दुर्गा मित्र मंडल द्वारा मलेश्वर महादेव मंदिर में बड़े धूमधाम से बनाया गया फागौत्सव । दुर्गा मित्र मंडल द्वारा मलेश्वर महादेव मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया फागौत्सव । लालसोट उपखंड वार्ड नंबर 31 लिवाली पाड़ा के मलेश्वर महादेव मंदिर पर दुर्गा महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित दुर्गा मंडल की महिलाएं उपस्थित रही। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल व फूलों से होली खेली वही बाबा श्याम के भजनों पर नाच - गान कर बड़े ही धूमधाम से फागौत्सव बनाया गया। महिलाओं ने इस मौके पर जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।ममता सैन, सावित्री सोनी, पिंकी चतुर्वेदी, अंजना त्यागी, प्रिया सैन, पूनम भट्ट, प्रिया भट्ट, रेनू भट्ट, प्रीति सौनी, अनीता सौनी, संतोष शर्मा, रेखा गौतम सहित अनेक महिलाएं रही मौजूद।
दुर्गा मित्र मंडल द्वारा मलेश्वर महादेव मंदिर में बड़े धूमधाम से बनाया गया फागौत्सव । दुर्गा मित्र मंडल द्वारा मलेश्वर महादेव मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया फागौत्सव । लालसोट उपखंड वार्ड नंबर 31 लिवाली पाड़ा के मलेश्वर महादेव मंदिर पर दुर्गा महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित दुर्गा मंडल की महिलाएं उपस्थित रही। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल व फूलों से होली खेली वही बाबा श्याम के भजनों पर नाच - गान कर बड़े ही धूमधाम से फागौत्सव बनाया गया। महिलाओं ने इस मौके पर जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।ममता सैन, सावित्री सोनी, पिंकी चतुर्वेदी, अंजना त्यागी, प्रिया सैन, पूनम भट्ट, प्रिया भट्ट, रेनू भट्ट, प्रीति सौनी, अनीता सौनी, संतोष शर्मा, रेखा गौतम सहित अनेक महिलाएं रही मौजूद।
- लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव 2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल.. गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद । कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।4
- लालसोट के रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में राहुवास तहसील के पास स्थित रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सड़क किनारे खेत में जा पलटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी ढलान में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे वाहन को सीधा किया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।4
- Post by Ganesh Yogi1
- आज स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाहेरी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया4
- वजीरपुर।बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार सुबह हिंडौन–गंगापुर रोड पर वजीरपुर पुलिस थाने के सामने खंडीप गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में खंडीप निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में वजीरपुर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न तो जाम खोलेंगे और न ही शव लेंगे और न ही पोस्टमार्टम करवाने देंगे। उन्होंने कहा, “पहले मुलजिम को गिरफ्तार कर थाने लाया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।” करीब कुछ समय तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। अधिकारियों ने शाम तक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे शाम तक थाने में ही बैठे रहेंगे और गिरफ्तारी होने तक अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Jitendra Prajapati1
- लालसोट उपखंड में विधायक रामविलास मीणा डूंगरपुर के द्वारा 1 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत बनने वाले रोड़ पावर हाउस डीडवाना से टोरडा होते हुए, खारीवाड़ा, गोल तक रोड का आज शिलान्यास किया गया। जिसमें टोरडा, डिडवाना,खारीवाडा,गोल तक के कई ग्रामीण मोजूद रहें। इस दौरान अध्यक्ष युवा गुर्जर महासभा लालसोट रायसिंह टोरडा, लोकेश शर्मा, पप्पू पुरोहित, मोहरसिंह गुर्जर, गोपाल बैरवा, शंकर बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, सीताराम बैरवा, रामबाबू गुर्जर , पुखराज गुर्जर, रामबाबू जी वकील, गोल सरपंच घासी लाल वर्मा, मुकेश प्रधान खारीवाडा, सहित कई ग्रामीण मोजूद रहें।4