नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।

- 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता छीपाबडौद - बारां ढोलम में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के *मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल* रहे, जबकि *अध्यक्षता गणेश जांगिड़, अधिशासी अभियंता कोटा* ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला *ऑटोन और काचरी* के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में *ऑटोन की टीम विजेता* रही। समापन समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में *प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जांगिड़, शारीरिक शिक्षक सत्यपाल फगोरिया, व्यवस्थापक त्रिलोकचंद कुशवाह* मौजूद रहे, वहीं *मंच संचालन रामनिवास नागर* द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में *हीरालाल वेद, परमानंद मीणा, ब्रजराज बोरखेड़ी, बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा (सरपंच प्रतिनिधि), द्वारका लाल नागर, ओम आचोलिया, पूर्व सरपंच सत्यनारायण माथोडीया, सौभागमल नागर, नरेंद्र गुर्जर, महावीर नागर, रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच बाबूलाल टाटू* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में विजेता टीम को बधाई दी गई और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- वन परियोजना परिक्षेत्र लटेरी में अतिक्रमण पर वन विकास निगम की सख्ती, 31 हेक्टेयर वनभूमि कराई मुक्त1
- किशनगंज में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक चारभुजा नाथ मैरिज गार्डन में हुई। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।1
- पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ी घोसणाएं सामने आ रही है राजस्थान से बड़ी खबर1
- Post by सैयद साकिब अली1
- नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला: बोले- वोट चोरी नहीं हो रहे, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला: बोले- वोट चोरी नहीं हो रहे, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया शिवपुरी। मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। रविवार को शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डॉ. मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता जागरूक हो गई है और उसने “चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।” डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी से अपने आरोपों को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी हाल के दिनों में चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। ‘90 से ज्यादा चुनाव हार चुकी कांग्रेस’ पूर्व गृह मंत्री ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 से अधिक चुनाव हार चुकी है। डॉ. मिश्रा के मुताबिक, अपनी साख बचाने और नेतृत्व पर सवाल न उठने देने के लिए राहुल गांधी लगातार नए मुद्दे लेकर सामने आते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी “हाइड्रोजन बम” लाने की बात होती है तो कभी “सुतली बम” की, लेकिन उनके आरोप अंत में “फुस्स” निकल जाते हैं। SIR को लेकर भी साधा निशाना डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को SIR (Special Intensive Revision) से जोड़ने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ईवीएम के जरिए वोट चोरी होने के आरोप लगाते रहे हैं और अब SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना था कि यदि अब SIR को वोट चोरी के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है तो इससे पहले ईवीएम को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं चुनाव प्रक्रिया पर सवाल दूसरी ओर, राहुल गांधी ने हाल में चुनाव आयोग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर अपने आरोप दोहराए हैं। 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कथित ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी इससे पहले भी SIR और चुनाव आयोग को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज करा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जबकि चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा गया है। शिवपुरी में राजनीतिक बयानबाजी तेज शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने इन मुद्दों पर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा। उनके बयान के बाद एक बार फिर ‘वोट चोरी’, SIR और चुनाव आयोग को लेकर चल रही राजनीतिक बहस चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट: INSIDESHIVPURI #Shivpuri #NarottamMishra #RahulGandhi #VoteChori #SIR #ElectionCommission #BJP #Congress #ShivpuriNews #MadhyaPradesh1
- सिहोरा की ब्रज कॉलोनी में जुआ फड़ पर कुरवाई पुलिस का छापा, 7 जुआरी दबोचे नगदी-मोटरसाइकिल समेत करीब ₹1 लाख का मशरूका जब्त कुरवाई_पुलिस1
- शिवपुरी जिला अस्पताल से नवजात चोश: CCTVà हुई वारदा्ा, पुलिस ने धोधित किय 30, 000 不75-ाम1
- देवरी हाईवे के पास गाय सामने आने से बाइक फिसली, युवक घायल देवरी हाईवे के पास अचानक गाय सामने आने से बाइक सवार तेजस अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में तेजस को चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बीसीएमओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने घायल का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार तेजस को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के दौरान बाइक भी सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक मवेशियों के सड़क पर आने से हादसा हुआ। हाईवे पर आवारा मवेशियों की आवाजाही से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1