Shuru
Apke Nagar Ki App…
किशनगंज में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक चारभुजा नाथ मैरिज गार्डन में हुई। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
हर्षित भार्गव
किशनगंज में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक चारभुजा नाथ मैरिज गार्डन में हुई। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- पैसा नहीं था, हाथ खाली थे… लेकिन हौसला और मेहनत साथ थी। ❤️🙏 कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी शुरुआत वहीं से होती है, जहाँ जेब खाली और सपने बड़े होते हैं। 💪 मेहनत करते रहिए, समय जरूर बदलेगा। ☕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से 🙏 #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #मेहनत #संघर्ष #सफलता1
- सिसौदिया कॉलोनी की सनसनीखेज लूट का खुलासा, 2 कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार — दोनों पर कुल ₹49 हजार का इनाम गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिसौदिया कॉलोनी में चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूट का गुना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो कुख्यात पारदी बदमाशों चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी और काकेश पारदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित था। चौकीदार को बांधकर घर में घुसे थे बदमाश पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 की रात सिसौदिया कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण राजौरिया के घर में बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। उस समय घर पर चौकीदार गजेंद्र लोधा मौजूद था। बदमाशों ने उसके हाथ बांध दिए और गुलेल से मारने की धमकी देकर घर में लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घर से तीन अमेरिकन घड़ियां, एक कैमरा, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के दो चूड़ा और ₹10 हजार नकद गायब मिले। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी संसाधनों और उपलब्ध सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया। इसके बाद संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी, निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा और काकेश पारदी, निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सिसौदिया कॉलोनी की लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹3,300 नकद बरामद किए हैं। बाकी लूट का माल कहां है? पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी चंद्रभान ने बताया कि लूट का शेष सामान उसकी पत्नी के पास है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश और बाकी माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चंद्रभान पर 14 आपराधिक मामले, 5 स्थायी वारंट गिरफ्तार आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ गुना के धरनावदा और कोतवाली थानों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, इंदौर और रायसेन में भी मामले दर्ज पाए गए हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार चंद्रभान के खिलाफ लंबे समय से न्यायालयीन कार्रवाई से फरार रहने के कारण 5 स्थायी वारंट भी जारी थे। गिरफ्तारी पर ₹44 हजार का इनाम चंद्रभान की गिरफ्तारी पर विभिन्न मामलों में कुल ₹44 हजार का इनाम घोषित था, जबकि दूसरे आरोपी काकेश पारदी पर वर्तमान लूट प्रकरण में ₹5 हजार का इनाम था। दोनों आरोपियों को मिलाकर कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित होना पुलिस रिकॉर्ड में बताया गया है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में कोतवाली, कैंट, धरनावदा और साइबर सेल की टीमों की भूमिका रही। स्रोत: गुना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट, दिनांक 27 सितंबर 2026।1
- सप्त दिवसीय यजुर्वेद ब्रह्म पारायण बृहद यज्ञ सम्पन्न जीवित माता पिता की सेवा ही श्राद्ध है,आचार्य वेद प्रिय शास्त्री शाहाबाद उपखण्ड के सीताबाड़ी कस्बे में आर्य समाज सीताबाड़ी व आर्य परिवार संस्थान कोटा के सयुक्त तत्वाधान में सप्तदिवसीय यजुर्वेद ब्रह्म पारायण बृहद यज्ञ की पूर्णाहुति स्थानीय महर्षि दयानंद सरस्वती आश्रम आर्य समाज सीताबाड़ी में मुख्य यजमान बारां आर्यसमाज के सेठ नेमीचंद नागर पत्नी रुक्मिणी नागर कोटा कुन्हाड़ी आर्यसमाज प्रधान पी सी मित्तल पत्नी सरोज मित्तल के साथ यज्ञ किया। प्रधान रामचरण कुशवाहा व आर्य वीर दल प्रमुख दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बताया की छठे व सप्तम दिवस को आर्य जगत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय भजनोंपदेशक भीष्म आर्य बिजनौर द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किये गए। जिसमें,, प्रभु की भक्ति में हे शक्ति, इस भक्ति में कितनो का मुंह मोड़ा,, चलता जाए समय का घोड़ा जेसे भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं राष्ट्रीय उपदेशक आचार्य वेदप्रिय शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा की, जीवित माता पिता वृद्ध की श्रद्धा भाव से सेवा कर आत्मा प्रसन्न करना ही श्राद्ध तर्पण है। आर्य समाज मंत्री दीनदयाल कुशवाहा कोषाध्यक्ष नरेश सेन ने बताया की सप्तम दिवस को यजुर्वेद ब्रह्मपारायण बृहद यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जीवित माता पिता वृद्ध का सम्मान कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिसमें हाड़ौती सहित अन्य प्रदेश के स्त्री, पुरूष, बच्चे, सैकड़ों आर्य बंधुओ ने भाग लिया कार्यक्रम आयोजन समिति के संरक्षक आर्य मित्र शर्मा, कृष्ण गोपाल आर्य, जानकीलाल पेंटर युधवीर चौधरी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, नरेश सेन, डा बीएम नागर, लाली बाई, अयोध्या कुशवाहा आदि ने सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और ऋषि लंगर का आयोजन किया।4
- नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला: बोले- वोट चोरी नहीं हो रहे, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया👇 शिवपुरी। मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। रविवार को शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डॉ. मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता जागरूक हो गई है और उसने “चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।” डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी से अपने आरोपों को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी हाल के दिनों में चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। ‘90 से ज्यादा चुनाव हार चुकी कांग्रेस’ पूर्व गृह मंत्री ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 से अधिक चुनाव हार चुकी है। डॉ. मिश्रा के मुताबिक, अपनी साख बचाने और नेतृत्व पर सवाल न उठने देने के लिए राहुल गांधी लगातार नए मुद्दे लेकर सामने आते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी “हाइड्रोजन बम” लाने की बात होती है तो कभी “सुतली बम” की, लेकिन उनके आरोप अंत में “फुस्स” निकल जाते हैं। SIR को लेकर भी साधा निशाना डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को SIR (Special Intensive Revision) से जोड़ने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ईवीएम के जरिए वोट चोरी होने के आरोप लगाते रहे हैं और अब SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना था कि यदि अब SIR को वोट चोरी के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है तो इससे पहले ईवीएम को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं चुनाव प्रक्रिया पर सवाल दूसरी ओर, राहुल गांधी ने हाल में चुनाव आयोग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर अपने आरोप दोहराए हैं। 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कथित ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी इससे पहले भी SIR और चुनाव आयोग को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज करा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जबकि चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा गया है। शिवपुरी में राजनीतिक बयानबाजी तेज शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने इन मुद्दों पर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा। उनके बयान के बाद एक बार फिर ‘वोट चोरी’, SIR और चुनाव आयोग को लेकर चल रही राजनीतिक बहस चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट: INSIDESHIVPURI #Shivpuri #NarottamMishra #RahulGandhi #VoteChori #SIR #ElectionCommission #BJP #Congress #ShivpuriNews #MadhyaPradesh1
- छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद: जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,700 रुपये नकद जब्त छीपाबड़ौद - *छीपाबड़ौद पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु* के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छीपाबड़ौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए *7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार* किया है। मौके से *₹53,700 नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त* की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर जिले भर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996271
- भगत सिंह सेना अंता ने निकाली विशाल एवं भव्य वाहन रैली पुलिस प्रसासन रहा मौजूद शहीद ए आजम के नाम से प्रसिद्ध वीर शहीद भगत सिंह के नाम से बनी भगत सिंह सेना ने संस्थापक नरेश मीणा के निर्देश पर अंता ने निकाली विशाल वाहन रैली,इंक़लाब जिंदाबाद के लगे नारे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रसासन रहा मुस्टेड1
- नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।1
- 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता छीपाबडौद - बारां ढोलम में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के *मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल* रहे, जबकि *अध्यक्षता गणेश जांगिड़, अधिशासी अभियंता कोटा* ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला *ऑटोन और काचरी* के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में *ऑटोन की टीम विजेता* रही। समापन समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में *प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जांगिड़, शारीरिक शिक्षक सत्यपाल फगोरिया, व्यवस्थापक त्रिलोकचंद कुशवाह* मौजूद रहे, वहीं *मंच संचालन रामनिवास नागर* द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में *हीरालाल वेद, परमानंद मीणा, ब्रजराज बोरखेड़ी, बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा (सरपंच प्रतिनिधि), द्वारका लाल नागर, ओम आचोलिया, पूर्व सरपंच सत्यनारायण माथोडीया, सौभागमल नागर, नरेंद्र गुर्जर, महावीर नागर, रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच बाबूलाल टाटू* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में विजेता टीम को बधाई दी गई और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- देवरी हाईवे के पास गाय सामने आने से बाइक फिसली, युवक घायल देवरी हाईवे के पास अचानक गाय सामने आने से बाइक सवार तेजस अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में तेजस को चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बीसीएमओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने घायल का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार तेजस को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के दौरान बाइक भी सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक मवेशियों के सड़क पर आने से हादसा हुआ। हाईवे पर आवारा मवेशियों की आवाजाही से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1