Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना
रामदत्त दाहिया
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, राइजिंग सतना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 8 घंटे से धरना जारी सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना दिया गया। धरना लगातार 8 घंटे से जारी है, जिससे क्षेत्र में मामले को लेकर जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की निर्मम हत्या के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होती और मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि राहुल सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वहीं, धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले को लेकर सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। सभी का कहना है कि जब तक TI पंकज शुक्ला जी इस मामले की विवेचना करेंगे तब तक हम लोग न्याय की उम्मीद नहीं करते!1
- 🚨 रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडिया की एंट्री पर रोक! गेट पर ही मीडियाकर्मियों को रोके जाने का आरोप, 📢 पत्रकारों ने किया धरना-प्रदर्शन ❓ आखिर पत्रकारों को गेट पर क्यों रोका गया? ❓ मीडिया प्रवेश पर रोक का आदेश किसका? रीवा | पत्रकार पंडित विकास रीवा: सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडिया की एंट्री पर रोक, पत्रकारों का धरना-प्रदर्शन रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडियाकर्मियों को गेट पर रोके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में प्रवेश करने पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद मीडियाकर्मियों में नाराजगी देखने को मिली। मीडिया प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में पत्रकारों ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल उठाया कि आखिर मीडियाकर्मियों को अस्पताल में प्रवेश से क्यों रोका गया और मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने का आदेश किसके द्वारा जारी किया गया है। पत्रकारों का कहना है कि अस्पताल जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों और उनके परिजनों से जुड़ी समस्याओं को सामने लाने के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रवेश पर रोक के आदेश को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए। अब बड़ा सवाल यही है कि मीडिया प्रवेश पर रोक का आदेश किसका है? क्या अस्पताल प्रबंधन ने कोई लिखित आदेश जारी किया है, या फिर किसी अन्य स्तर से यह निर्देश दिए गए हैं? फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।1
- गुढ़ ब्रेकिंग __________ गुढ़ में खुशी की लहर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पार्षदों और नागरिकों ने बांटी मिठाई गुढ़, रीवा। नगर परिषद गुढ़ से जुड़े बहुचर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय से आए आदेश के बाद गुढ़ नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। आदेश की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। इसी क्रम में पार्षद दुर्गेश गुप्ता एवं सज्जन सिंह ने गुढ़ बाजार में विराजमान भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव/रिकॉल प्रक्रिया को वैधानिक मानते हुए राज्य शासन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे मामले में नगर परिषद के कई पार्षद सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती गीता तिवारी, ओम त्रिपाठी, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, पुष्पा प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता, विमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वहीं न्यायालय में पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. सौरभ सुंदर, लवकुश मिश्रा एवं अश्विन के प्रयासों की भी लोगों ने सराहना की। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ताओं की मजबूत कानूनी दलीलों के कारण पक्ष को सफलता मिली। निर्णय के बाद नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बालेश्वर गुप्ता सोनू प्रजापति आनंद यादव नीतेश साकेत सज्जन सिंह, मुद्रिका तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, टीपू खान, उमेश त्रिपाठी, इंद्रपाल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी कड़ी में BSS युवा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल उपाध्याय ने हर्ष व्यक्ति किया है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता गुढ़ नगर में दिनभर इस फैसले की चर्चा होती रही और समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों की एक बड़ी जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- खबर अमरपाटन/ पीड़ित महिला के घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को थाना ताला पुलिस ने किया गिरफ्तार* *प्रेस विज्ञप्ति* *थाना ताला जिला मैहर* *दिनांक 15.09.26* *पीड़ित महिला के घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को थाना ताला पुलिस ने किया गिरफ्तार* *पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर डा. चंचल नागर के निर्देशन मे अनु.अधि.पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र मिश्रा की टीम ने पीड़ित महिला के साथ सादी टूट जाने से नाराज एवं उत्तेजित होकर दिनांक 27/04/2026 को घर के अंदर घुसकर मारपीट गाली गुप्तार एवं जान से मार देने की धमकी देने वाले एवं लगभग 05 माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी को ताला पुलिस ने मुखविर की सूचना पर शिल्पी प्लाजा रीवा से आरोपी को किया गया गिरफ्तार* *घटना विवरण:-* मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्रकार है कि दिनांक 06.09.26 को ताला थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत महिला पीड़िता ने आरोपी विनय विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़रा थाना रायपुर करचुलियान जिला रीवा द्वारा द्वारा इंस्टाग्राम से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाया और पीड़िता के जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया जिस पर था1
