logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। उपायुक्त के आदेश के बावजूद सरायकेला-राजनगर बाईपास पर बड़े वाहनों का परिचालन जारी। सरायकेला। दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला उपायुक्त महोदय द्वारा सरायकेला-राजनगर बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बाईपास सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहने का मामला सामने आ रहा है। उपायुक्त के आदेश के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले में जल्द से जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

8 hrs ago
user_Ravi Gupta
Ravi Gupta
सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
8 hrs ago
a6e78903-c84b-495c-865c-df3f1691bc77

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। उपायुक्त के आदेश के बावजूद सरायकेला-राजनगर बाईपास पर बड़े वाहनों का परिचालन जारी। सरायकेला। दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला उपायुक्त महोदय द्वारा सरायकेला-राजनगर बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए

66dbfad8-0506-4520-a816-6b3429eb5a24

गए थे। इसके बावजूद बाईपास सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहने का मामला सामने आ रहा है। उपायुक्त के आदेश के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भारी

वाहनों के परिचालन से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के

620d2450-9bb7-46f6-bee4-28f8dd6aa34e

परिचालन को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले में जल्द से जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

More news from झारखंड and nearby areas
  • मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर सरायकेला बाजार में उमड़ी भीड़, चहल-पहल से गुलजार रहे चौक-चौराहे। सरायकेला। मां मनसा देवी पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला के बाजारों में गुरुवार को काफी चहल-पहल देखने को मिली। पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचकर आवश्यक पूजा सामग्री एवं अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। सरायकेला के कालूराम चौक, संजय चौक, मौसी बाड़ी, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की भीड़ बनी रही। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु फल, मिठाई, फूल, बतख सहित पूजा में चढ़ाए जाने वाले अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण दुकानदारों में भी उत्साह है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही से पूरे सरायकेला में त्योहारी माहौल नजर आया। पूजा की तैयारियों के बीच बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुल मिलाकर मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला का बाजार पूरी तरह से उत्सवी रंग में नजर आ रहा है। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    4
    मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर सरायकेला बाजार में उमड़ी भीड़, चहल-पहल से गुलजार रहे चौक-चौराहे।
सरायकेला। मां मनसा देवी पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला के बाजारों में गुरुवार को काफी चहल-पहल देखने को मिली। पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचकर आवश्यक पूजा सामग्री एवं अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
सरायकेला के कालूराम चौक, संजय चौक, मौसी बाड़ी, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की भीड़ बनी रही। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु फल, मिठाई, फूल, बतख सहित पूजा में चढ़ाए जाने वाले अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण दुकानदारों में भी उत्साह है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही से पूरे सरायकेला में त्योहारी माहौल नजर आया।
पूजा की तैयारियों के बीच बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुल मिलाकर मां मनसा देवी एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर सरायकेला का बाजार पूरी तरह से उत्सवी रंग में नजर आ रहा है।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय* सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी। जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।
    4
    सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय*
सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी।
जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 🚨सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मेले से लौट रहे युवक की मौत सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन के धक्के से टेकराहातू निवासी 43 वर्षीय मुंगडू देवगम की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मुंगडू देवगम सिंहपोखरिया में चल रहे फुटबॉल मैच को देखकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनके सिर के पीछे गंभीर चोट पाई और उपचार शुरू किया। इलाwज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है। हैशटैग: #सिंहपोखरिया #सड़कहादसा #मुंगडूदेवगम #सदरथाना #चाईबासा #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews #BreakingNews
    1
    🚨सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मेले से लौट रहे युवक की मौत
सिंहपोखरिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन के धक्के से टेकराहातू निवासी 43 वर्षीय मुंगडू देवगम की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, मुंगडू देवगम सिंहपोखरिया में चल रहे फुटबॉल मैच को देखकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनके सिर के पीछे गंभीर चोट पाई और उपचार शुरू किया। इलाwज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है।
हैशटैग:
#सिंहपोखरिया #सड़कहादसा #मुंगडूदेवगम #सदरथाना #चाईबासा
#RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews #BreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शेड में पंखे नहीं होने के कारण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, इन पंखों के लगने के बाद कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजनों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा और रवि सिंह जॉली का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे समेत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है
जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में अब श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
शेड में पंखे नहीं होने के कारण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, इन पंखों के लगने के बाद कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजनों में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
पंखे उपलब्ध कराने पर गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा और रवि सिंह जॉली का आभार जताया।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे समेत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    12 hrs ago
  • उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। ㅤ इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ================ *#Team IPRD,Khunti*
    1
    उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही।
ㅤ
इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
================
*#Team IPRD,Khunti*
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गोला : 9 महीने 12 दिन की साइकिल यात्रा के बाद जांगी पहुंचे कुंदन कुशवाहा
    1
    गोला : 9 महीने 12 दिन की साइकिल यात्रा के बाद जांगी पहुंचे कुंदन  कुशवाहा
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    14 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। उपायुक्त के आदेश के बावजूद सरायकेला-राजनगर बाईपास पर बड़े वाहनों का परिचालन जारी। सरायकेला। दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला उपायुक्त महोदय द्वारा सरायकेला-राजनगर बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बाईपास सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहने का मामला सामने आ रहा है। उपायुक्त के आदेश के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले में जल्द से जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    4
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला।
उपायुक्त के आदेश के बावजूद सरायकेला-राजनगर बाईपास पर बड़े वाहनों का परिचालन जारी।
सरायकेला। दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला उपायुक्त महोदय द्वारा सरायकेला-राजनगर बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बाईपास सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार जारी रहने का मामला सामने आ रहा है।
उपायुक्त के आदेश के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपायुक्त द्वारा जारी पत्र का सख्ती से अनुपालन कराया जाए तथा बाईपास सड़क पर बड़े वाहनों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए।
लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले में जल्द से जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    8 hrs ago
  • प्रेमिका की गला रेतकर महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं आरोपी युवक अनिल बिंद भी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
    1
    प्रेमिका की गला रेतकर महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार,
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं आरोपी युवक अनिल बिंद भी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.