logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में निकला लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च किशनगढ बास । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में एनएसयूआई के नेतृत्व में लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च निकाला गया मार्च में सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह मार्च एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन भावना का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए

15 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
15 hrs ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में निकला लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च किशनगढ बास । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में एनएसयूआई के नेतृत्व में लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च निकाला गया मार्च में सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह मार्च एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन भावना का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए

More news from Alwar and nearby areas
  • नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा पर साफा व माला पहनाकर स्वागत मुंडावर। श्री कृष्ण भक्त अलीबख्श लोक कला मंडल, मुंडावर द्वारा नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलामंडल के पदाधिकारियों ने नवागत तहसीलदार को साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कलामंडल के पदाधिकारी शैतान सिंह यादव ने तहसीलदार सुमित भारद्वाज को पैनोरमा पर अब तक हुए विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक संदर्भों से अवगत कराया। इसके साथ ही पैनोरमा के आगामी जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को लेकर कलामंडल की ओर से विभिन्न सुझाव भी सौंपे गए। तहसीलदार भारद्वाज ने पैनोरमा परिसर का अवलोकन करते हुए कलामंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोक कलामंडल के सुझावों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पैनोरमा के सौंदर्यीकरण व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (JEN) देवीलाल ने भी पैनोरमा के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कलामंडल के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, शैतान सिंह यादव, मुरारीलाल, मुंशीराम, विजय सांवरिया, दाताराम, प्यारेलाल, सरदारा राम, रोहितास, अजीत, प्रवीण, लखीराम, भरताराम, विपिन सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा पर साफा व माला पहनाकर स्वागत

