Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे 10 डंपरों को सीज किया। पुलिस ने सभी वाहनों के संबंध में संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: प्रिया यादव, क्षेत्राधिकारी
जोगेन्द्र कल्याण
सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे 10 डंपरों को सीज किया। पुलिस ने सभी वाहनों के संबंध में संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: प्रिया यादव, क्षेत्राधिकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहरानपुर कुतुबशेर पुलिस की तत्परता से नहर में कूदे 59 वर्षीय व्यक्ति की बची जान। सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नहर में कूदे एक व्यक्ति को पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन किलोमीटर तक तलाश कर सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई। जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय राजेन्द्र भाटिया निवासी मिशन कम्पाउंड, सहारनपुर, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। सुबह 11:44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह मानकमऊ के पास बड़ी नहर में कूद गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुतुबशेर संतोष त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे खड़ी कार को देखा और गोताखोर मौवीन खान की मदद से नहर में करीब तीन किलोमीटर तक तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बाद राजेन्द्र भाटिया को जीवित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, कांस्टेबल राजन चौधरी और गोताखोर मौवीन खान शामिल रहे।1
- इस गंगा मे अंतिम संस्कार होता है. फिर भी सवाल क्यूँ. ...1
- बड़ी खबर | सहारनपुर के मंगल बाजार में बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक, बारिश होते ही बाजार बन जाता है ‘झील’; ₹75 शुल्क लेने के बावजूद सफाई, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का आरोप** **सहारनपुर।** शहर के **मंगल बाजार** में बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक पड़े हैं**, जिसके कारण बारिश होते ही बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और पूरा इलाका किसी झील जैसा नजर आने लगता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि पानी भरने के बाद **नाले दिखाई तक नहीं देते**, जिससे बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। **वार्ड संख्या 66 के पार्षद हाजी गुलशेर** से भी स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की है। व्यापारियों का आरोप है कि मंगल बाजार में उनसे **75 रुपये शुल्क** लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में न तो बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था है, न नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था दिखाई देती है और न ही लोगों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पर्याप्त काम नजर नहीं आता, जबकि सफाईकर्मी हर सप्ताह शुल्क की पर्ची काटने पहुंच जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों का सवाल है कि **जब बाजार से शुल्क लिया जा रहा है तो उसके बदले सफाई, जल निकासी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है?** बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि खुले और जाम नालों के कारण किसी व्यक्ति के गिरने या किसी अन्य गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। खासकर जब पानी के अंदर नाले दिखाई नहीं देते, तब बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि **मंगल बाजार में तत्काल नालों की सफाई कराई जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।** साथ ही बाजार में पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और जलभराव की स्थिति इसी तरह बनी रही तो **किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।** अब देखना होगा कि नगर निगम और वार्ड 66 के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक मौके पर कार्रवाई कराते हैं। **मंगल बाजार के व्यापारियों का सीधा सवाल है—शुल्क लिया जा रहा है तो सुविधाएं कब मिलेंगी?** **नगर निगम के सामने 5 बड़े सवाल** **➡️ मंगल बाजार के ईदगाह गेट के सामने नाले आखिर क्यों ब्लॉक हैं?** **➡️ बारिश होते ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ?** **➡️ ₹75 शुल्क लेने के बावजूद व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं?** **➡️ बाजार में नियमित सफाई और शौचालय की व्यवस्था कब होगी?** **➡️ पानी में नाले दिखाई नहीं देने की स्थिति में हादसा होने से पहले जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?** **जनहित में तत्काल कार्रवाई की जरूरत** **हलचल इंडिया न्यूज़** नगर निगम अधिकारियों और वार्ड 66 के पार्षद से अपील करता है कि इस समस्या को केवल बारिश के समय की शिकायत न मानकर **जनसुरक्षा और जनहित का गंभीर विषय** समझते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए। नालों की सफाई, जल निकासी और बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को हर बारिश में जलभराव की परेशानी और संभावित हादसे के खतरे का सामना न करना पड़े। --- # 📺 HULCHUL INDIA 24x7 ### **बेबाक खबर • तेज असर** **GTPL Digital Cable TV Broadband** **SET TOP BOX NO. 195** 📰 **HULCHUL INDIA NEWS CHANNEL** **Hulchul India News** 📰 **VANDE BHARAT LIVE TV NEWS** **वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** ✍️ **विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह** 📰 **संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** 📍 **ब्यूरो प्रमुख: हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर** 📞 **खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क:** **8217554083** **हलचल इंडिया न्यूज़ — खबर वही, जो असर करे।** **#HulchulIndia #HulchulIndiaNews #HulchulIndia247 #VandeBharatLiveTVNews #हलचलइंडिया #सहारनपुर #Saharanpur #SaharanpurNews #MangalBazar #मंगल_बाजार #Ward66 #नगरनिगमसहारनपुर #SaharanpurMunicipalCorporation #जलभराव #Waterlogging #नालाबंद #सफाईव्यवस्था #जनहित #बारिश #RainNews #CivicIssues #LocalNews #BreakingNews #SaharanpurNews #सहारनपुरन्यूज़**1
- थाना मंडी पुलिस ने कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे वाले दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, पुराने मुकदमों में पुलिस कर रही थी तलाश सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार दोपहर एक बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सुफियान उर्फ चिड़ी पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला मुबारकशाह, ठठेरों वाली गली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2009 में थाना मंडी में दर्ज जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में चल रही है और बुधवार को उसकी तारीख थी। दूसरे आरोपी चांद पुत्र कामिल, निवासी विश्वास कॉलोनी, जुल्मगढ़ को भी पुलिस ने घर से पकड़ा। वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई एसीजेएम-3 की अदालत में चल रही है और अगली तारीख 1 सितंबर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल सरताज शामिल रहे।1
- बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर पुलिस ने 10 डंपर किए सीज सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे 10 डंपरों को सीज किया। पुलिस ने सभी वाहनों के संबंध में संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: प्रिया यादव, क्षेत्राधिकारी2
- नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए। हादसे में 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें 133 भारतीय शामिल हैं। कई सड़कें, गांव और 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए।1
- पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण भारी तबाही हुई है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय पर्यटकों (105 भारतीय नागरिक और 37 एनआरआई) सहित करीब 400 तीर्थयात्री और ट्रेकर्स लापता (संपर्क से बाहर) हो गए हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ की वजह से नेपाल और चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला नेपाल-चीन मितेरी पुल (फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया है और लगभग 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल और 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। लापता लोगों की संख्या: नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार कुल 384 तीर्थयात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय, 37 एनआरआई (अनिवासी भारतीय), 93 नेपाली और अन्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि) के नागरिक शामिल हैं।सद्गुरु के समूह के लोग भी फंसे: ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु ने बताया कि उनके एक तीर्थयात्री समूह के 77 लोग चीनी आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय के पास फंसे हुए हैं और बाढ़ में इमारत बहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।संपर्क पूरी तरह ठप: रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग (जो तिब्बत जाने का सबसे मुख्य निजी रास्ता है) पूरी तरह से बंद हो गया है। क्षेत्र में फाइबर और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाने के कारण यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।राहत और बचाव कार्य: नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 14-15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1