logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत किरावली बंजारों का पूरा जनपद पंचायत मुरार श्मशान मार्ग पूरा खराब है ये वीडियो कलेक्टर तक जाना चाहिए

10 hrs ago
user_Tansen news
Tansen news
Actor तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

ग्राम पंचायत किरावली बंजारों का पूरा जनपद पंचायत मुरार श्मशान मार्ग पूरा खराब है ये वीडियो कलेक्टर तक जाना चाहिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत किरावली बंजारों का पूरा जनपद पंचायत मुरार श्मशान मार्ग पूरा खराब है ये वीडियो कलेक्टर तक जाना चाहिए
    1
    ग्राम पंचायत किरावली बंजारों का पूरा जनपद पंचायत मुरार श्मशान मार्ग पूरा खराब है ये वीडियो कलेक्टर तक जाना चाहिए
    user_Tansen news
    Tansen news
    Actor तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भाण्डेर पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में आमजनों की सुनी समस्याएं किया निरीक्षण
    1
    भाण्डेर पहुंचे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में आमजनों की सुनी समस्याएं किया निरीक्षण
    user_P7 News Channel MP
    P7 News Channel MP
    Local News Reporter सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डबरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही, नगर पालिका का अमला सहित पुलिस बल रहा मौजूद डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही, नगरपालिका सीएमओ साक्षी वाजपेई, एसडीओपी सौरभ कुमार सहित नगर पालिका का अमला रहा मौजूद, सड़क पर दुकानदारों द्वारा किय गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया,
    1
    डबरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही, नगर पालिका का अमला सहित पुलिस बल रहा मौजूद 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
डबरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही, नगरपालिका सीएमओ साक्षी वाजपेई, एसडीओपी सौरभ कुमार सहित नगर पालिका का अमला रहा मौजूद, सड़क पर दुकानदारों द्वारा किय गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया,
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान, भितरवार वार्ड नं. 4 सामुदायिक भवन में लगा विशेष जन सेवा शिविर बिल सुधार से लेकर नए कनेक्शन तक उपभोक्ताओं को मिली कई सुविधाएं हर माह आयोजित होते हैं 3 विशेष शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों पर मुख्य फोकस भितरवार। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र भितरवार द्वारा वार्ड नं. 4 नगर परिषद प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में अगस्त माह के पहले संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष जन सेवा शिविर 'विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार' का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों को लेकर पहुंचे, जहां जेई (जूनियर इंजीनियर) सौरभ सिंह भदौरिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में बिजली बिल सुधार, बिल भुगतान सुविधा, नवीन कनेक्शन प्रदान करना, भार (लोड) परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नई केवाईसी, मीटर संबंधी समस्याएं, आंकलित खपत , विद्युत आपूर्ति शिकायतें एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। हर माह आयोजित होते हैं 3 विशेष शिविर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा हर माह तीन विशेष जन सेवा शिविरों का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाता है। ये शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाते हैं, ताकि सुदूर गांवों में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं या बिल सुधार के लिए बार-बार बिजली दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें और उनका समाधान गांव स्तर पर ही हो सके। लाखों की वसूली और शिकायतों का निराकरण शिविर में प्रकरणों के त्वरित निराकरण एई विजय सिंह चौहान एवं जेई सौरभ सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। टीम ने दोपहर तक लगभग आधा दर्जन से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। जिसमें मीटर संबंधी: 8 बिलों/शिकायतों में मौके पर सुधार किया गया। 7 उपभोक्ताओं के बिलों को तुरंत दुरुस्त किया गया। लोड सम्बंधित 4 आवेदनों का निराकरण किया गया। मौके पर सुधार और समाधान के साथ ही बकाया राजस्व वसूली भी की गई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए जेई सौरभ सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपनी बिजली संबंधी शिकायतों को बेझिझक साझा करने और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की भी अपील की ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी ए.ई. विजय सिंह चौहान , जेई सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा कार्यालय स्टाफ बाबू लतीफ शाह कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णा शर्मा , लाइन स्टाफ कलियान किरार, जगमोहन कुशवाह, रवि धाकड़, नरेन्द्र जाटव, अमित, धर्मदास प्रजापति, छोटू पाठक, सुरेश कुशवाह, विष्णु यादव, लोकेन्द्र, सोनू रावत , सुनील जाट सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।
    4
    बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान, भितरवार वार्ड नं. 4 सामुदायिक भवन में लगा विशेष जन सेवा शिविर 

