पिंडरा तहसील में समाधान दिवस: खेत से बिजली का केबल हटाने से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक, फरियादों का अंबार वाराणसी के पिंडरा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार नेहा राजवंशी, नायब तहसीलदार श्वेता सिंह पटेल समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, रास्ता, सरकारी अभिलेख और अतिक्रमण से जुड़े मामलों ने सबसे अधिक जगह बनाई। सबसे रोचक शिकायत खरावन गांव से आई, जहां एक किसान ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसके खेत के ऊपर बांस के सहारे निजी बिजली का केबल खींच रखा है। विरोध करने पर धमकी मिलने की भी शिकायत की गई। वहीं गंगापुर के ग्रामीणों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देते हुए रेलवे से न्यायालय के आदेश तक बाउंड्रीवाल निर्माण रुकवाने की मांग की। खरावन की एक विधवा महिला ने आरोप लगाया कि बंटवारा होने के बावजूद पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन पर धान की बुआई कर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर पुआरी कला के एक व्यक्ति ने अपनी खरीदी गई जमीन पर बाउंड्री बनाने से रोके जाने और विपक्षियों द्वारा रात में निर्माण कराने की शिकायत दर्ज कराई। भटपुरवा खुर्द के मनीष विश्वकर्मा ने ग्राम सचिव पर पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले अवैध धन मांगने और एक माह से अधिक समय तक दौड़ाने का आरोप लगाया। अमईपुर के एक ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की, जबकि बरही नेवादा की महिला ने अपनी निजी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और धमकी दिए जाने का मामला उठाया। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।
पिंडरा तहसील में समाधान दिवस: खेत से बिजली का केबल हटाने से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक, फरियादों का अंबार वाराणसी के पिंडरा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार नेहा राजवंशी, नायब तहसीलदार श्वेता सिंह पटेल समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, रास्ता, सरकारी अभिलेख और अतिक्रमण से जुड़े मामलों ने सबसे अधिक जगह बनाई। सबसे रोचक शिकायत खरावन गांव
से आई, जहां एक किसान ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसके खेत के ऊपर बांस के सहारे निजी बिजली का केबल खींच रखा है। विरोध करने पर धमकी मिलने की भी शिकायत की गई। वहीं गंगापुर के ग्रामीणों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देते हुए रेलवे से न्यायालय के आदेश तक बाउंड्रीवाल निर्माण रुकवाने की मांग की। खरावन की एक विधवा महिला ने आरोप लगाया कि बंटवारा
होने के बावजूद पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन पर धान की बुआई कर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर पुआरी कला के एक व्यक्ति ने अपनी खरीदी गई जमीन पर बाउंड्री बनाने से रोके जाने और विपक्षियों द्वारा रात में निर्माण कराने की शिकायत दर्ज कराई। भटपुरवा खुर्द के मनीष विश्वकर्मा ने ग्राम सचिव पर पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले अवैध धन मांगने और एक माह से अधिक
समय तक दौड़ाने का आरोप लगाया। अमईपुर के एक ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की, जबकि बरही नेवादा की महिला ने अपनी निजी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और धमकी दिए जाने का मामला उठाया। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।
- जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा हुआ जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश1
- सिगरा थाने में सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध तहरीर, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,01 अगस्त 2026 आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के पदाधिकारियों ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के विरुद्ध सिगरा थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और किसी भी व्यक्ति द्वारा सनातन परंपरा,देवी-देवताओं अथवा धार्मिक भावनाओं का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा।हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी जिला के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है,जहां देश की जनता के कर से संचालित व्यवस्था चलती है। ऐसे पवित्र मंच से किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण,जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों,अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से गरिमापूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।तहरीर के दौरान मुख्य रूप से दीपक गुप्ता,नरेंद्र सेठ,अंशु गुप्ता,शकुंतला प्रजापति,सोनू सिंह,विशाल सिंह,सुनीता सोनी एवं गणेश जायसवाल मौजूद रहे।1
- संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प1
- नेवढिया की इतनी जर्जर सड़क की आना जाना मुश्किल हो गया है सुबह के इतने स्कुल के बच्चे आते है जिन्हे बहुत तकलिक का सामना करना पड़ता है चुनाव के बहुत सारे नेता आते है अभी किशि का भी ध्यान नही जा रहा है1
- bjp neta1
- *युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए।* आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- जौनपुर देर रात से हो रही है बारिश रात में हुई जमकर बारिश जौनपुर शुक्रवार को देर रात बारिश हुई जिससे मौसम एकदम सुनहरा है कांवरिया को भी जाने में भोलेनाथ के दरबार में आराम हो रहे हैं1
- सावन मेले की तैयारियों को लेकर डीसीपी-एडीसीपी ने किया मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण1
- 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर शाम एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के लिए गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।1