अमरोहा पुलिस का गौरव: विकास कुमार और सुधीर तोमर बने फरवरी माह के 'कॉप ऑफ द मंथ' अमरोहा पुलिस का गौरव: विकास कुमार और सुधीर तोमर बने फरवरी माह के 'कॉप ऑफ द मंथ' अमरोहा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अमित कुमार आनंद द्वारा पुलिस कार्यालय में 'कॉप ऑफ द मंथ' (फरवरी 2026) के विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में थाना सैदनगली के प्रभारी विकास कुमार को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, सर्किल धनौरा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चौपला के प्रभारी उप-निरीक्षक सुधीर तोमर को उनकी तत्परता और जनसेवा के लिए चौकी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इन दोनों अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 'कॉप ऑफ द मंथ' की उपाधि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन अधिकारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर जनपद के अन्य पुलिसकर्मी भी जनता की सेवा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
अमरोहा पुलिस का गौरव: विकास कुमार और सुधीर तोमर बने फरवरी माह के 'कॉप ऑफ द मंथ' अमरोहा पुलिस का गौरव: विकास कुमार और सुधीर तोमर बने फरवरी माह के 'कॉप ऑफ द मंथ' अमरोहा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अमित कुमार आनंद द्वारा पुलिस कार्यालय में 'कॉप ऑफ द मंथ' (फरवरी 2026) के विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में थाना सैदनगली के प्रभारी विकास कुमार को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं, सर्किल धनौरा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चौपला के प्रभारी उप-निरीक्षक सुधीर तोमर को उनकी तत्परता और जनसेवा के लिए चौकी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इन दोनों अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 'कॉप ऑफ द मंथ' की उपाधि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन अधिकारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर जनपद के अन्य पुलिसकर्मी भी जनता की सेवा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
- रहरा थाना क्षेत्र के गांव मंगट निवासी अशोक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस से अपने 20 हजार रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। युवक ने भावुक अंदाज में कहा कि यदि उसके पैसे वापस नहीं किए गए तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। अशोक कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वह मुरादाबाद गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी की। जब वह अगले दिन घर लौटा तो उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रहरा थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के दो दिन बाद ही विरोधी पक्ष ने उस पर ही धारा 452 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। अशोक का कहना है कि पुलिस ने उससे 20 हजार रुपये यह कहकर ले लिए थे कि उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। लेकिन पैसे लेने के बावजूद उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। युवक ने आरोप लगाया कि अब न तो उसके पैसे लौटाए जा रहे हैं और न ही उसकी सुनवाई हो रही है। इसी से परेशान होकर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई और थाना अध्यक्ष से न्याय दिलाने की अपील की है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।1
- मंडी धनौरा। कलयुगी हैवान ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। हैवान की फितरत से अनजान माता-पिता बाजार जाते समय मासूम की देखभाल की जिम्मेदारी उसे ही सौंप कर गए थे। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना नगर के एक मोहल्ला की है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मां को बाजार से आने पर लगी। जब उसने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग देखे। मां ने मोहल्ले में रहने वाली दूसरी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। दलाल किस्म के लोगों ने बच्ची के माता पिता को बदनामी का डर दिखाकर व दो लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को थाने लाईं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि देर रात बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।2
- आज 10 मार्च को मध्य प्रदेश के सतना कलेक्टर का राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी एवं राष्ट्रीय सचिव चौधरी उम्मेद सिंह जी के नेतृत्व में घेराव किया गया भारी भीड़ और ट्रैक्टर के सैलाब को देखकर मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन के फूल हाथ पैर किसने की सभी मांगे मानी गई साथ रहे गाजियाबाद के जिला प्रभारी संदीप त्यागी1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1
- अमरोहा जनपद से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगटा निवासी अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी व्यथा साझा की है। पीड़ित का आरोप है कि बीते 26 फरवरी को जब वह मुरादाबाद गया हुआ था, तब दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुँचा, तो पुलिस ने मदद के बजाय उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया है कि रहरा पुलिस के एक दरोगा ने मामले में कार्रवाई करने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। इसके बावजूद पुलिस ने विपक्षी दल से साठगांठ कर ली और पीड़ित की शिकायत पर कोई कदम उठाने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और उसके पैसे वापस नहीं किए गए, तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।2
- Post by India News1