गुढ़ ब्रेकिंग __________ गुढ़ में खुशी की लहर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पार्षदों और नागरिकों ने बांटी मिठाई गुढ़, रीवा। नगर परिषद गुढ़ से जुड़े बहुचर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय से आए आदेश के बाद गुढ़ नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। आदेश की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। इसी क्रम में पार्षद दुर्गेश गुप्ता एवं सज्जन सिंह ने गुढ़ बाजार में विराजमान भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव/रिकॉल प्रक्रिया को वैधानिक मानते हुए राज्य शासन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे मामले में नगर परिषद के कई पार्षद सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती गीता तिवारी, ओम त्रिपाठी, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, पुष्पा प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता, विमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वहीं न्यायालय में पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. सौरभ सुंदर, लवकुश मिश्रा एवं अश्विन के प्रयासों की भी लोगों ने सराहना की। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ताओं की मजबूत कानूनी दलीलों के कारण पक्ष को सफलता मिली। निर्णय के बाद नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बालेश्वर गुप्ता सोनू प्रजापति आनंद यादव नीतेश साकेत सज्जन सिंह, मुद्रिका तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, टीपू खान, उमेश त्रिपाठी, इंद्रपाल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी कड़ी में BSS युवा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल उपाध्याय ने हर्ष व्यक्ति किया है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता गुढ़ नगर में दिनभर इस फैसले की चर्चा होती रही और समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों की एक बड़ी जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे

- गुढ़ ब्रेकिंग __________ गुढ़ में खुशी की लहर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पार्षदों और नागरिकों ने बांटी मिठाई गुढ़, रीवा। नगर परिषद गुढ़ से जुड़े बहुचर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय से आए आदेश के बाद गुढ़ नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। आदेश की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। इसी क्रम में पार्षद दुर्गेश गुप्ता एवं सज्जन सिंह ने गुढ़ बाजार में विराजमान भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव/रिकॉल प्रक्रिया को वैधानिक मानते हुए राज्य शासन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे मामले में नगर परिषद के कई पार्षद सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती गीता तिवारी, ओम त्रिपाठी, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, पुष्पा प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता, विमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वहीं न्यायालय में पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. सौरभ सुंदर, लवकुश मिश्रा एवं अश्विन के प्रयासों की भी लोगों ने सराहना की। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ताओं की मजबूत कानूनी दलीलों के कारण पक्ष को सफलता मिली। निर्णय के बाद नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बालेश्वर गुप्ता सोनू प्रजापति आनंद यादव नीतेश साकेत सज्जन सिंह, मुद्रिका तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, टीपू खान, उमेश त्रिपाठी, इंद्रपाल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी कड़ी में BSS युवा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल उपाध्याय ने हर्ष व्यक्ति किया है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता गुढ़ नगर में दिनभर इस फैसले की चर्चा होती रही और समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों की एक बड़ी जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार **रीवा।** युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से रीवा शहर में 20 सितंबर 2026 को एक विशेष करियर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। **अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha)** द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम **‘करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट’** यानी बिना निवेश करियर निर्माण रखी गई है। कार्यक्रम में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए कौशल सीखने, काम के अवसर तलाशने और अपनी आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सेमिनार में **‘लर्न, वर्क और ग्रो’** के फॉर्मूले के जरिए करियर निर्माण की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। ### करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर एवं करियर कोच **नीरज सिंह** मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। सेमिनार में ट्रेनिंग, सपोर्ट सिस्टम और बिना बड़े वित्तीय निवेश के काम शुरू करने की संभावनाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ### कार्यक्रम की जानकारी 📅 **दिनांक:** 20 सितंबर 2026, रविवार ⏰ **समय:** सुबह 11 बजे से 📍 **स्थान:** कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) कार्यक्रम में शामिल होने या अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने **9398144297, 9340696683 और 8085555548** नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी दी है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है। **रीवा | पत्रकार पंडित विकास**1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, 🗓️ 15 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, 🗓️ 15 सितम्बर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇1
- पूर्व सैनिक चंद्रशेखर तिवारी सफाई अभियान में अपना वक्तव्य देते हुए1
- महिला कर्मचारी से अशोभनीय बातचीत का आरोप, चाकघाट प्रभारी CMO निलंबित- जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही। चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी CMO शंखधर पांडेय पर कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद महिला कर्मचारी से फोन पर कथित अमर्यादित और अशोभनीय बातचीत के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर की रिपोर्ट पर संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर रीवा नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कार्यालय की महिला कर्मचारी से फोन पर कथित अशोभनीय बातचीत के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर संभागायुक्त ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में शंखधर पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। सरकारी पद के साथ आचरण की जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए तो प्रशासन ने सीधे निलंबन की कार्रवाई कर दी।1
- *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर 16 09 2026 बुधवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩* *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर 16 09 2026 बुधवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩*1
- रीवा जिले की सड़कों पर अंधेरा! 💡 स्टील स्ट्रीट लाइटें खराब ⚠️ रात में राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल ❓ आखिर कब होगी खराब लाइटों की मरम्मत? रीवा | पत्रकार पंडित विकास रीवा जिले की सड़कों पर अंधेरा, खराब स्टील स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी रीवा। जिले की सड़कों पर राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाई गई स्टील स्ट्रीट लाइटें कई जगह खराब पड़ी होने की शिकायत सामने आ रही है। लाइटें बंद होने के कारण रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें लगने के बावजूद यदि उनका नियमित रखरखाव नहीं किया गया तो इनका उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है। रात के समय अंधेरे के चलते दुर्घटना और अन्य घटनाओं की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित हैं। अब सवाल यह है कि खराब पड़ी स्टील स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत आखिर कब होगी? क्या संबंधित विभाग इन लाइटों की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द सुधार की कार्रवाई करेगा? स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- "बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब फूटा, पुल में लगा गेट क्षतिग्रस्त,, सतना। उचेहरा जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब सुबह फूट गया। तालाब के पुल में पानी की निकासी के लिए लगा गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बाद तालाब में जलभराव बढ़ने से पुल में लगे गेट पर पानी का दबाव बढ़ गया। गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी है। काफी पुराना तालाब होने के कारण हनुमान सागर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत माना जाता है। ग्रामीणों ने मौके का तत्काल निरीक्षण कर गेट और तालाब की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है।1