Shuru
Apke Nagar Ki App…
S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
Shekh ak
S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
More news from झारखंड and nearby areas
- S I R के मतदाता सूची में नाम शामिल करना अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*1
- सिसई / रांची : एसआईआर मतदाता सूची में नाम जोड़ने - सुधार का एक और मौका, 30 सितंबर तक बढ़ी दावा - आपत्ति की अंतिम तिथि रांची। राज्य के पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में आवश्यक सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह दावा-आपत्ति अवधि का दूसरी एवं अंतिम बार विस्तार है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में सुधार की आवश्यकता है, वे निर्धारित अवधि के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद दावा-आपत्ति के लिए यह अवसर उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में पात्र नागरिकों से समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांचने तथा आवश्यकता होने पर सुधार कराने की अपील की गई है।1
- बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया हुई भावुक, तीन कमरों में 10 वीं तक की पढ़ाई, सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेदाग की बदहाल भवन व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रही है। विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन विद्यार्थियों के लिए महज तीन कमरे ही उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बैठाने और कक्षाओं का संचालन करने में शिक्षकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। अनुपात के अनुसार शिक्षक भी नहीं हैं उसके बाजूद शिक्षक सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय भवन की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। विद्यालय की इस समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी और प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा लंबे समय से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से पांच कमरों के विद्यालय भवन निर्माण की योजना आई है, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे विद्यालय प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधि चिंतित हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को मुखिया फ्लोरेंस देवी ने आंख में आंसू लिए विधायक जिग्गा सुसारन होरो से मुलाकात की। मुखिया ने विधायक को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई। बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की परेशानी को लेकर मुखिया भावुक भी हो उठीं। विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया को जल्द विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अब विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उम्मीद है कि पांच कमरों का भवन जल्द धरातल पर उतरेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।1
- लोहरदगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने श्रीश्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को निर्देश दिया है कि आदिवासियों के प्रमुख त्योहार करमा को देखते हुए 20 सितंबर 2026 तक सभी सफाई कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और कंपनी के बीच के विवाद से कर्मियों का कोई सरोकार नहीं है। सफाई कर्मी हर मौसम में ईमानदारी से काम करते हैं, इसलिए उन्हें समय पर वेतन न मिलना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा और उनके सहयोगियों से बात कर यह तय समय सीमा निर्धारित की है। सफाई कर्मी हर मौसम में ईमानदारी से काम करते हैं, इसलिए उन्हें समय पर वेतन न मिलना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा और उनके सहयोगियों से बात कर यह तय समय सीमा निर्धारित की है।1
- उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। ㅤ इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ================ *#Team IPRD,Khunti*1
- विशेष जन सुनवाई शिविर का आयोजन एस आई आर के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में हुआ विदित हो कि उक्त शिविर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में आयोजित हुआ विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम उपस्थित मतदाताओं की दस्तावेज की जांच कर त्रुटि समाधान कार्य आरम्भ हुआ। बताया गया कि वैसे मतदाताओं मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है जिसका वर्ष 2003 में नाम गलत हो या बाद में संशोधन कराया गया है।1
- हजारीबाग में गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद1
- पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बाबलू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर माइनिंग चालान में दर्ज दूरी की विसंगति को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, पाखर माइंस से हेंसल साइडिंग के बीच चालान में दर्ज की गई दूरी वास्तविक सड़क मार्ग की तुलना में काफी कम दर्शाई गई है। पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बाबलू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर माइनिंग चालान में दर्ज दूरी की विसंगति को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, पाखर माइंस से हेंसल साइडिंग के बीच चालान में दर्ज की गई दूरी वास्तविक सड़क मार्ग की तुलना में काफी कम दर्शाई गई है।1