logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। ㅤ इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ================ *#Team IPRD,Khunti*

5 hrs ago
user_Durga Baraik
Durga Baraik
Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
5 hrs ago

उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। ㅤ इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ================ *#Team IPRD,Khunti*

More news from झारखंड and nearby areas
  • उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। ㅤ इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ================ *#Team IPRD,Khunti*
    1
    उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही।
ㅤ
इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
================
*#Team IPRD,Khunti*
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    5 hrs ago
  • S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
    1
    S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है।
*एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
    user_Shekh ak
    Shekh ak
    आयुर्वेदिक दवा। कौशल प्रशिक्षण भारनो, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग में गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
    1
    हजारीबाग में गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Ratu, Ranchi•
    49 min ago
  • राँची में PM Modi Birthday का खास जश्न ! मुस्लिम महिलाओं ने मनाया 76वां जन्मदिन ! Ranchi News राँची में PM Modi Birthday का खास जश्न ! मुस्लिम महिलाओं ने मनाया 76वां जन्मदिन ! Ranchi News रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया। देखिए कार्यक्रम के खास Visuals और पूरी खबर। Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। This live stream is for informational and public awareness purposes only. PM Modi Birthday, Narendra Modi Birthday, PM Modi 76th Birthday, Modi Birthday Ranchi, Ranchi News, Ranchi News Today, Jharkhand News, Jharkhand News Today, PM Modi News, Narendra Modi News, Ranchi BJP, Muslim Women Ranchi, Muslim Women PM Modi, Ranchi Latest News, Ranchi Club TV, PM Modi Birthday Celebration, Modi Birthday Celebration, Ranchi Breaking News, Jharkhand Latest News, Modi Birthday 2026 #PMModi #NarendraModi #PMModiBirthday #ModiBirthday #RanchiNews #Ranchi #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiBJP #MuslimWomen #BirthdayCelebration #ModiBirthday2026 #RanchiClubTV #LatestNews #IndiaNews
    1
    राँची में PM Modi Birthday का खास जश्न ! मुस्लिम महिलाओं ने मनाया 76वां जन्मदिन ! Ranchi News
राँची में PM Modi Birthday का खास जश्न ! मुस्लिम महिलाओं ने मनाया 76वां जन्मदिन ! Ranchi News
रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया।
देखिए कार्यक्रम के खास Visuals और पूरी खबर।
Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
PM Modi Birthday, Narendra Modi Birthday, PM Modi 76th Birthday, Modi Birthday Ranchi, Ranchi News, Ranchi News Today, Jharkhand News, Jharkhand News Today, PM Modi News, Narendra Modi News, Ranchi BJP, Muslim Women Ranchi, Muslim Women PM Modi, Ranchi Latest News, Ranchi Club TV, PM Modi Birthday Celebration, Modi Birthday Celebration, Ranchi Breaking News, Jharkhand Latest News, Modi Birthday 2026
#PMModi #NarendraModi #PMModiBirthday #ModiBirthday #RanchiNews #Ranchi #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiBJP #MuslimWomen #BirthdayCelebration #ModiBirthday2026 #RanchiClubTV #LatestNews #IndiaNews
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल भगवा चोला, कैमरे पर आपत्तिजनक भाषा! अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें एक महिला के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते देखा गया था। देवेंद्र पाठक को लेकर महिलाओं की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की भी रिपोर्टिंग हुई है। वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी जरूरी है। अब सवाल है—क्या भगवा पहनना ही संत होने की पहचान है, या भाषा और आचरण भी उतने ही मायने रखते हैं? #Ayodhya #DevendraPathak #ViralVideo #Kathavachak #UttarPradesh #News #ViralNews
    1
    अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक का वीडियो वायरल
भगवा चोला, कैमरे पर आपत्तिजनक भाषा!
अयोध्या के कथावाचक देवेंद्र पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
इससे कुछ दिन पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें एक महिला के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते देखा गया था।
देवेंद्र पाठक को लेकर महिलाओं की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की भी रिपोर्टिंग हुई है। वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी जरूरी है।
अब सवाल है—क्या भगवा पहनना ही संत होने की पहचान है, या भाषा और आचरण भी उतने ही मायने रखते हैं?
#Ayodhya #DevendraPathak #ViralVideo #Kathavachak #UttarPradesh #News #ViralNews
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • एक कविता..... विश्वकर्मा भगवान..... A poem of Great God VISHVKARMA BHAGVAN 🙏.
    1
    एक कविता..... विश्वकर्मा भगवान..... A poem of Great God VISHVKARMA BHAGVAN 🙏.
    user_Shyam Pokra
    Shyam Pokra
    Ratu, Ranchi•
    9 hrs ago
  • बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया हुई भावुक, तीन कमरों में 10 वीं तक की पढ़ाई, सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग की बदहाल भवन व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए महज तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बैठाने और कक्षाओं का संचालन करने में शिक्षकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। अनुपात के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं उसके बाजूद शिक्षक सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। विद्यालय की इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी और प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से पांच कमरों के विद्यालय भवन निर्माण की योजना आई है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को मुखिया फ्लोरेंस देवी ने आंख में आंसू लिए विधायक जिग्गा सुसारन होरो से मुलाकात की। मुखिया ने विधायक को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई। बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया भावुक भी हो उठीं। विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया को जल्द विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उम्मीद है कि पांच कमरों का भवन जल्द धरातल पर उतरेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
    1
    बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया हुई भावुक, तीन कमरों में 10 वीं तक की पढ़ाई, 


सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग की बदहाल भवन व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए महज तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बैठाने और कक्षाओं का संचालन करने में शिक्षकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। अनुपात के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं उसके बाजूद शिक्षक सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है।
विद्यालय की इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी और प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से पांच कमरों के विद्यालय भवन निर्माण की योजना आई है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं।
इसी मांग को लेकर बुधवार को मुखिया फ्लोरेंस देवी ने आंख में आंसू लिए विधायक जिग्गा सुसारन होरो से मुलाकात की। मुखिया ने विधायक को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई। बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया भावुक भी हो उठीं।
विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया को जल्द विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उम्मीद है कि पांच कमरों का भवन जल्द धरातल पर उतरेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है।
झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.