बिल सुधार से लेकर नए कनेक्शन तक उपभोक्ताओं को मिली कई सुविधाएं 
हर माह आयोजित होते हैं 3 विशेष शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों पर मुख्य फोकस
भितरवार।  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र भितरवार द्वारा वार्ड नं. 4 नगर परिषद प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में अगस्त माह के पहले संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष जन सेवा शिविर 'विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार' का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों को लेकर पहुंचे, जहां जेई (जूनियर इंजीनियर) सौरभ सिंह भदौरिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में बिजली बिल सुधार, बिल भुगतान सुविधा, नवीन कनेक्शन प्रदान करना, भार (लोड) परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नई केवाईसी, मीटर संबंधी समस्याएं, आंकलित खपत , विद्युत आपूर्ति शिकायतें एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 
हर माह आयोजित होते हैं 3 विशेष शिविर
विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा हर माह तीन विशेष जन सेवा शिविरों का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाता है। ये शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाते हैं, ताकि सुदूर गांवों में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं या बिल सुधार के लिए बार-बार बिजली दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें और उनका समाधान गांव स्तर पर ही हो सके। 
लाखों की वसूली और शिकायतों का निराकरण
शिविर में प्रकरणों के त्वरित निराकरण  एई विजय सिंह चौहान एवं जेई सौरभ सिंह भदौरिया  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  टीम ने दोपहर तक लगभग आधा दर्जन से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। जिसमें मीटर संबंधी: 8 बिलों/शिकायतों में मौके पर सुधार किया गया। 7 उपभोक्ताओं के बिलों को तुरंत दुरुस्त किया गया। लोड सम्बंधित 4 आवेदनों का निराकरण किया गया। मौके पर सुधार और समाधान के साथ ही  बकाया राजस्व वसूली भी की गई।  इस अवसर पर जानकारी देते हुए जेई सौरभ सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपनी बिजली संबंधी शिकायतों को बेझिझक साझा करने और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की भी अपील की ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।  इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी  ए.ई. विजय सिंह चौहान , जेई सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा कार्यालय स्टाफ  बाबू लतीफ शाह  कंप्यूटर ऑपरेटर  कृष्णा शर्मा , लाइन स्टाफ  कलियान किरार, जगमोहन कुशवाह, रवि धाकड़, नरेन्द्र जाटव, अमित, धर्मदास प्रजापति, छोटू पाठक, सुरेश कुशवाह, विष्णु यादव, लोकेन्द्र, सोनू रावत , सुनील जाट  सहित अन्य उपभोक्ता  मौजूद रहे।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैंकिंग भोपाल - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवारी कर देश का तिरंगा झंडा हाथों में लेकर निकले।
    1
    बैंकिंग भोपाल - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवारी कर देश का तिरंगा झंडा हाथों में लेकर निकले।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच जारी ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे ग्वालियर, 08 अगस्त 2026। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार रुपये है, जब्त किया है। घी के चार विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार श्री मुन्नालाल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मदरसा के पास स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गोवर्धन प्योर गाय घी का 10 किलोग्राम, एक लीटर, 500 मिलीलीटर एवं 200 मिलीलीटर पैकिंग में कुल लगभग 706 लीटर स्टॉक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने फर्म संचालक श्री योगेश बंसल की मौजूदगी में घी के चार विधिक नमूने लिए। इसके बाद शेष 706 लीटर घी, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये है, को नियमानुसार जब्त किया गया। जब्त किए गए घी के विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उदयपुरवाला स्वीट्स, लोको रोड, हजीरा का भी निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार धाकड़ ने यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया, जिसे नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित उत्पाद की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला—निर्माता, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर—की जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं तथा अन्य जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच जारी

ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

ग्वालियर, 08 अगस्त 2026। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 62 हजार रुपये है, जब्त किया है। घी के चार विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन और तहसीलदार श्री मुन्नालाल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में मदरसा के पास स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फर्म में गोवर्धन प्योर गाय घी का 10 किलोग्राम, एक लीटर, 500 मिलीलीटर एवं 200 मिलीलीटर पैकिंग में कुल लगभग 706 लीटर स्टॉक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लोकेन्द्र सिंह ने फर्म संचालक श्री योगेश बंसल की मौजूदगी में घी के चार विधिक नमूने लिए। इसके बाद शेष 706 लीटर घी, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 62 हजार रुपये है, को नियमानुसार जब्त किया गया।

जब्त किए गए घी के विधिक नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उदयपुरवाला स्वीट्स, लोको रोड, हजीरा का भी निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार धाकड़ ने यहां से मलाई बर्फी का नमूना लिया, जिसे नियमानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित उत्पाद की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला—निर्माता, स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर—की जांच शुरू कर दी है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं तथा अन्य जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर जानलेवा हमला युवक का सिर फटा, युवती ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही। युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप! प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर जानलेवा हमला युवक का सिर फटा, युवती ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही। युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप ग्वालियर। प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर युवती के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का आरोप है कि जब दोनों ग्वालियर पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर सुरक्षा की गुहार लगाने की तैयारी कर रहे थे, तभी युवती के परिजनों ने चार पहिया वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि युवती की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और वह ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला इंदरगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। घायल युवक के मुताबिक, दोनों की सहमति से वे अपने घर से चले गए थे। युवक का कहना है कि दोनों किसी विवाद से बचने और पुलिस के सामने अपनी बात रखने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। लेकिन आरोप है कि ग्वालियर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। युवक का दावा है कि आरोपियों ने चार पहिया वाहन से उन्हें टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया और इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। वहीं युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायल युवती को ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है!
    1
    प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर जानलेवा हमला
युवक का सिर फटा, युवती ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही। युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप!
प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर जानलेवा हमला
युवक का सिर फटा, युवती ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही। युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप
ग्वालियर। प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे युवक-युवती पर युवती के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का आरोप है कि जब दोनों ग्वालियर पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर सुरक्षा की गुहार लगाने की तैयारी कर रहे थे, तभी युवती के परिजनों ने चार पहिया वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि युवती की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और वह ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
मामला इंदरगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। घायल युवक के मुताबिक, दोनों की सहमति से वे अपने घर से चले गए थे। युवक का कहना है कि दोनों किसी विवाद से बचने और पुलिस के सामने अपनी बात रखने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे।
लेकिन आरोप है कि ग्वालियर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। युवक का दावा है कि आरोपियों ने चार पहिया वाहन से उन्हें टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया और इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।
वहीं युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायल युवती को ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है!
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.