logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद - *छीपाबड़ौद पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु* के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छीपाबड़ौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए *7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार* किया है। मौके से *₹53,700 नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त* की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर जिले भर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

3 hrs ago
user_JITENDRA KUSHWAH
JITENDRA KUSHWAH
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
3 hrs ago

छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद - *छीपाबड़ौद पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु* के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छीपाबड़ौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए *7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार* किया है। मौके से *₹53,700 नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त* की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर जिले भर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।
    1
    नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट ने भेजा जेल
गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। 
सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार
पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 
13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी
पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। 
कोर्ट में पेशी के बाद जेल
पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। 
नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर। रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर हुई बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
    1
    सोयाबीन की फसलों पर बरपा कहर, किसानों की बड़ी परेशानी, सोयाबीन की चमक पर भी होगा असर।
रायपुर। पहले ही अतिवृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की सोयाबीन की फसल को एक बार फिर  हुई  बारिश ने खेतों में कटी हुई फसल को भीगा दिया। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है। 
शिवनारायण ने बताया पहले ही किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, अब किसान अपनी बची हुई फसल को समेटने में लग रहे थे, लेकिन फिर बारिश खेतों में कटी फसल को भीगोकर किसानों की मेहनत बढ़ा दी है। खेतों में भीगी हुई फसल को मजदूर द्वारा पलटी देकर सुखाया जाएगा। इस बारिश से सोयाबीन की चमक में भी प्रभाव पड़ेगा।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🚨 इंदौर के राजबाड़ा में बड़ा बस हादसा | PM ई-बस हुई अनियंत्रित, एक की मौत इंदौर के राजबाड़ा इलाके में PM ई-बस के अचानक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। 📍 स्थान: राजबाड़ा, इंदौर, मध्य प्रदेश ⚠️ नोट: घायलों की संख्या और हादसे के कारण से जुड़ी जानकारी जांच/आधिकारिक पुष्टि के अनुसार बदल सकती है।
    1
    🚨 इंदौर के राजबाड़ा में बड़ा बस हादसा | PM ई-बस हुई अनियंत्रित, एक की मौत
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में PM ई-बस के अचानक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
📍 स्थान: राजबाड़ा, इंदौर, मध्य प्रदेश
⚠️ नोट: घायलों की संख्या और हादसे के कारण से जुड़ी जानकारी जांच/आधिकारिक पुष्टि के अनुसार बदल सकती है।
    user_Sourav Birthare
    Sourav Birthare
    Local News Reporter आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • भगत सिंह सेना अंता ने निकाली विशाल एवं भव्य वाहन रैली पुलिस प्रसासन रहा मौजूद शहीद ए आजम के नाम से प्रसिद्ध वीर शहीद भगत सिंह के नाम से बनी भगत सिंह सेना ने संस्थापक नरेश मीणा के निर्देश पर अंता ने निकाली विशाल वाहन रैली,इंक़लाब जिंदाबाद के लगे नारे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रसासन रहा मुस्टेड
    1
    भगत सिंह सेना अंता ने निकाली विशाल एवं भव्य वाहन रैली पुलिस प्रसासन रहा मौजूद 
शहीद ए आजम के नाम से प्रसिद्ध वीर शहीद भगत सिंह के नाम से बनी भगत सिंह सेना ने संस्थापक नरेश मीणा के निर्देश पर अंता ने निकाली विशाल वाहन रैली,इंक़लाब जिंदाबाद के लगे नारे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रसासन रहा मुस्टेड
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान बना विकास का वरदान, प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विकास कि सौगात लेकर गांव गांव घर घर पहुंच रहें मंत्री मदन दिलावर *पदयात्रा के चार दिन में एक करोड़ से अधिक रुपए का ग्राम वासियों को दिया दिलावर ने उपहार* रामगंजमंडी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य किया जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजस्थान सरकार के शिक्षा पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े में गांव को विशेष विकास की सौगातें दी जा रही है। मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में तो यात्रा जैसे ग्रामीणों के लिए विकास का पिटारा लेकर आई है। जिस भी गांव में मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पहुंच रही है दिलावर वहां विकास के लिए अपने विधायक कोष अथवा राज्य सरकार की विभिन्न योजना मदों से दिल खोलकर राशि दे रहे हैं। 