logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनरल कोच बना अखाड़ा, सीट के विवाद में चले लात-घूंसे, खिड़की का शीशा चकनाचूर। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी–अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोच में अफरा-तफरी दिख रही है। उस समय कोच में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यात्री सहम गए। मामले में जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है।

14 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
14 hrs ago

जनरल कोच बना अखाड़ा, सीट के विवाद में चले लात-घूंसे, खिड़की का शीशा चकनाचूर। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी–अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोच में अफरा-तफरी दिख रही है। उस समय कोच में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यात्री सहम गए। मामले में जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज सांतपुर स्थित परशुराम चौराहे पर भगवान परशुराम की मुर्ति का अनावरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित भरत त्रिवेदी यजमान हिमांशु पहाडीया, संजय जानी, दिपक त्रिवेदी द्वारा पुजा अर्चना व ध्वजारोहण कर सर्व समाज के उत्थान व सर्वत्र मंगल कि कामना कि गई। इस दौरान जेसीबी द्वारा 51 किलो पुष्पों से पुष्प वर्षा कि गई। भगवान विष्णु के छटे अवतार के रूप में ऋषि जमदग्नि मां रेनुका के पुत्र के रूप में भगवान परशुराम का अवतरण होने से भारत वर्ष में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक प्राकोत्सव मनाया जाता है। काफी लम्बे समय से मुर्ति स्थापित करने हेतु सर्व समाज प्रयासरत था जो आज सपना साकार हुआ है। सभी ग्रामवासियों व धर्मप्रेमीयो में उत्साह व उमंग का माहौल रहा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजको द्वारा पुर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, गांव व शहर से पधारे प्रबुद्धजनों व महंत प्रकाश दास महाराज श्री राम कुटिया, सांतपुर गौड़ सनाढ्य आबूरोड के अध्यक्ष व समिति सदस्यों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात 111 किलो लापसी के भोग के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दिपक जानी, तुषार त्रिवेदी, आकाश माली, कुलदीप गौतम, जितेन्द्र वैष्णव, लोकेश वैष्णव, अनिल त्रिवेदी, मांगीलाल जोशी, पुष्कर उपाध्याय, रमेश जानी, राकेश त्रिवेदी, आकाश जानी, जतिन त्रिवेदी, नारायण लाल, विक्रम बोहरा, मोहन गौतम, नरेंद्र त्रिवेदी, नारायण लाल पहाड़ीया, रामलाल माली, यशपाल त्रिवेदी, दिनेश जोशी, अनिल जोशी, निर्मल शेखर दवे, भरत जोशी, दिनेश त्रिवेदी, अक्षय व आशिष जानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजको द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
    4
    आबूरोड। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज सांतपुर स्थित परशुराम चौराहे पर भगवान परशुराम की मुर्ति का अनावरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित भरत त्रिवेदी यजमान हिमांशु पहाडीया, संजय जानी, दिपक त्रिवेदी द्वारा पुजा अर्चना व ध्वजारोहण कर सर्व समाज के उत्थान व सर्वत्र मंगल कि कामना कि गई। इस दौरान जेसीबी द्वारा 51 किलो पुष्पों से पुष्प वर्षा कि गई।
भगवान विष्णु के छटे अवतार के रूप में ऋषि जमदग्नि मां रेनुका के पुत्र के रूप में भगवान परशुराम का अवतरण होने से भारत वर्ष में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक प्राकोत्सव मनाया जाता है।
काफी लम्बे समय से मुर्ति स्थापित करने हेतु सर्व समाज प्रयासरत था जो आज सपना साकार हुआ है। सभी ग्रामवासियों व धर्मप्रेमीयो में उत्साह व उमंग का माहौल रहा। 
इस दौरान कार्यक्रम संयोजको द्वारा पुर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, गांव व शहर से पधारे प्रबुद्धजनों व महंत प्रकाश दास महाराज श्री राम कुटिया, सांतपुर गौड़ सनाढ्य आबूरोड के अध्यक्ष व समिति सदस्यों  का माल्यार्पण व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात 111 किलो लापसी के भोग के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दिपक जानी, तुषार त्रिवेदी, आकाश माली, कुलदीप गौतम, जितेन्द्र वैष्णव, लोकेश वैष्णव, अनिल त्रिवेदी, मांगीलाल जोशी, पुष्कर उपाध्याय, रमेश जानी, राकेश त्रिवेदी, आकाश जानी, जतिन त्रिवेदी, नारायण लाल, विक्रम बोहरा, मोहन गौतम, नरेंद्र त्रिवेदी, नारायण लाल पहाड़ीया, रामलाल माली, यशपाल त्रिवेदी, दिनेश जोशी, अनिल जोशी, निर्मल शेखर दवे, भरत जोशी, दिनेश त्रिवेदी, अक्षय व आशिष जानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजको द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची जम्मू तवी-अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, ट्रेन के अंदर यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई, मारपीट के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, उस समय कोच में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे यात्रियों में घटन को लेकर डर और तनाव का माहौल बन गया, बताया जा रहा है कि सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप ले बैठा, वहीं घटना के संबंध में जीआरपी और आरपीएफ ने किसी भी परिवादी द्वारा रिपोर्ट नहीं देना बताया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड
    1
    आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची जम्मू तवी-अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, ट्रेन के अंदर यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई, मारपीट के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, उस समय कोच में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे यात्रियों में घटन को लेकर डर और तनाव का माहौल बन गया,  बताया जा रहा है कि सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप ले बैठा, वहीं घटना के संबंध में जीआरपी और आरपीएफ ने किसी भी परिवादी द्वारा रिपोर्ट नहीं देना बताया।
रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    16 hrs ago
  • रानीवाड़ा क्षेत्र के रामपुरा सिलासन गांव में भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने वाली सराहनीय पहल सामने आई है। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह राव ने अपने निजी कृषि फार्म से पाइपलाइन जोड़कर सूखे पड़े बांध में पानी छोड़ा, जिससे क्षेत्र के वन्यजीवों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार बांध पूरी तरह सूख चुका था और आसपास पानी का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं था। ऐसे में सज्जन सिंह राव ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने खेत से पाइपलाइन के माध्यम से बांध तक पानी पहुंचाया। इससे इलाके में विचरण करने वाले वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था हो सकी। यह क्षेत्र बीहड़ और जंगली भूभाग होने के कारण यहां बड़ी संख्या में नीलगाय, हिरण, खरगोश, बंदर, कछुए, तीतर, बटेर समेत अनेक छोटे-बड़े पक्षी और जीव-जंतु निवास करते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों के पशु भी इसी बांध पर पानी पीने आते हैं। सज्जन सिंह राव ने बताया कि गर्मियों में हर वर्ष जल संकट गहराने पर वन्यजीवों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने बांध में पानी छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि राव हर साल गर्मी के मौसम में इस प्रकार सेवा कार्य करते हैं। बांध में पानी भरने से पूरे आसपास के जंगली क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षियों को राहत मिली है। लोगों ने इस पहल को पुण्य और प्रेरणादायक कार्य बताया है।
    4
    रानीवाड़ा क्षेत्र के रामपुरा सिलासन गांव में भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने वाली सराहनीय पहल सामने आई है। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह राव ने अपने निजी कृषि फार्म से पाइपलाइन जोड़कर सूखे पड़े बांध में पानी छोड़ा, जिससे क्षेत्र के वन्यजीवों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार बांध पूरी तरह सूख चुका था और आसपास पानी का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं था। ऐसे में सज्जन सिंह राव ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने खेत से पाइपलाइन के माध्यम से बांध तक पानी पहुंचाया। इससे इलाके में विचरण करने वाले वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था हो सकी।
यह क्षेत्र बीहड़ और जंगली भूभाग होने के कारण यहां बड़ी संख्या में नीलगाय, हिरण, खरगोश, बंदर, कछुए, तीतर, बटेर समेत अनेक छोटे-बड़े पक्षी और जीव-जंतु निवास करते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों के पशु भी इसी बांध पर पानी पीने आते हैं।
सज्जन सिंह राव ने बताया कि गर्मियों में हर वर्ष जल संकट गहराने पर वन्यजीवों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने बांध में पानी छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने बताया कि राव हर साल गर्मी के मौसम में इस प्रकार सेवा कार्य करते हैं। बांध में पानी भरने से पूरे आसपास के जंगली क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षियों को राहत मिली है। लोगों ने इस पहल को पुण्य और प्रेरणादायक कार्य बताया है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अजमेर मंडल द्वारा रेलवे धरोहर के संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक “रेलवे विरासत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर तथा विरासत रेल इंजनों (हेरिटेज लोकोमोटिव) पर रंगीन प्रकाश सज्जा (कलर लाइट डेकोरेशन), अजमेर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल माध्यम से रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन, अजमेर मंडल की रेलवे धरोहर परिसंपत्तियों के संरक्षण विषय पर विचार-विमर्श हेतु बैठक, मारवाड़–खामली घाट सेक्शन पर विद्यार्थियों के लिए विरासत यात्रा का आयोजन, “विरासत” विषय पर पोस्टर, निबंध व प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम का संयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के आदेशानुसार मंडल कार्यालय के ईएनएचएम विंग के अंतर्गत वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार मीना के निर्देशन में किया जायेगा I   अजमेर मंडल प्रशासन आमजन, विद्यार्थियों एवं सभी रेल कर्मियों से अपील करता है कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय रेल की समृद्ध विरासत को करीब जानें एवं इसके संरक्षण में अपना योगदान दें। *मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
    3