- *नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे, प्रशासन पहुंचा मौके पर* रामनगर के ग्राम नादो में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे पर मैहर कलेक्टर के संज्ञान के बाद रामनगर प्रशासनिक अमला मौके पर जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण भी मौके पर एकजुट हो गए। निरीक्षण के दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों से नोकझोंक की स्थिति बनी। नायब तहसीलदार संजीव पांडेय एवं ललित धार्वे ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए,ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर करवाया जा रहा है। *नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे, प्रशासन पहुंचा मौके पर* रामनगर के ग्राम नादो में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे पर मैहर कलेक्टर के संज्ञान के बाद रामनगर प्रशासनिक अमला मौके पर जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण भी मौके पर एकजुट हो गए। निरीक्षण के दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों से नोकझोंक की स्थिति बनी। नायब तहसीलदार संजीव पांडेय एवं ललित धार्वे ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए,ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर करवाया जा रहा है।3
- सतना। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरवा टोला गांव में कथित रूप से जुआ तेजी से चलने का मामला सामने आया है। जुए से जुड़े एक वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जुए के संचालन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। सवाल यह है कि यदि खेरवा टोला में जुआ संचालित हो रहा है, तो कोतवाली पुलिस की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या पुलिस द्वारा मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? अब देखना यह है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करती है। सतना। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरवा टोला गांव में कथित रूप से जुआ तेजी से चलने का मामला सामने आया है। जुए से जुड़े एक वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जुए के संचालन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। सवाल यह है कि यदि खेरवा टोला में जुआ संचालित हो रहा है, तो कोतवाली पुलिस की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या पुलिस द्वारा मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? अब देखना यह है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।2
- *सतना🅿️* मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल, *सतना🅿️* मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल, रीवा रोड बस स्टैंड में आबकारी ने गिरोह को दबोचा2
- जैतवारा में खूनी संघर्ष: अग्रवाल वाटिका के पास लाठी-डंडों और रॉड से हमला, 5 लोग गंभीर रूप से घायल जैतवारा में खूनी संघर्ष: अग्रवाल वाटिका के पास लाठी-डंडों और रॉड से हमला, 5 लोग गंभीर रूप से घायल सतना I जैतवारा: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अग्रवाल वाटिका पैलेस के ठीक सामने शाम करीब 5 बजे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अर्टिगा गाड़ी से आकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को चिकित्सीय सहायता के लिए रवाना किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- रीवा: मृतक कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस द्वारा कथित तौर पर घसीटकर ले जाने का आरोप रीवा में मृतक कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस द्वारा कथित तौर पर जिस तरह उठाकर ले जाया गया, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और पूरे मामले में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज है। मामले में पुलिस का पक्ष और घटना की पूरी परिस्थितियां सामने आना बाकी है। सवाल यह है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी और मृतक के परिजनों के साथ पुलिस ने किस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की? #RewaNews #KalpanaMishra #RewaPolice #MadhyaPradesh #MPNews रीवा: मृतक कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस द्वारा कथित तौर पर घसीटकर ले जाने का आरोप रीवा में मृतक कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस द्वारा कथित तौर पर जिस तरह उठाकर ले जाया गया, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और पूरे मामले में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज है। मामले में पुलिस का पक्ष और घटना की पूरी परिस्थितियां सामने आना बाकी है। सवाल यह है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी और मृतक के परिजनों के साथ पुलिस ने किस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की? #RewaNews #KalpanaMishra #RewaPolice #MadhyaPradesh #MPNews1