logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम के आदेश पर बदमाश 6 महीने के लिए जिला बदर | सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कादीपुर द्वारा की गई। पुलिस ने लाउडहेलर और मुनादी के माध्यम से पूरे गांव में आदेश की जानकारी दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी जनपद की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। 👉 इस वीडियो में देखिए पूरी खबर और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी।

22 hrs ago
user_Kamalpresh Kamal tiwari
Kamalpresh Kamal tiwari
Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

डीएम के आदेश पर बदमाश 6 महीने के लिए जिला बदर | सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कादीपुर द्वारा की गई। पुलिस ने लाउडहेलर और मुनादी के माध्यम से पूरे गांव में आदेश की जानकारी दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी जनपद की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। 👉 इस वीडियो में देखिए पूरी खबर और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कादीपुर द्वारा की गई। पुलिस ने लाउडहेलर और मुनादी के माध्यम से पूरे गांव में आदेश की जानकारी दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी जनपद की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। 👉 इस वीडियो में देखिए पूरी खबर और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी।
    1
    सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कादीपुर द्वारा की गई।
पुलिस ने लाउडहेलर और मुनादी के माध्यम से पूरे गांव में आदेश की जानकारी दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी जनपद की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
👉 इस वीडियो में देखिए पूरी खबर और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का चोरी होना तो सुना था लेकिन ट्रांसफार्मर को मौके से ही टुकड़े टुकड़े काटकर उसके अंदर के तांबा के तार व उसमें भरा तेल उठा ले जाना पहली सुना है। ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे राजा गौरा गांव का है जहां सड़क किनारे लगे खंभे में बंधा 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का तार निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर के निकलते ही उसके आगे के घरों में अंधेरा हो गया। रात में तो लोग नहीं समझ पाए कि बिजली क्यों चली गई लेकिन सुबह होते हो ग्रामीणों ने खंभे के नीचे कटे पड़े ट्रांसफार्मर को देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में गांव के ट्रांसफार्मर की चोरी होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे।
    1
    अमेठी जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का चोरी होना तो सुना था लेकिन ट्रांसफार्मर को मौके से ही टुकड़े टुकड़े काटकर उसके अंदर के तांबा के तार व उसमें भरा तेल उठा ले जाना पहली सुना है।
ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे राजा गौरा गांव का है जहां सड़क किनारे लगे खंभे में बंधा 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का तार निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर के निकलते ही उसके आगे के घरों में अंधेरा हो गया। रात में तो लोग नहीं समझ पाए कि बिजली क्यों चली गई लेकिन सुबह होते हो ग्रामीणों ने खंभे के नीचे कटे पड़े ट्रांसफार्मर को देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में गांव के ट्रांसफार्मर की चोरी होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने अपने निर्माण कार्य को बार-बार रोके जाने से परेशान होकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर शिकायत की है। वही ग्राम बड़गांव (दादा का तारा) निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 577/2 में अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिस पर पहले भी निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सक्षम अधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्माण की अनुमति भी दी गई है। पीड़ित के अनुसार, पड़ोसी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद जांच में लेखपाल व कानूनगो ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य अपने हिस्से में ही किया जा रहा है। इसके बावजूद 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा देती है। जब वह संग्रामपुर थाना पहुंचे तो वहां से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। पीड़ित ने समाधान दिवस प्रभारी से मांग की है कि अनावश्यक रूप से पुलिस द्वारा उत्पीड़न न किया जाए और उन्हें अपने वैध निर्माण कार्य को जारी रखने दिया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूर्व में दिए गए आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की भी अपील की है। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ,संबंधित विभाग को आदेशित कर दिया गया है ,ताकि आगे की विधिक कार्यवाही की जा सके ।
    1
    संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने अपने निर्माण कार्य को बार-बार रोके जाने से परेशान होकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर शिकायत की है।
वही ग्राम बड़गांव (दादा का तारा) निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 577/2 में अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिस पर पहले भी निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सक्षम अधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्माण की अनुमति भी दी गई है।