    अजमेर मंडल द्वारा रेलवे धरोहर के संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक “रेलवे विरासत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर तथा विरासत रेल इंजनों (हेरिटेज लोकोमोटिव) पर रंगीन प्रकाश सज्जा (कलर लाइट डेकोरेशन), अजमेर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल माध्यम से रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन, अजमेर मंडल की रेलवे धरोहर परिसंपत्तियों के संरक्षण विषय पर विचार-विमर्श हेतु बैठक, मारवाड़–खामली घाट सेक्शन पर विद्यार्थियों के लिए विरासत यात्रा का आयोजन, “विरासत” विषय पर पोस्टर, निबंध व प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उक्त कार्यक्रम का संयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के आदेशानुसार मंडल कार्यालय के ईएनएचएम विंग के अंतर्गत वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री मनोज कुमार मीना के निर्देशन में  किया जायेगा I  
अजमेर मंडल प्रशासन आमजन, विद्यार्थियों एवं सभी रेल कर्मियों से अपील करता है कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय रेल की समृद्ध विरासत को करीब जानें एवं इसके संरक्षण में अपना योगदान दें।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • (जमाल खान बाली) मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा। सांडेराव: मोबाइल सिम बेच रहे युवकों पर जानलेवा हमला, दबंगों ने की लूट और तोड़फोड़। सांडेराव (पाली) कस्बे के हनुमान चौक पर सुबह सरेआम गुंडागर्दी का तांडव देखने को मिला। यहाँ मोबाइल सिम बेचने आए तीन युवकों पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पीड़ितों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अवैध वसूली की मांग की थी और विरोध करने पर नकदी लूटकर फरार हो गए। वसूली के लिए अड़ा, मना किया तो बरसाए पत्थर पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गुड़ाजेतसिंह निवासी निखिल पुत्र गोपाल सिंह अपने साथियों जितेन्द्र अरोड़ा और महिपाल सिंह के साथ हनुमान चौक पर JIO कंपनी के सिम कार्ड बेच रहे थे। इसी दौरान सांडेराव निवासी प्रवीण सिंह भाटी अपने भाई के साथ वहाँ पहुँचा। उसने युवकों से यहाँ काम करने के बदले 'लाइसेंस' के नाम पर पैसों की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पत्थरों और लाठियों से उन पर हमला कर दिया। 5 मोबाइल और बाइक तोड़ी, 10 हजार लूटे हमलावरों ने निखिल की मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच- बचाव करने आए जितेन्द्र अरोड़ा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके 5 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन तोड़ दिए और जितेन्द्र की जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें दोबारा सांडेराव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पीड़ितों ने सांडेराव थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
    1
    (जमाल खान बाली)
मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा।
सांडेराव: मोबाइल सिम बेच रहे युवकों पर जानलेवा हमला, दबंगों ने की लूट और तोड़फोड़।
सांडेराव (पाली)  
कस्बे के हनुमान चौक पर  सुबह सरेआम गुंडागर्दी का तांडव देखने को मिला। यहाँ मोबाइल सिम बेचने आए तीन युवकों पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पीड़ितों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अवैध वसूली की मांग की थी और विरोध करने पर नकदी लूटकर फरार हो गए।
वसूली के लिए अड़ा, मना किया तो बरसाए पत्थर
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गुड़ाजेतसिंह निवासी निखिल पुत्र गोपाल सिंह अपने साथियों जितेन्द्र अरोड़ा और महिपाल सिंह के साथ हनुमान चौक पर JIO कंपनी के सिम कार्ड बेच रहे थे। इसी दौरान सांडेराव निवासी प्रवीण सिंह भाटी अपने भाई के साथ वहाँ पहुँचा। उसने युवकों से यहाँ काम करने के बदले 'लाइसेंस' के नाम पर पैसों की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पत्थरों और लाठियों से उन पर हमला कर दिया।
5 मोबाइल और बाइक तोड़ी, 10 हजार लूटे
हमलावरों ने निखिल की मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच- बचाव करने आए जितेन्द्र अरोड़ा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके 5 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन तोड़ दिए और जितेन्द्र की जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें दोबारा सांडेराव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ितों ने सांडेराव थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by रेशमा राम
    1
    Post by रेशमा राम
    user_रेशमा राम
    रेशमा राम
    Farmer बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • आहोर भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।
    2
    आहोर 
भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- 
भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी–अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोच में अफरा-तफरी दिख रही है। उस समय कोच में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यात्री सहम गए। मामले में जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है।
    1
    आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी–अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोच में अफरा-तफरी दिख रही है। उस समय कोच में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे यात्री सहम गए। मामले में जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.