Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूज़ इंडिया अपडेट (NIU) पर कल सुबह आम आदमी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ एक खास वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला नेता हैं। "आप" उत्तराखंड अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ इस विशेष साक्षात्कार को कल सुबह सिर्फ न्यूज़ इंडिया अपडेट - NIU पर देखा जा सकता है।
Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
न्यूज़ इंडिया अपडेट (NIU) पर कल सुबह आम आदमी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ एक खास वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला नेता हैं। "आप" उत्तराखंड अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ इस विशेष साक्षात्कार को कल सुबह सिर्फ न्यूज़ इंडिया अपडेट - NIU पर देखा जा सकता है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- न्यूज़ इंडिया अपडेट (NIU) पर कल सुबह आम आदमी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ एक खास वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला नेता हैं। "आप" उत्तराखंड अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ इस विशेष साक्षात्कार को कल सुबह सिर्फ न्यूज़ इंडिया अपडेट - NIU पर देखा जा सकता है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही नई टिहरी के साईं चौक पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए और इसे देशभर के विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत बताया। साईं चौक पर जुटे छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से खुशी मनाई और उम्मीद जताई कि अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज़ उठाई जा रही थी। उनका मानना है कि यह फैसला छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत को दर्शाता है। हालांकि, कई छात्रों ने यह भी कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों का विश्वास कायम रह सके। वहीं छात्र नेता दिव्यांशु रावत ने कहा कि आज छात्रों के सामने सरकार को झुकना पड़ा और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जो भी सरकार छात्रों के खिलाफ रहेगी, पेपर लीक करेगी या किसी भी तरह से विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ करेगी, वे उसका कड़ा विरोध करेंगे।1
- हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।1
- उत्तराखंड में हताश और निराश 'नर्सिंग एकता मंच' ने अपनी माँगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। अभ्यर्थियों ने शासन-प्रशासन से नर्सिंग परीक्षा रद्द करने की गुहार लगाई थी, लेकिन इस कूच के बाद भी कोई बात नहीं बन सकी। अभ्यर्थियों का दर्द है कि उनकी उम्र निकल चुकी है और उन्हें नौकरी भी नहीं मिली है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने परीक्षा भी रद्द नहीं की है। बात न बनने और परीक्षा रद्द न होने के बाद अब नर्सिंग अभ्यर्थियों के सामने आगे के रास्ते को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।1
- हरिद्वार नगर कोतवाली के सामने शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर हंगामा किया और कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसों के बाद चालक ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करके चालक को पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हादसे में घायल लोगों की जानकारी जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जमा भारी भीड़ को हटाकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई और स्थिति पर नियंत्रण पाया।1