Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवागत कलेक्टर ने जांची अस्पताल की नब्ज़: वार्ड-वार्ड घूमकर अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी प्राथमिकता- नेहा मीना
BS News Network
नवागत कलेक्टर ने जांची अस्पताल की नब्ज़: वार्ड-वार्ड घूमकर अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी प्राथमिकता- नेहा मीना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे इन दोनां ही परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विकासखंड कटंगी के ग्रामीण अंचलों की होनहार प्रतिभाओं को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान मिला है।1
- कलेक्टर का आदेश जारी तापमान में हो रही वृद्धि के कारण सभी स्कूलों का टाईम सुबह 7:30 से 12:30 कर दिया गया है।1
- महिला आरक्षण संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के विधायक सोहन वाल्मीकि ने दी बच्चों को शुभकामनाएं *MP बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद ही आपकी सफलता का आधार है। *जो विद्यार्थी इस बार पीछे रह गए, वे याद रखें—"असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ।" उठिए, फिर से कोशिश कीजिए, जीत आपकी ही होगी।1
- वारासिवनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में वारासिवनी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने इतिहास रचते हुए अपना जलवा बिखेर कर प्रदेश व जिला स्तर पर अपने शिक्षण संस्थान, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में वारासिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर की छात्रा कुमारी माही पिता डालीराम सुलाखे एवं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवॉ स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालीवाड़ा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय में अध्ययनरत दो छात्राओं मृणाली ठवरे और स्वाति उइके ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 5 वॉ स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्र हर्ष पटले एवं छात्रा इशिका अर्जे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्रा आर्या पंचेश्वर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जयनी अनिल पिपरेवार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान एवं अंशु तुरकर एवं नैतिक डोंगरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद सभी मेधावी विद्यार्थियों को विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, दोस्तों व पूरे नगर व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- बिछुआ नगर में बुधवार को पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रहे बाघ के हमलों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ धरना बिछुआ क्षेत्र में बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में बाघ के हमले में महेंद्र पिता शंभु मांडेकर, दिनेश पिता पूसू मांडेकर और बलराम पिता फकीरा डहरिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड बिछुआ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही करने का विरोध किया गया । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंच नेशनल पार्क के बिछुआ रेंज कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाघ के हमलों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू,ब्लॉक महासचिव विपिन उईके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कड़ोपे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहस पटेल, बंसी उईके, पूसू उईके, शेषराव उईके, युवराज देशमुख, जितेंद्र राजपूत, प्रेमसिंग उईके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश उईके, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, सरपंच शंकर इनवाती , गोविंद इनवाती, जित्तू इनवाती, सुरेश कुमरे,सुखदयाल धुर्वे, अरूण उइके, सचिन मर्सकोले, क्षितिज मिश्रा, वीरपाल इनवाती, अनिल डेहरिया,नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोनेकर,राजेश साहू, सियाराम साहू, संतलाल उइके,सत्यम साहू, युवराज ठाकुर, अर्जुन यादव,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, अनिता पहाड़े, सिंधु परतेती,प्राची मांडेकर,रेवती मांडेकर धूपवती गोनेकर, शांति बलानी , अनारकली ढोंके,सरिता मांडेकर रेखा मांडेकर इंद्रा मांडेकर,सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बाघ के हमलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।1
- नवागत कलेक्टर ने जांची अस्पताल की नब्ज़: वार्ड-वार्ड घूमकर अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी प्राथमिकता- नेहा मीना1
- जनपद बांदा में नारी शक्ति वंदन सम्मान का उत्सव तहत शहर वकस्बा अतर्रा में महिलाओ द्वारा1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा परासिया के अंतर्गत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अनुसूचित जाति छात्रावास उमरेठ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान बाबा साहब के प्रेरणादायक जीवन, उनके विचारों एवं समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान को छात्रों के बीच साझा किया गया। इस अवसर पर भाजपा उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर सोनी जी, छात्रावास अधीक्षक यदुवंशी सर, डेहरिया सर एवं पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।1