मुंडावर। श्री कृष्ण भक्त अलीबख्श लोक कला मंडल, मुंडावर द्वारा नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलामंडल के पदाधिकारियों ने नवागत तहसीलदार को साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।  
कार्यक्रम के दौरान कलामंडल के पदाधिकारी शैतान सिंह यादव ने तहसीलदार सुमित भारद्वाज को पैनोरमा पर अब तक हुए विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक संदर्भों से अवगत कराया। इसके साथ ही पैनोरमा के आगामी जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को लेकर कलामंडल की ओर से विभिन्न सुझाव भी सौंपे गए।
तहसीलदार भारद्वाज ने पैनोरमा परिसर का अवलोकन करते हुए कलामंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोक कलामंडल के सुझावों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पैनोरमा के सौंदर्यीकरण व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
समारोह में उपस्थित नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (JEN) देवीलाल ने भी पैनोरमा के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कलामंडल के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, शैतान सिंह यादव, मुरारीलाल, मुंशीराम, विजय सांवरिया, दाताराम, प्यारेलाल, सरदारा राम, रोहितास, अजीत, प्रवीण, लखीराम, भरताराम, विपिन सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    14 hrs ago
  • खाना खिलाने वाले जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे! | CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा बड़ा मामला | Latest Hindi News CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। जुनैद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें करीब 6 घंटे तक हिरासत में रखा और उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है।
    1
    खाना खिलाने वाले जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे! | CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा बड़ा मामला | Latest Hindi News
CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। जुनैद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें करीब 6 घंटे तक हिरासत में रखा और उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है।
    user_Info Bharat news
    Info Bharat news
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अलवर। रामरतन मीणा। गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने तथा गोवंश संरक्षण को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को अलवर जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में गौ-सेवकों, संतों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। हिंदूवादी नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा तथा संत समाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं। प्रदर्शन में राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज,जानकी दास महाराज, डॉ. विजय पाल, अजय अग्रवाल,बी.एल. यादव,तेज सिंह यादव, रामदयाल सिंह,मातादीन भाटी,नाहर सिंह पंचाल, विजेंद्र गुप्ता,प्रेम सिंह,गरिमा गोयल,एडवोकेट रचना गोयल,गोलू बॉक्सर,गौसेवक मोहित शर्मा,बृजवासी गो रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा (ट्रस्टी,पथमेडा गौशाला),पंडित राजेंद्र आचार्य,वार्डन सुरेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं गौभक्त मौजूद रहे। पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि यह अभियान देश के 758 जिलों और ग्राम पंचायतों तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गोमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला एवं नंदीशाला की स्थापना की जाए तथा गोवंश की सेवा और संरक्षण करने वाले गौ-सेवकों एवं किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि गोवंश से संबंधित आयोग को मंत्रालय का दर्जा दिया जाए, ताकि गोसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभियान से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से देशव्यापी हस्ताक्षर एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अभियान में संत समाज भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है तथा गौरक्षा यात्रा पर निकले संत मंगलवार को भ्रमण करते हुए भरतरी धाम पहुंचेंगे। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने गोवंश संरक्षण के लिए ठोस सरकारी कदम उठाने की मांग दोहराई और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर माचाड़ी राम भजो गौशाला अध्यक्ष लालाराम शर्मा, गौसेवक हेमंत मीणा,अंजना दीवान,सुरेंद्र सैनी,उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज सहित अनेक गौशालाओं के गौ-सेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे। गौसेवक राजेश जोशी ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में करीब 5.51 लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सरकार को सौंपा गया है।
    2
    अलवर। रामरतन मीणा। गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने तथा गोवंश संरक्षण को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को अलवर जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में गौ-सेवकों, संतों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। हिंदूवादी नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा तथा संत समाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं।
प्रदर्शन में राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज,जानकी दास महाराज, डॉ. विजय पाल, अजय अग्रवाल,बी.एल. यादव,तेज सिंह यादव, रामदयाल सिंह,मातादीन भाटी,नाहर सिंह पंचाल, विजेंद्र गुप्ता,प्रेम सिंह,गरिमा गोयल,एडवोकेट रचना गोयल,गोलू बॉक्सर,गौसेवक मोहित शर्मा,बृजवासी गो रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा (ट्रस्टी,पथमेडा गौशाला),पंडित राजेंद्र आचार्य,वार्डन सुरेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं गौभक्त मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि यह अभियान देश के 758 जिलों और ग्राम पंचायतों तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गोमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला एवं नंदीशाला की स्थापना की जाए तथा गोवंश की सेवा और संरक्षण करने वाले गौ-सेवकों एवं किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
उन्होंने यह भी मांग रखी कि गोवंश से संबंधित आयोग को मंत्रालय का दर्जा दिया जाए, ताकि गोसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अभियान से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से देशव्यापी हस्ताक्षर एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अभियान में संत समाज भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है तथा गौरक्षा यात्रा पर निकले संत मंगलवार को भ्रमण करते हुए भरतरी धाम पहुंचेंगे। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने गोवंश संरक्षण के लिए ठोस सरकारी कदम उठाने की मांग दोहराई और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर माचाड़ी राम भजो गौशाला अध्यक्ष लालाराम शर्मा, गौसेवक हेमंत मीणा,अंजना दीवान,सुरेंद्र सैनी,उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज सहित अनेक गौशालाओं के गौ-सेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
गौसेवक राजेश जोशी ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में करीब 5.51 लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सरकार को सौंपा गया है।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ में निकाली गई महिला सुरक्षा जागरूकता रैली, महिलाओं-बालिकाओं को दी गई अधिकारों और हेल्पलाइन की जानकारी कोटपूतली-बहरोड़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार को एक विशाल पैदल मार्च और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। पुलिस का नारा रहा "महिलाओं का सम्मान, कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस का अभियान" और "नारी का सम्मान करे, सुरक्षित समाज का निर्माण करे"। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशानुसार वृताधिकारी वृत कोटपूतली लक्ष्मी सुधार के नेतृत्व में यह रैली जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ तक निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, महिला पुलिसकर्मी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिले में पदस्थापित महिला हेड कांस्टेबल और विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी एएचटीयू अनीता पूनिया, प्रभारी एमपीसी रजनी, प्रभारी रोमियो श्रीमती कविता और महिला हेड कांस्टेबल मुकेश रानी भी रैली में शामिल रहीं। रैली के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग के बारे में बताया। महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने पंपलेट वितरित कर आमजन से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने, बाल विवाह, दहेज, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव तथा किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ में निकाली गई महिला सुरक्षा जागरूकता रैली, महिलाओं-बालिकाओं को दी गई अधिकारों और हेल्पलाइन की जानकारी
कोटपूतली-बहरोड़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार को एक विशाल पैदल मार्च और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। पुलिस का नारा रहा "महिलाओं का सम्मान, कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस का अभियान" और "नारी का सम्मान करे, सुरक्षित समाज का निर्माण करे"।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशानुसार वृताधिकारी वृत कोटपूतली लक्ष्मी सुधार के नेतृत्व में यह रैली जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ तक निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, महिला पुलिसकर्मी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जिले में पदस्थापित महिला हेड कांस्टेबल और विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी एएचटीयू अनीता पूनिया, प्रभारी एमपीसी रजनी, प्रभारी रोमियो श्रीमती कविता और महिला हेड कांस्टेबल मुकेश रानी भी रैली में शामिल रहीं।
रैली के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग के बारे में बताया। महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने पंपलेट वितरित कर आमजन से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने, बाल विवाह, दहेज, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव तथा किसी भी आपराधिक घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • किशनगढ़ बास में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, व्यापारिक संगठनों के साथ किया निरीक्षण किशनगढ़ बास। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थाना अधिकारी नेहा मीना तथा एसडीएम सतवीर सिंह यादव ने मंगलवार को खैरथल रोड और तिजारा रोड का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेले, रेहड़ी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए अपने ठेले एवं सामान को सड़क से पीछे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयानी सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन की पहल का समर्थन करते हुए व्यापारियों से बाजार व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समझाइश के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। प्रशासन का कहना है कि कस्बे में सुचारु यातायात, बाजार व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    किशनगढ़ बास में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, व्यापारिक संगठनों के साथ किया निरीक्षण
किशनगढ़ बास। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थाना अधिकारी नेहा मीना तथा एसडीएम सतवीर सिंह यादव ने मंगलवार को खैरथल रोड और तिजारा रोड का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेले, रेहड़ी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए अपने ठेले एवं सामान को सड़क से पीछे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अभियान के दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयानी सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन की पहल का समर्थन करते हुए व्यापारियों से बाजार व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समझाइश के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया।
प्रशासन का कहना है कि कस्बे में सुचारु यातायात, बाजार व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • फिरोजपुर झिरका में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने सड़क किनारे कब्जे हटाए फिरोजपुर झिरका में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन ने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
    1
    फिरोजपुर झिरका में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने सड़क किनारे कब्जे हटाए
फिरोजपुर झिरका में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन ने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • ग्राम काली खोल अकबरपुर में नदी का सैलाब पहली वर्षा का भाओहो
    1
    ग्राम काली खोल अकबरपुर में नदी का सैलाब पहली वर्षा का भाओहो
    user_Balram gurjar
    Balram gurjar
    Yoga instructor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.