logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।

6 hrs ago
user_Shyam Ranoliya
Shyam Ranoliya
Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने पर स्कूटी मिली स्कूल शासन से स्कूटी प्राप्त होने पर खिले चेहरे सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत छापरिया निवासी हेमराज पाण्डे को सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम आने पर मध्यप्रदेश शासन द्वार स्कुटी मिलने पर स्कूल प्रशासन ओर सरकार का अभिवादन किया ओर सभी सभी बच्चों को उत्साहित होकर कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है हमेशा लगन से पढ़ाई करना चाहिए में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने पर स्कूटी मिली 


 स्कूल शासन से स्कूटी प्राप्त होने पर खिले चेहरे



सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत छापरिया  निवासी 
हेमराज पाण्डे को सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम आने पर मध्यप्रदेश शासन द्वार स्कुटी मिलने पर स्कूल प्रशासन ओर सरकार का अभिवादन किया ओर सभी सभी बच्चों को उत्साहित होकर कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है हमेशा लगन से पढ़ाई करना चाहिए 

में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर। रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर हुई बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
    1
    सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर।
रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर  हुई  बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। 
शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शमशाबाद में जल्द होगा व्यापार महासंघ का चुनाव,प्रभारी की हुई नियुक्त शमशाबाद में जल्द होगा व्यापार महासंघ का चुनाव,प्रभारी की हुई नियुक्ति#
    1
    शमशाबाद में जल्द होगा व्यापार महासंघ का चुनाव,प्रभारी की हुई नियुक्त
शमशाबाद में जल्द होगा व्यापार महासंघ का चुनाव,प्रभारी की हुई नियुक्ति#
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लटेरी/विदिशा खड़ी मक्का पर चला वन विकास निगम का ट्रैक्टर, 31 हेक्टेयर फसल हुई तबाह खेत में लहलहाती मक्का की फसल देखकर किसानों की आंखों में बेहतर उपज और परिवार की जरूरतें पूरी होने की उम्मीद थी। लेकिन बहेड़ाबर्री से लगे वनक्षेत्र के कक्ष क्रमांक PF-330 में हुई कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चला और देखते ही देखते करीब 31 हेक्टेयर में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई।
    1
    लटेरी/विदिशा 
खड़ी मक्का पर चला वन विकास निगम का ट्रैक्टर, 31 हेक्टेयर फसल हुई तबाह
खेत में लहलहाती मक्का की फसल देखकर किसानों की आंखों में बेहतर उपज और परिवार की जरूरतें पूरी होने की उम्मीद थी। लेकिन बहेड़ाबर्री से लगे वनक्षेत्र के कक्ष क्रमांक PF-330 में हुई कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चला और देखते ही देखते करीब 31 हेक्टेयर में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई।
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल आगर-मालवा। आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे आपदा मित्रों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के पांचवें दिन शनिवार को प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों से ग्रुप बनाकर रेस्क्यू तकनीकों का प्रैक्टिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत सैनिक 1032 अकील खान ने दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड एवं योग-सूर्य नमस्कार से कराई। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और योग से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। रस्सी से अस्थायी पुल बनाना सीखा जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उज्जैन से आए कंपनी कमांडर दिलीप बामनिया ने आपदा मित्रों को रोप और रोप क्लाइम्बिंग की विभिन्न विधियां समझाईं। इसके साथ ही रोप रेस्क्यू की तकनीक बताते हुए रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर स्वयं अस्थायी पुल बनाने और रोप रेस्क्यू का अभ्यास कराया गया। हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का अभ्यास द्वितीय सत्र में उज्जैन से आए प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी ने आपदा मित्रों को हाईराइज बिल्डिंग से रोप स्लाइडिंग और रोप रेस्क्यू की तकनीक का प्रशिक्षण दिया। फोल्डिंग स्ट्रेचर की सहायता से आपदा में घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से समूहवार अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें। प्रशिक्षण में कंपनी कमांडर श्रीमती सोलंकी सहित होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन की टीम का सहयोग रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों को आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।
    1
    आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास

सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल
आगर-मालवा। आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे आपदा मित्रों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के पांचवें दिन शनिवार को प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों से ग्रुप बनाकर रेस्क्यू तकनीकों का प्रैक्टिकल भी कराया गया।
प्रशिक्षण की शुरुआत सैनिक 1032 अकील खान ने दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड एवं योग-सूर्य नमस्कार से कराई। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और योग से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।
रस्सी से अस्थायी पुल बनाना सीखा
जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उज्जैन से आए कंपनी कमांडर दिलीप बामनिया ने आपदा मित्रों को रोप और रोप क्लाइम्बिंग की विभिन्न विधियां समझाईं। इसके साथ ही रोप रेस्क्यू की तकनीक बताते हुए रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर स्वयं अस्थायी पुल बनाने और रोप रेस्क्यू का अभ्यास कराया गया।
हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का अभ्यास
द्वितीय सत्र में उज्जैन से आए प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी ने आपदा मित्रों को हाईराइज बिल्डिंग से रोप स्लाइडिंग और रोप रेस्क्यू की तकनीक का प्रशिक्षण दिया। फोल्डिंग स्ट्रेचर की सहायता से आपदा में घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से समूहवार अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें।
प्रशिक्षण में कंपनी कमांडर श्रीमती सोलंकी सहित होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन की टीम का सहयोग रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों को आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।
    user_Suresh Chouhan
    Suresh Chouhan
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया। साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था। हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है। अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?** दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया। साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था। हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है। अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?**
    1
    दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया।
साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था।
हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है।
अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?**
दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया।
साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था।
हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है।
अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?**
    user_Inamul rehman KKD NEWS
    Inamul rehman KKD NEWS
    Local News Reporter बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • CM ने अपने हीघर पर चलाई गेती सिहस्थ के लिए बड़ी कुर्बानी {श्याम रानोलिया } * 7049220386 *उज्जैन।* सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने पैतृक मकान पर स्वयं गेती चलाकर इस अभियान की शुरुआत की। नगर निगम की योजना के अनुसार खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक लगभग 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 9.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग पर कुल 272 निर्माण चौड़ीकरण की जद में आए हैं, जिन पर नगर निगम ने लाल निशान लगा दिए हैं। इनमें मुख्यमंत्री का पैतृक मकान भी शामिल है। नाप-जोख के अनुसार मकान का करीब 2.30 से 2.90 मीटर हिस्सा हटाया जाएगा। परिवार ने इसका मुआवजा नहीं लेने की बात कही है। ० यह मकान मुख्यमंत्री के दादा रामचंद्र यादव ने साल 1974 में बनवाया था, इसी घर में मुख्यमंत्री का बचपन बीता है। वर्तमान में इसमें उनके चाचा का परिवार रहता है। उनकी बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव का मकान भी इस परियोजना में प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण व्यस्त मार्गों में है और सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इसे चौड़ा करना जरूरी है।
    1
    CM ने अपने हीघर पर चलाई गेती  सिहस्थ के लिए बड़ी कुर्बानी 
{श्याम रानोलिया }
* 7049220386
*उज्जैन।* सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने पैतृक मकान पर स्वयं गेती चलाकर इस अभियान की शुरुआत की। 
नगर निगम की योजना के अनुसार खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक लगभग 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 9.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 
इस मार्ग पर कुल 272 निर्माण चौड़ीकरण की जद में आए हैं, जिन पर नगर निगम ने लाल निशान लगा दिए हैं। इनमें मुख्यमंत्री का पैतृक मकान भी शामिल है। नाप-जोख के अनुसार मकान का करीब 2.30 से 2.90 मीटर हिस्सा हटाया जाएगा। परिवार ने इसका मुआवजा नहीं लेने की बात कही है।
०
यह मकान मुख्यमंत्री के दादा रामचंद्र यादव ने साल 1974 में बनवाया था, इसी घर में मुख्यमंत्री का बचपन बीता है। वर्तमान में इसमें उनके चाचा का परिवार रहता है। उनकी बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव का मकान भी इस परियोजना में प्रभावित हो रहा है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण व्यस्त मार्गों में है और सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इसे चौड़ा करना जरूरी है।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
    1
    प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश

सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया।

रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया।

रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई।

पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वन परियोजना परिक्षेत्र लटेरी में अतिक्रमण पर वन विकास निगम की सख्ती, 31 हेक्टेयर वनभूमि कराई मुक्त
    1
    वन परियोजना परिक्षेत्र लटेरी में अतिक्रमण पर वन विकास निगम की सख्ती, 31 हेक्टेयर वनभूमि कराई मुक्त
    user_विनोद कुशवाह
    विनोद कुशवाह
    Media company लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.