Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिजारा विधानसभा के चावंडी खुर्द में लगे सीएनजी पंप से क्षेत्रीय लोगों को मिला भारी फायदा क्षेत्र में अब सीएनजी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध 96,50 पैसे प्रति किलो। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
तिजारा विधानसभा के चावंडी खुर्द में लगे सीएनजी पंप से क्षेत्रीय लोगों को मिला भारी फायदा क्षेत्र में अब सीएनजी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध 96,50 पैसे प्रति किलो। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
More news from राजस्थान and nearby areas
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में निकला लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च किशनगढ बास । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में एनएसयूआई के नेतृत्व में लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च निकाला गया मार्च में सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह मार्च एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन भावना का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए1
- एसपी ने नौगांवा थाने का किया निरीक्षण, बोले-साइबर ठगों की संपत्ति जब्त होगी सीएलजी बैठक में डंपरों से जाम और नई चौकियां खोलने की मांग की1
- "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : उपायुक्त* *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* *- अवैध कट, अतिक्रमण, गलत पार्किंग और ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* *पलवल, 28 जुलाई।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। *आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। सड़क से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी नियमित रूप से अपडेट करें। विशेष रूप से गड्ढों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अवैध कट और अन्य यातायात संबंधी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोड वाहन सड़कों पर न चलाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़कें भी समय से पहले क्षतिग्रस्त होती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग दें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क मरम्मत, जलभराव की समस्या, गलत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जिला नगर योजनाकार, यातायात पुलिस, आरटीए, एचएसआईआईडीसी तथा अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से केजीपी एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे, सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बने अवैध ढाबों को हटाने, गलत पार्किंग पर कार्रवाई करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रेलिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर जर्सी बैरियर, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा दोबारा अतिक्रमण या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एजेंडा बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर अगली बैठक से पूर्व विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी नरेंद्र खटाना, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 0001
- बेनामी आश्रम गांधीनगर गढ़ी में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गांधीनगर गढ़ी | श्री श्री 108 नारायणदास जी बेनामी आश्रम, गांधीनगर गढ़ी में मंगलवार को 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' अत्यंत भक्ति भाव, धार्मिक विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुँचकर गुरुदेव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु पूजन से हुई शुरुआत महोत्सव की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे भव्य धार्मिक हवन एवं यज्ञ के साथ हुई, जिसमें यजमानों व साधकों ने विश्व शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्य गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव के चरणों का पूजन कर उनका वंदन किया। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति एवं विशाल भंडारा भजन संध्या: प्रातः 10:00 बजे से आयोजित विशेष भजन कार्यक्रम में गायकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों और गुरु महिमा के गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए। महाप्रसाद (विशाल भंडारा): पूर्वाहन 11:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से गुरु प्रसादी ग्रहण की। ये गणमान्य एवं ग्रामीण रहे उपस्थित महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर पटेल चंद, मुंशी राम, शैतान मास्टर, कृष्ण, राजपाल, बाबूलाल, गजेंद्र पंच, देशराज, किशोरी हलवाई, गोपी, पृथ्वी पंच, नरेश शर्मा, दयादीन, राधेश्याम, सतबीर, फूलसिंह पीटीआई और गोकुल चंद मास्टर के साथ अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधन एवं सेवादारों के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर आश्रम परिसर "जय गुरुदेव" के जयकारों से गुंजायमान रहा।1
- किशनगढ़ बास में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, व्यापारिक संगठनों के साथ किया निरीक्षण किशनगढ़ बास। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थाना अधिकारी नेहा मीना तथा एसडीएम सतवीर सिंह यादव ने मंगलवार को खैरथल रोड और तिजारा रोड का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेले, रेहड़ी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए अपने ठेले एवं सामान को सड़क से पीछे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयानी सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन की पहल का समर्थन करते हुए व्यापारियों से बाजार व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समझाइश के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। प्रशासन का कहना है कि कस्बे में सुचारु यातायात, बाजार व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा पर साफा व माला पहनाकर स्वागत मुंडावर। श्री कृष्ण भक्त अलीबख्श लोक कला मंडल, मुंडावर द्वारा नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलामंडल के पदाधिकारियों ने नवागत तहसीलदार को साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कलामंडल के पदाधिकारी शैतान सिंह यादव ने तहसीलदार सुमित भारद्वाज को पैनोरमा पर अब तक हुए विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक संदर्भों से अवगत कराया। इसके साथ ही पैनोरमा के आगामी जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को लेकर कलामंडल की ओर से विभिन्न सुझाव भी सौंपे गए। तहसीलदार भारद्वाज ने पैनोरमा परिसर का अवलोकन करते हुए कलामंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोक कलामंडल के सुझावों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पैनोरमा के सौंदर्यीकरण व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (JEN) देवीलाल ने भी पैनोरमा के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कलामंडल के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, शैतान सिंह यादव, मुरारीलाल, मुंशीराम, विजय सांवरिया, दाताराम, प्यारेलाल, सरदारा राम, रोहितास, अजीत, प्रवीण, लखीराम, भरताराम, विपिन सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- bus se Basi Bal Bal ladki Revadi Haryana1