पीड़ित के अनुसार, पड़ोसी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद जांच में लेखपाल व कानूनगो ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य अपने हिस्से में ही किया जा रहा है। इसके बावजूद 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा देती है। जब वह संग्रामपुर थाना पहुंचे तो वहां से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।
पीड़ित ने समाधान दिवस प्रभारी से मांग की है कि अनावश्यक रूप से पुलिस द्वारा उत्पीड़न न किया जाए और उन्हें अपने वैध निर्माण कार्य को जारी रखने दिया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूर्व में दिए गए आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की भी अपील की है।
एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ,संबंधित विभाग को आदेशित कर दिया गया है ,ताकि आगे की विधिक कार्यवाही की जा सके ।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संग्रामपुर के जरौटा ग्राम पंचायत में राजकीय नलकूप का गुलाबा महीनों से टूटे होने के कारण किसानों द्वारा बताया गया कि रवी की फसल की गुणवत्ता में कमी संभावना व्यक्त की गई है और किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली
    1
    संग्रामपुर के जरौटा ग्राम पंचायत में राजकीय नलकूप का गुलाबा महीनों से टूटे होने के कारण किसानों द्वारा बताया गया कि रवी की फसल की गुणवत्ता में कमी संभावना व्यक्त की गई है और किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
    2
    अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी:जनपद के संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर वही दवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखा जाता है। इससे मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीज निर्मला ने बताया कि वह अस्पताल में दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से खरीदने को कहा। वहीं रिम्पी के परिजनों का आरोप है कि खांसी जैसी सामान्य बीमारी की दवा भी बाहर से लिखी गई। इसी कड़ी में मोहम्मद जफर ने बताया कि उन्हें गले में समस्या थी और वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके। वहीं, इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई दवा स्टॉक में नहीं होती है तो मरीजों को जनऔषधि केंद्र से लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी:जनपद के संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर वही दवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखा जाता है। इससे मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
मरीज निर्मला ने बताया कि वह अस्पताल में दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से खरीदने को कहा। वहीं रिम्पी के परिजनों का आरोप है कि खांसी जैसी सामान्य बीमारी की दवा भी बाहर से लिखी गई।
इसी कड़ी में मोहम्मद जफर ने बताया कि उन्हें गले में समस्या थी और वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके।
वहीं, इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई दवा स्टॉक में नहीं होती है तो मरीजों को जनऔषधि केंद्र से लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। नाम काटे जाने से सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। दरअसल यह पूरा मामला भेंटुआ विकास खंड के मई गांव का है जहां आज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम बिना सूचना के मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इस मामले में उन्होंने संबंधित बीएलओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिया तिवारी ने कहा कि “हमसे मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। बीएलओ ठाकुर प्रसाद द्वारा हमारे गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए गए हैं। हम सभी आज तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए हैं।” वहीं पूनम तिवारी ने बताया कि “बीएलओ घर आकर आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज ले गए थे, इसके बावजूद भी हमारा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।” मई गांव के प्रधान पद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि “बीएलओ ठाकुर प्रसाद पाल लगातार नाम काटने की बात करते थे और अब गांव के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।” इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इस पूरे मामले की जांच स खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। नाम काटे जाने से सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है।
दरअसल यह पूरा मामला भेंटुआ विकास खंड के मई गांव का है जहां आज गांव के  सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम बिना सूचना के मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी  को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इस मामले में उन्होंने संबंधित बीएलओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिया तिवारी ने कहा कि “हमसे मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। बीएलओ ठाकुर प्रसाद द्वारा हमारे गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए गए हैं। हम सभी आज तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए हैं।”
वहीं पूनम तिवारी ने बताया कि “बीएलओ घर आकर आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज ले गए थे, इसके बावजूद भी हमारा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।”
मई गांव के प्रधान पद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि “बीएलओ ठाकुर प्रसाद पाल लगातार नाम काटने की बात करते थे और अब गांव के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।”
इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इस पूरे मामले की जांच  स खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.