Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर। रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर हुई बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
Mukesh Mehar
सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर। रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर हुई बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने पर स्कूटी मिली स्कूल शासन से स्कूटी प्राप्त होने पर खिले चेहरे सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत छापरिया निवासी हेमराज पाण्डे को सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम आने पर मध्यप्रदेश शासन द्वार स्कुटी मिलने पर स्कूल प्रशासन ओर सरकार का अभिवादन किया ओर सभी सभी बच्चों को उत्साहित होकर कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है हमेशा लगन से पढ़ाई करना चाहिए में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से1
- *शामगढ़ में राम नाम की गूंज... मांगलिक भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब* भगवान शंकर को प्राप्त करना बड़ा सरल है जिस प्रकार माता पार्वती ने सूखे बिलव पत्र खाकर के तपस्या की ,तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न किया, भगवान शंकर ने वरदान दिया है ,पार्वती तुम ही मेरी अर्धांगिनी होगी, भगवान शंकर कहते हैं ,इस संसार में आप मनचाही वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको तप करना ही होगा,मन की वृत्ति को मार कर परमात्मा की शरण में जाना ही सबसे बड़ा व्रत एवं तप है नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में इन दिनों माहौल भक्तिमय है। श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं भरा नजर आया। कथा व्यास पंडित विक्रम पुरोहित जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु कथा के प्रसंगों में ऐसे रमे कि मानो कुछ देर के लिए पूरा शहर रामचरितमानस के प्रसंगों के बीच पहुंच गया हो।1
- 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट1
- छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद - *छीपाबड़ौद पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु* के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छीपाबड़ौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए *7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार* किया है। मौके से *₹53,700 नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त* की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर जिले भर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996271
- आपदा मित्रों ने सीखी रोप रेस्क्यू की तकनीक, अस्थायी पुल बनाकर किया अभ्यास सात दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे सत्र के पांचवें दिन हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का भी कराया गया प्रैक्टिकल आगर-मालवा। आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे आपदा मित्रों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के पांचवें दिन शनिवार को प्रतिभागियों को रोप रेस्क्यू सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों से ग्रुप बनाकर रेस्क्यू तकनीकों का प्रैक्टिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत सैनिक 1032 अकील खान ने दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड एवं योग-सूर्य नमस्कार से कराई। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और योग से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। रस्सी से अस्थायी पुल बनाना सीखा जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में उज्जैन से आए कंपनी कमांडर दिलीप बामनिया ने आपदा मित्रों को रोप और रोप क्लाइम्बिंग की विभिन्न विधियां समझाईं। इसके साथ ही रोप रेस्क्यू की तकनीक बताते हुए रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर स्वयं अस्थायी पुल बनाने और रोप रेस्क्यू का अभ्यास कराया गया। हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का अभ्यास द्वितीय सत्र में उज्जैन से आए प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी ने आपदा मित्रों को हाईराइज बिल्डिंग से रोप स्लाइडिंग और रोप रेस्क्यू की तकनीक का प्रशिक्षण दिया। फोल्डिंग स्ट्रेचर की सहायता से आपदा में घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से समूहवार अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें। प्रशिक्षण में कंपनी कमांडर श्रीमती सोलंकी सहित होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन की टीम का सहयोग रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों को आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।1
- पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ी घोसणाएं सामने आ रही है राजस्थान से बड़ी खबर1
- खाद्य सुरक्षा के पात्र ग्रामीणों का पुनः सर्वे कर निःशुल्क गेहूं दिलाया जाएगा, मंत्री दिलावर ने कि घोषणा, तेज़ रफ़्तार आंधी बारिश के बावजूद नहीं रुकी मंत्री दिलावर कि सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा *विकास कार्यों के लिए 34 लाख रुपए देने की घोषणा* आंधी बारिश के बावजूद मंत्री मदन कि पद यात्रा चलतीं रहीं, रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा शनिवार को ढाबादेह मंडल के बड़ोदिया कलां गाँव से प्रारंभ हुईं। और पदयात्रा के गणेशपुरा पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर ने कि घोषणा गांव में अधिकांश परिवारों को राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार/ व्यक्ति निशुल्क खाद्यान्न से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसे लोगों का पुनः सर्वे करवाया जाएगा। मंत्री दिलावर ने ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम गणेशपुरा और पीपल्दा में जितने भी पात्र आवेदक है जिनको निःशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे सभी आवेदकों/परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार करें। मंत्री दिलावर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। गर्भवती महिला से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों,किसानों को सम्मान राशि,गरीबों को निःशुल्क गेहूं,आवास विहीन कों मकान बनाने के लिए राशि,विधवा,विकलांग,वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हम दिला रहें है। मंत्री दिलावर ने योजनाओं का लाभ ले रहे सभा में उपस्थित ग्रामीणों से हाथ खड़े करवाकर जानकारी भी ली । *विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए 34 लाख रुपए कि घोषणा*-- पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मंत्री मदन दिलावर ने 34 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम गुमानपुरा ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां में माता जी के मंदिर के छोर से मांगीलाल जी के बाड़े से फूल चंद जी मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम गुमानपुरा में हीं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए । गुमानपुरा में ही श्मशान घाट में विकास कार्य करवाने हेतु 3 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलडा की बगड़ी बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलडा बैरबा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की और हमाऊ रोड़ पर पीपल्दा गांव में सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 5 लाख कि घोषणा और ईशवरपुरा गांव में मेघवाल बस्ती में चौपाल निमार्ण के लिए 5 लाख और श्मशान घाट में चारदीवारी निमार्ण के लिए 5 लाख और ईशवरपुरा में हीं अधूरे पड़े नाला निर्माण के लिए 1 लाख रुपए कि घोषणा कि, और महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया इसके बाद मंत्री मदन दिलावर कि यात्रा का रात्रि विश्राम भी ईशवरपुरा में हीं हुआं,। तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।4
- प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा1
- गांधीसागर.... भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई.. _*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_ _*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_1