Shuru
Apke Nagar Ki App…
नल जल मरम्मति के नाम पे लाखों रुपए निकासी के बावजूद भी वर्षों से बंद पड़ा जल्मीनार पानी पीने को तरस रहे ग्रामीण पांडु: प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुसिखाप के पूर्वारा टोला के बिरकुंवर चबूतरा के पास लगा जल्मीनार लगभग एक वर्षों से बंद पड़ा है,जिसके कारण तपति गर्मी में पानी पीने को तरस रहे हैं ग्रामीण,इस जल्मीनार का यूनिट भी बनवाने के नाम पे निकाल लिया गया है। जबकि मरम्मती के नाम पे पंचायत से लाखों रूपये निकालने के बाद भी बनवाया नहीं गया ,अभी तक इस पर मुखिया या किसी अन्य प्रतिनिधियों ने कोई पहलनही किया। जिसके कारण पानी पीने को तरस रहे है ग्रामीण। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल ठीक कराने की किया अपील।
Raju Kumar Sharma
नल जल मरम्मति के नाम पे लाखों रुपए निकासी के बावजूद भी वर्षों से बंद पड़ा जल्मीनार पानी पीने को तरस रहे ग्रामीण पांडु: प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुसिखाप के पूर्वारा टोला के बिरकुंवर चबूतरा के पास लगा जल्मीनार लगभग एक वर्षों से बंद पड़ा है,जिसके कारण तपति गर्मी में पानी पीने को तरस रहे हैं ग्रामीण,इस जल्मीनार का यूनिट भी बनवाने के नाम पे निकाल लिया गया है। जबकि मरम्मती के नाम पे पंचायत से लाखों रूपये निकालने के बाद भी बनवाया नहीं गया ,अभी तक इस पर मुखिया या किसी अन्य प्रतिनिधियों ने कोई पहलनही किया। जिसके कारण पानी पीने को तरस रहे है ग्रामीण। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल ठीक कराने की किया अपील।
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार, लातेहार:-लातेहार जिला के 27वे उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पदभार ग्रहण किया|उन्होंने कहा कि जिले में विकास की कार्यों को गति देना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी|इन सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी|जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगी|नए उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाब देही बनाने की बात करते हुए उन्होंने लातेहार जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट किया|जबकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी जहां उन्होंने जिले की सर्वांगीण विकास की बात करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी जरूरत के लिए जिले के सभी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि जिले के नए उपाय श्री संदीप कुमार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा की हर नया नेतृत्व एक नया उम्मीद लेकर आता है जहां जरूरत है कि आप सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें|मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें|1
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1
- Post by Arun bhaiya1
- रोहतास : सासाराम के निर्मल धाम तेतरी के अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भवन कैंपस में बने भगवान श्री परशुराम मंदिर में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई गई जयंती समारोह, जिसमें जिले के लगभग सैकड़ो ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने दो दिवसीय अखंड हारिकर्ट मानस पाठ के साथ -साथ पूजा,हवन के उपरांत सभी सम्मानितजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया! एवं कार्यक्रम को देखकर स्थानीय लोगों ने कहा की रोहतास जिला के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी के अध्यक्षता में काफी समय बाद बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जयंती समारोह!4
- दिनेश कुमार ने रविवार को दोपहर क़रीब दो बजे बताया हम कई वर्षों से बेर की खेती कर रहे हैं और माला बिगहा गांव के पास उनका “राज ऑर्गेनिक फार्म” स्थित है। उनके अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में गेहूं की पराली जलाई। मना करने के बावजूद आग लगा दी गई, जिससे आग फैलकर उनके फार्म तक पहुंच गई। तुरंत 112 पर कॉल कर अग्निशमन दल को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में अमरूद व बेर के पौधे, अरहर की फसल, जाली, फेंसिंग, ड्रिपर और लगभग 10 कट्ठा पुआल जलकर नष्ट हो गया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।2
- Post by Hindustan Express News1
- चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।1
- Post by Arun bhaiya1
- ब्रेकिंग बलरामपुर आज बलरामपुर जिले में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राजीव भवन में करेंगे बैठक महिला आरक्षण पर केंद्र की नीतियों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर करेगी प्रेस वार्ता। राजीव भवन कार्यालय में शाम 4:30 बजे आयोजित होगी जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता। कांग्रेस नेता केंद्र सरकार की 'खामियों' और महिला अधिकारों पर रखेंगे अपनी बात। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और पत्रकारों की उपस्थिति में रणनीति होगी साझा। पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजीव भवन का है1