Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैयद साकिब अली
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुगलसराय पुलिस की कार्रवाई, चोरी के ₹1.55 लाख के सोना-चांदी के आभूषण बरामद मुगलसराय पुलिस की कार्रवाई, चोरी के ₹1.55 लाख के सोना-चांदी के आभूषण बरामद1
- today news | अमेरिका बना भारत को एलपीजी आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश1
- बीना में भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, दुर्लभ समाचार पत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण अथक पथ संग्रहालय में मातृभूमि सेवा संस्था ने कराया आयोजन, कवियों ने देशभक्ति रचनाओं से बांधा समां लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, दुर्लभ समाचार पत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण अथक पथ संग्रहालय में मातृभूमि सेवा संस्था ने कराया आयोजन, कवियों ने देशभक्ति रचनाओं से बांधा समां बीना। देश की अनमोल धरोहरों और महान विभूतियों को याद करते हुए बीना के अथक पथ संग्रहालय में मातृभूमि सेवा संस्था के तत्वावधान में अमर शहीद सरदार भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, कविताओं और विचारों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुंदेली साहित्यकार महेश कटारे ‘सुगम’ सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता, सरदार भगत सिंह और लता मंगेशकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इस दौरान रितिका तिवारी ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं देवेंद्र तिवारी, शायर जगदीप घावरिया, अमित प्रभु मिश्रा और महेंद्र ‘अभागा’ सहित अन्य कवियों ने देशभक्ति रचनाओं और व्यंग्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगत सिंह के विचारों पर हुई चर्चा मुख्य अतिथि महेश कटारे ‘सुगम’ ने कहा कि भगत सिंह केवल क्रांति के प्रतीक नहीं थे, बल्कि वे प्रखर चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे। संग्रहालय संचालक राम शर्मा ने तत्कालीन समाचार पत्रों का उल्लेख करते हुए भगत सिंह के विचारों और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह के जीवन से जुड़ी सामग्री और दुर्लभ समाचार पत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को इतिहास के महत्वपूर्ण दौर और भगत सिंह के विचारों को करीब से जानने का अवसर मिला। कार्यक्रम में हरि शर्मा, पारस शर्मा, डॉ. रत्नाकर चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संजीव मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।1
- *बीना: अनंत चतुर्दशी के बाद भी जारी है गणेश विसर्जन, बिलगैया वार्ड में निकली भव्य शोभायात्रा* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर में गणेश विसर्जन का उत्साह अनंत चतुर्दशी के बाद भी लगातार जारी है। रविवार को बिलगैया वार्ड के 'चा महाराजा गणेश मित्र मंडल' द्वारा गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सबसे आगे डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवा भक्त, उसके पीछे रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया करती हुई छोटी-छोटी बच्चियां, बीच में फूलों से सजी भव्य गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी और अंत में नृत्य करती हुई मातृशक्ति चल रही थीं। ढोल-धमाकों की गूंज, 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों और महिलाओं की बड़ी सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा बिलगैया वार्ड से प्रारंभ होकर महावीर चौक, गांधी चौराहा, सर्वोदय चौक, अंबेडकर चौराहा और कटरा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। अंत में भक्तों ने नम आंखों से 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ देव रघुनाथ मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया।4
- दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया। साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था। हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है। अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?** दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान युवक ने मंत्री से बातचीत की। युवक साहेब सिंह का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब उसने मंत्री को सड़क की खराब हालत के बारे में बताया, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया। साहेब सिंह के मुताबिक, वह विधायक से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं और PWD विभाग ने उन्हें सड़क की स्थिति देखने के लिए बुलाया था। हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आए बयान के आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है; घटना के पूरे संदर्भ और थप्पड़ की स्वतंत्र पुष्टि इस समय स्पष्ट नहीं है। अब सवाल ये है—**सड़क की खराब हालत बताने पर आखिर विवाद क्यों हुआ? और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?**1
- Post by लीला किशन गुर्जर1
- सिहोरा की ब्रज कॉलोनी में जुआ फड़ पर कुरवाई पुलिस का छापा, 7 जुआरी दबोचे नगदी-मोटरसाइकिल समेत करीब ₹1 लाख का मशरूका जब्त कुरवाई_पुलिस1
- बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का लिया संदेश लोकल बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का लिया संदेश बीना। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के गुरुनानक शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 127, गांधी वार्ड, बीना में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू राय के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, ‘वोकल फॉर लोकल’ और पोषण जैसे विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। बीना में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में बताए गए जनभागीदारी, राष्ट्रसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सीरोठिया, पूर्व विधायक विनोद पंथी, मनोज शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू अज्जू राय, अजय सिंह ठाकुर, भारती राय, शुभम तिवारी, विमल अहिरवार, बालराम राय, शक्ति केंद्र प्रभारी आनंद सिंह राजपूत, संजीव बोथ, योगेश दीक्षित, श्वैभव दुबे, श्विक्की राय, सौरभ निमिष अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, सुनीता राय, लक्ष्य राय, दीपक खटीक, रोशन, बाबूलाल रजक, नरेंद्र अहिरवार और जय सूर्या जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- *रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण* *बड़ी संख्या में कुलियों, यात्रियों एवं रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री का संबोधन* लोकेशन -भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का आज 27 सितंबर 2026 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुली, यात्री, रेलकर्मी एवं स्टेशन पर उपस्थित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। रानी कमलापति स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण यात्री केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। वहीं, स्टेशन पर यात्रियों की सेवा में कार्यरत बड़ी संख्या में कुलियों ने भी अपने कार्य के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, नवाचार, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को देशवासियों के सामने रखा जाता है। कार्यक्रम में आम नागरिकों की सहभागिता और उनके सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में यात्रियों और कुलियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। अलग-अलग स्थानों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इससे यह संदेश भी सामने आया कि रेलवे स्टेशन केवल आवागमन का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुलियों एवं यात्रियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम में जनभागीदारी की भावना और सामूहिक जुड़ाव दिखाई दिया। भोपाल मंडल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों एवं अन्य हितधारकों को भी सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया, मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में कुली तथा यात्री उपस्थित रहे।1