जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शेड में पंखे नहीं होने के कारण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, इन पंखों के लगने के बाद कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजनों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा और रवि सिंह जॉली का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे समेत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शेड में पंखे नहीं होने के कारण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, इन पंखों के लगने के बाद कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजनों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा और रवि सिंह जॉली का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे समेत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शेड में पंखे नहीं होने के कारण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, इन पंखों के लगने के बाद कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजनों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा और रवि सिंह जॉली का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे समेत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर सरायकेला बाजार में उमड़ी भीड़, चहल-पहल से गुलजार रहे चौक-चौराहे। सरायकेला। मां मनसा देवी पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला के बाजारों में गुरुवार को काफी चहल-पहल देखने को मिली। पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचकर आवश्यक पूजा सामग्री एवं अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। सरायकेला के कालूराम चौक, संजय चौक, मौसी बाड़ी, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की भीड़ बनी रही। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु फल, मिठाई, फूल, बतख सहित पूजा में चढ़ाए जाने वाले अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण दुकानदारों में भी उत्साह है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही से पूरे सरायकेला में त्योहारी माहौल नजर आया। पूजा की तैयारियों के बीच बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुल मिलाकर मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला का बाजार पूरी तरह से उत्सवी रंग में नजर आ रहा है। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।4
- सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय* सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी। जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।4
- 🚨सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मेले से लौट रहे युवक की मौत सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन के धक्के से टेकराहातू निवासी 43 वर्षीय मुंगडू देवगम की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मुंगडू देवगम सिंहपोखरिया में चल रहे फुटबॉल मैच को देखकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनके सिर के पीछे गंभीर चोट पाई और उपचार शुरू किया। इलाwज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है। हैशटैग: #सिंहपोखरिया #सड़कहादसा #मुंगडूदेवगम #सदरथाना #चाईबासा #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews #BreakingNews1
- गोला : 9 महीने 12 दिन की साइकिल यात्रा के बाद जांगी पहुंचे कुंदन कुशवाहा1
- रांची में Ganesh Puja का भव्य नजारा ! Kedarnath Theme Pandal ने खींचा सबका ध्यान ! Ranchi News रांची में Ganesh Puja का भव्य नजारा ! Kedarnath Theme Pandal ने खींचा सबका ध्यान ! Ranchi News रांची में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। मोहन कॉम्प्लेक्स में इस बार गणेश पूजा के लिए Kedarnath Theme पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। Ranchi Club TV की रिपोर्टर पूनम ने मौके पर पहुँचकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की और आयोजन से जुड़े लोगों से बातचीत कर इस भव्य पूजा आयोजन की खासियत जानी। आयोजकों के अनुसार, यहाँ पिछले कुछ वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है। इस बार केदारनाथ धाम की थीम को पंडाल के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। देखिए Ranchi Ganesh Puja 2026 की Ground Report और जानिए मोहन कॉम्प्लेक्स के इस खास पंडाल की पूरी कहानी। 📍 Location: Mohan Complex, Ranchi, Jharkhand 🎤 Reporter: Poonam 📺 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आए तो Like, Share और Follow/Subscribe जरूर करें और कमेंट में बताएं कि रांची के किस Ganesh Puja Pandal की Ground Report आप देखना चाहते हैं। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Ganesh Puja 2026, Ranchi Ganesh Puja, Ganesh Puja Ranchi, Ganesh Utsav Ranchi, Ganpati Bappa Morya, Ranchi News, Ranchi News Today, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Mohan Complex Ranchi, Kedarnath Theme Pandal, Kedarnath Pandal Ranchi, Ganesh Pandal Ranchi, Ganesh Puja Pandal, Ganeshotsav 2026, Ganesh Chaturthi 2026, Ganpati Puja, Ranchi Ground Report, Ranchi Club TV, RanchiClubTV, Poonam Reporter, रांची गणेश पूजा, गणेश पूजा रांची, रांची गणेश उत्सव, केदारनाथ थीम पंडाल, गणेश पूजा पंडाल रांची #RanchiGaneshPuja #GaneshPuja2026 #RanchiNews #GaneshUtsav #GanpatiBappaMorya #KedarnathTheme #GaneshPandal #MohanComplex #JharkhandNews #RanchiClubTV1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। उपायुक्त के आदेश के बावजूद सरायकेला-राजनगर बाईपास पर बड़े वाहनों का परिचालन जारी। सरायकेला। दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला उपायुक्त महोदय द्वारा सरायकेला-राजनगर बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बाईपास सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहने का मामला सामने आ रहा है। उपायुक्त के आदेश के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले में जल्द से जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।4
- प्रेमिका की गला रेतकर महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं आरोपी युवक अनिल बिंद भी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।1