23 सितंबर से प्रारंभ हुई पदयात्रा का आज चौथा दिन है। इन चार दिनों में मंत्री मदन दिलावर ने अब तक कुल एक करोड रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की घोषणा की है। कल शनिवार और आज रविवार की हीं बात करें तो लगभग 75 लाख रुपए की घोषणा मंत्री मदन दिलावर ने की है। जिनमे चार कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा भी शामिल है। आज रविवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के चौथे दिन मंत्री मदन दिलावर ने गांव में ग्रामीणों की मांग पर अलग - अलग कामों के लिए 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम कमलपुरा में दयाराम मीणा के मकान से सार्वजनिक सामुदायिक भवन की और इंटरलॉकिंग का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं कमलपुरा में ही परमानंद गुर्जर के कुएं से भीलो की बस्ती तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। साथ हीं कमलपुरा श्मशान घाट परिसर में टीन शेड का निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपए की घोषणा की । इसके बाद ग्राम सरावदा में गांव की भील बस्ती में पेयजल ट्यूबवेल ,सिंगल फेस विद्युत मोटर मय 2000 लीटर पानी की टंकी की स्थापना के निर्माण की घोषणा की। ग्राम सहरावदा में ही नई भील बस्ती गुजरिया खेड़ी गांव के पास पुलिया के पास बाबूलाल भील के मकान के पास एवं नवीन हैंडपंप की स्थापना की घोषणा की। इससे पूर्व कल शनिवार को ग्राम गणेशपुरा में खेल मैदान के विकास हेतु 5 लाख की घोषणा की। गणेशपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दों अतिरिक्त कक्षा कक्षा के निर्माण की भी मंत्री ने घोषणा की। ग्राम हमाऊं में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की। ग्राम हामऊ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा मंत्री ने की। वहीं पीपल्दा में अहीर समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। और वही पीपल्दा पंचायत के ग्राम ईशवरपुरा की मेघवाल बस्ती में सार्वजनिक चौपाल के निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की। और ईश्वरपुरा में हीं जगदीश के मकान से पानी की टंकी तक नाला निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू किया यह सेवा संकल्प अभियान ग्रामीण को मोदी जी के जन्म दिवस पर जन्मदिन का उपहार बनकर आया हैं।
    4
    सेवा संकल्प अभियान बना विकास का वरदान, प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विकास कि सौगात लेकर गांव गांव घर घर पहुंच रहें मंत्री मदन दिलावर 
*पदयात्रा के चार दिन में एक करोड़ से अधिक रुपए का ग्राम वासियों को दिया दिलावर ने उपहार*
रामगंजमंडी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश भर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य किया जा रहे हैं। 
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजस्थान सरकार के शिक्षा पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा निकाल रहे हैं। 
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े में गांव को विशेष विकास की सौगातें दी जा रही है। 
मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में तो यात्रा जैसे ग्रामीणों के लिए विकास का पिटारा लेकर आई है। जिस भी गांव में मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पहुंच रही है दिलावर वहां विकास के लिए अपने विधायक कोष अथवा राज्य सरकार की विभिन्न योजना मदों से दिल खोलकर राशि दे रहे हैं। 
23 सितंबर से प्रारंभ हुई पदयात्रा का आज चौथा दिन है।  इन चार दिनों में मंत्री मदन दिलावर ने अब तक कुल एक करोड रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की घोषणा की है। कल शनिवार और आज रविवार की हीं बात करें तो लगभग 75  लाख रुपए की घोषणा मंत्री मदन दिलावर ने की है। जिनमे चार कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा भी शामिल है। 
आज रविवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के चौथे दिन मंत्री मदन दिलावर ने गांव में ग्रामीणों की मांग पर अलग - अलग कामों के लिए 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। 
ग्राम कमलपुरा में दयाराम मीणा  के मकान से सार्वजनिक सामुदायिक भवन की और इंटरलॉकिंग का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। 
वहीं कमलपुरा में ही परमानंद गुर्जर के कुएं से भीलो की बस्ती तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। 
साथ हीं कमलपुरा श्मशान घाट परिसर में टीन शेड का निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपए की घोषणा की । इसके बाद 
ग्राम सरावदा में गांव की भील  बस्ती में पेयजल ट्यूबवेल ,सिंगल फेस विद्युत मोटर मय 2000 लीटर पानी की टंकी की स्थापना के निर्माण की घोषणा की। ग्राम सहरावदा में ही नई भील बस्ती गुजरिया खेड़ी गांव के पास पुलिया के पास बाबूलाल  भील के मकान के पास एवं नवीन हैंडपंप की स्थापना की घोषणा की।
इससे पूर्व कल शनिवार को ग्राम गणेशपुरा में खेल मैदान के विकास हेतु 5 लाख की घोषणा की।
गणेशपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दों अतिरिक्त कक्षा कक्षा के निर्माण की भी मंत्री ने घोषणा की। 
ग्राम हमाऊं में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की।
ग्राम हामऊ  के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा मंत्री ने की।
वहीं पीपल्दा में अहीर समाज के  सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। और वही पीपल्दा पंचायत के 
ग्राम ईशवरपुरा  की मेघवाल बस्ती में सार्वजनिक चौपाल के निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की।
और ईश्वरपुरा में हीं जगदीश  के मकान से पानी की टंकी तक नाला निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा की। 
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू किया यह सेवा संकल्प अभियान ग्रामीण को मोदी जी के जन्म दिवस पर जन्मदिन का उपहार बनकर आया हैं।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।
    4
    परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन.
 विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान
.परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन...
विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन
***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.**
{श्याम रानोलिया राजगढ़}
7049220386
सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा।
परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई।
आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन।
सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प पदयात्रा ईशवरपुरा से पीपल्दा पहुंची , ग्रामीणों कि समस्याएं सुनीं, 10 लाख रूपए के इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों कि घोषणा रामगंजमंडी के ढाबादेह मंडल के विधानसभा क्षेत्र में चल रही सेवाकि संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। रविवार को शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर कि सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा ईश्वरपुरा से प्रारंभ होकर पीपल्दा गांव पहुंची, जिसके बाद कमलपुरा गांव में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सुबह कि पहली किरण अपनों के संग सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा सुबह 7 बजें पीपल्दा गांव में पहुंची जहां ग्रामीणों कि मांग पर सुविधा के लिए तेजाजी मंदिर परिसर स्थित मेला मैदान में 5 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की गई। वहीं कमलपुरा गांव में भी ग्रामीणों की मांग पर 5 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की घोषणा की गई।साथ हीं कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिनेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पदयात्रा के दौरान कमलपुरा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, अभियान के तहत गांवों में स्वच्छता, विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनसंवाद का क्रम जारी है। इसके बाद पदयात्रा जालिमपुरा सहरावदा खान सहरावदा होते हुए गुजरिया खेड़ी पहुंची।
    4
    सेवा संकल्प पदयात्रा ईशवरपुरा से पीपल्दा पहुंची , ग्रामीणों कि समस्याएं सुनीं, 10 लाख रूपए के इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण  कार्यों कि घोषणा 
रामगंजमंडी के ढाबादेह मंडल के  विधानसभा क्षेत्र में चल रही सेवाकि संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। 
रविवार को शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर कि सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा ईश्वरपुरा से प्रारंभ होकर पीपल्दा गांव पहुंची, जिसके बाद कमलपुरा गांव में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सुबह कि पहली किरण अपनों के संग सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा सुबह 7 बजें 
पीपल्दा गांव में पहुंची जहां ग्रामीणों कि मांग पर सुविधा के  लिए तेजाजी मंदिर परिसर स्थित मेला मैदान में 5 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की गई। वहीं कमलपुरा गांव में भी ग्रामीणों की मांग पर 5 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की घोषणा की गई।साथ हीं कांग्रेस पार्टी को छोड़ 
दिनेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की 
पदयात्रा के दौरान कमलपुरा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश सिंह  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, अभियान के तहत गांवों में स्वच्छता, विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनसंवाद का क्रम जारी है। इसके बाद पदयात्रा जालिमपुरा सहरावदा खान सहरावदा होते हुए गुजरिया खेड़ी पहुंची।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कस्बाथाना में शिविर में दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही, कई विभागों के कर्मचारी मिले नदारद विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कस्बाथाना ग्राम पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही रही। रविवार को शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कानूनगो पूनम चौहान ने बताया कि शिविर में कई लोगों की फार्मर आईडी बनाई गई। वहीं मौके पर कई विभागों के कर्मचारी नदारद मिले, जिससे ग्रामीणों को संबंधित कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
    1
    कस्बाथाना में शिविर में दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही, कई विभागों के कर्मचारी मिले नदारद


विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कस्बाथाना ग्राम पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन भी ग्रामीणों की कम आवाजाही रही। रविवार को शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कानूनगो पूनम चौहान ने बताया कि शिविर में कई लोगों की फार्मर आईडी बनाई गई। वहीं मौके पर कई विभागों के कर्मचारी नदारद मिले, जिससे ग्रामीणों को संबंधित कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।
    1
    नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग..
-
{श्याम रानोलिया राजगढ़ }
7059220386
*राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.