारी लाल गोयल, सौरभ बिछोरिया, भोला ड्रेस वाले, कन्हैयालाल मंगला, अमित बंसल, यादराम मैथिल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, गौरव सैनी, महेश अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। यह पदयात्रा मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर, हलवाई गली, भरत मिलाप चौक, बलदेवगंज, हरदेव गंज, घंटाघर और सब्जी मंडी होते हुए थाना रोड से बाईपास मार्ग के रास्ते माता नरी सेमरी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु माता के भजन गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा मार्ग में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में पदयात्रियों के लिए फल, ठंडाई, बिस्कुट और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने पदयात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता नरी सेमरी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल देशबंधु अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल बेदी केके अग्रवाल उमेश मंगला शेलू मेंबर ओम प्रकाश गुप्ता भगवत रुहेला धर्मवीर शर्मा आदि अनिल को समाजसेवी मौजूद रहे।
    4
    कोसीकला में मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी द्वारा आयोजित 19वीं पदयात्रा रविवार को प्रातः 7 बजे मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम के साथ निकाली गई। पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ मां पथवारी देवी की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद माता रानी के जयकारों के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तजन माता के भजनों पर झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगरवासियों ने भी जगह-जगह खड़े होकर पदयात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान राहुल सक्सेना (पत्रकार), संजय जयसवाल, बिहारी लाल गोयल, सौरभ बिछोरिया, भोला ड्रेस वाले, कन्हैयालाल मंगला, अमित बंसल, यादराम मैथिल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, गौरव सैनी, महेश अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
यह पदयात्रा मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर, हलवाई गली, भरत मिलाप चौक, बलदेवगंज, हरदेव गंज, घंटाघर और सब्जी मंडी होते हुए थाना रोड से बाईपास मार्ग के रास्ते माता नरी सेमरी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु माता के भजन गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
पदयात्रा मार्ग में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में पदयात्रियों के लिए फल, ठंडाई, बिस्कुट और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने पदयात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का  अद्भुत संगम देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता नरी सेमरी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल देशबंधु अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल बेदी केके अग्रवाल उमेश मंगला शेलू मेंबर ओम प्रकाश गुप्ता भगवत रुहेला धर्मवीर शर्मा आदि अनिल को समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by ठाकुर चरण सिंह
    2
    Post by ठाकुर चरण सिंह
    user_ठाकुर चरण सिंह
    ठाकुर चरण सिंह
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मथुरा थाना बरसाने क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बरसाना में राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी गूंगा बाबा उम्र लगभग 42 वर्ष की गला काटकर हत्या की जानकारी मिली हे केडी मेडिकल के जाया गया हे दिनदहाड़े की घटना हे मौके पर बरसाना पुलिस मौजूद हे
    4
    मथुरा थाना बरसाने क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बरसाना में राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी गूंगा बाबा 
उम्र लगभग 42 वर्ष
की गला काटकर हत्या की जानकारी मिली हे केडी मेडिकल के जाया गया हे
दिनदहाड़े की घटना हे मौके पर बरसाना पुलिस मौजूद हे
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रूपवास उपखण्ड क्षेत्र के गांव जसवंत नगर के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर कई वर्षों से हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से रुपबास पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि गांव जसवंत नगर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को जसवंत नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से कच्चे व पक्के अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने की मांग करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमने उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिसमें लिखा था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम सभी उपखंड कार्यालय पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान सीबीईओ लखनपाल सिंह, एएसआई सुर ज्ञानी, सत्यवीर आदि मौजूद थे। खबर को शेयर और न्यूज़ चैनल को फॉलो करें,
    1
    रूपवास उपखण्ड क्षेत्र के गांव जसवंत नगर के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर कई वर्षों से हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से रुपबास पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। 
तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि गांव जसवंत नगर के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को जसवंत नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से कच्चे व पक्के अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने की मांग करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमने उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन दिया था। जिसमें लिखा था कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम सभी उपखंड कार्यालय पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान सीबीईओ लखनपाल सिंह, एएसआई सुर ज्ञानी, सत्यवीर आदि मौजूद थे।
खबर को शेयर और न्यूज़ चैनल को फॉलो करें,
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    Bharatpur, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.