logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

today news | अमेरिका बना भारत को एलपीजी आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश

4 hrs ago
user_Ravindra
Ravindra
Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

today news | अमेरिका बना भारत को एलपीजी आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • today news | अमेरिका बना भारत को एलपीजी आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश
    1
    today news | अमेरिका बना भारत को एलपीजी आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 इंदौर के राजबाड़ा में बड़ा बस हादसा | PM ई-बस हुई अनियंत्रित, एक की मौत इंदौर के राजबाड़ा इलाके में PM ई-बस के अचानक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। 📍 स्थान: राजबाड़ा, इंदौर, मध्य प्रदेश ⚠️ नोट: घायलों की संख्या और हादसे के कारण से जुड़ी जानकारी जांच/आधिकारिक पुष्टि के अनुसार बदल सकती है।
    1
    🚨 इंदौर के राजबाड़ा में बड़ा बस हादसा | PM ई-बस हुई अनियंत्रित, एक की मौत
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में PM ई-बस के अचानक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
📍 स्थान: राजबाड़ा, इंदौर, मध्य प्रदेश
⚠️ नोट: घायलों की संख्या और हादसे के कारण से जुड़ी जानकारी जांच/आधिकारिक पुष्टि के अनुसार बदल सकती है।
    user_Sourav Birthare
    Sourav Birthare
    Local News Reporter आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिसौदिया कॉलोनी की सनसनीखेज लूट का खुलासा, 2 कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार — दोनों पर कुल ₹49 हजार का इनाम गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिसौदिया कॉलोनी में चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूट का गुना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो कुख्यात पारदी बदमाशों चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी और काकेश पारदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित था। चौकीदार को बांधकर घर में घुसे थे बदमाश पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 की रात सिसौदिया कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण राजौरिया के घर में बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। उस समय घर पर चौकीदार गजेंद्र लोधा मौजूद था। बदमाशों ने उसके हाथ बांध दिए और गुलेल से मारने की धमकी देकर घर में लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घर से तीन अमेरिकन घड़ियां, एक कैमरा, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के दो चूड़ा और ₹10 हजार नकद गायब मिले। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी संसाधनों और उपलब्ध सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया। इसके बाद संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी, निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा और काकेश पारदी, निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सिसौदिया कॉलोनी की लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹3,300 नकद बरामद किए हैं। बाकी लूट का माल कहां है? पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी चंद्रभान ने बताया कि लूट का शेष सामान उसकी पत्नी के पास है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश और बाकी माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चंद्रभान पर 14 आपराधिक मामले, 5 स्थायी वारंट गिरफ्तार आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ गुना के धरनावदा और कोतवाली थानों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, इंदौर और रायसेन में भी मामले दर्ज पाए गए हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार चंद्रभान के खिलाफ लंबे समय से न्यायालयीन कार्रवाई से फरार रहने के कारण 5 स्थायी वारंट भी जारी थे। गिरफ्तारी पर ₹44 हजार का इनाम चंद्रभान की गिरफ्तारी पर विभिन्न मामलों में कुल ₹44 हजार का इनाम घोषित था, जबकि दूसरे आरोपी काकेश पारदी पर वर्तमान लूट प्रकरण में ₹5 हजार का इनाम था। दोनों आरोपियों को मिलाकर कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित होना पुलिस रिकॉर्ड में बताया गया है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में कोतवाली, कैंट, धरनावदा और साइबर सेल की टीमों की भूमिका रही। स्रोत: गुना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट, दिनांक 27 सितंबर 2026।
    1
    सिसौदिया कॉलोनी की सनसनीखेज लूट का खुलासा, 2 कुख्यात पारदी बदमाश गिरफ्तार —
दोनों पर कुल ₹49 हजार का इनाम
गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिसौदिया कॉलोनी में चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूट का गुना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो कुख्यात पारदी बदमाशों चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी और काकेश पारदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित था। 
चौकीदार को बांधकर घर में घुसे थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 की रात सिसौदिया कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण राजौरिया के घर में बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। उस समय घर पर चौकीदार गजेंद्र लोधा मौजूद था। बदमाशों ने उसके हाथ बांध दिए और गुलेल से मारने की धमकी देकर घर में लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 
घर से तीन अमेरिकन घड़ियां, एक कैमरा, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के दो चूड़ा और ₹10 हजार नकद गायब मिले। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी संसाधनों और उपलब्ध सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया। इसके बाद संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। 
27 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी, निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा और काकेश पारदी, निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सिसौदिया कॉलोनी की लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹3,300 नकद बरामद किए हैं। 
बाकी लूट का माल कहां है?
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी चंद्रभान ने बताया कि लूट का शेष सामान उसकी पत्नी के पास है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश और बाकी माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
चंद्रभान पर 14 आपराधिक मामले, 5 स्थायी वारंट
गिरफ्तार आरोपी चंद्रभान उर्फ चंद्रया पारदी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ गुना के धरनावदा और कोतवाली थानों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, इंदौर और रायसेन में भी मामले दर्ज पाए गए हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। 
पुलिस के अनुसार चंद्रभान के खिलाफ लंबे समय से न्यायालयीन कार्रवाई से फरार रहने के कारण 5 स्थायी वारंट भी जारी थे। 
गिरफ्तारी पर ₹44 हजार का इनाम
चंद्रभान की गिरफ्तारी पर विभिन्न मामलों में कुल ₹44 हजार का इनाम घोषित था, जबकि दूसरे आरोपी काकेश पारदी पर वर्तमान लूट प्रकरण में ₹5 हजार का इनाम था। दोनों आरोपियों को मिलाकर कुल ₹49 हजार का इनाम घोषित होना पुलिस रिकॉर्ड में बताया गया है। 
एसपी हितिका वासल के नेतृत्व, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में कोतवाली, कैंट, धरनावदा और साइबर सेल की टीमों की भूमिका रही। 
स्रोत: गुना पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट, दिनांक 27 सितंबर 2026।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by सैयद साकिब अली
    1
    Post by सैयद साकिब अली
    user_सैयद साकिब अली
    सैयद साकिब अली
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर भदौरिया ने किया जन संवाद। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,, मालथोन, सागर पुलिस दिनांक 27/09/26 *मालथौन में पुलिस का प्रभावी जनसंवाद कार्यक्रम* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों एवं नगरवासियों से किया सीधा संवाद — सुनी समस्याएं, लिए सुझाव* सागर पुलिस द्वारा आमजन से सीधे संवाद एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के तहत मालथौन में प्रभावी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सुश्री काजल सिंह, SDOP खुरई के साथ मालथौन पहुंचकर थाना प्रभारी मालथौन श्री दिनेश भोजक एवं थाना मालथौन के पुलिस स्टाफ के सहयोग से मालथौन बस स्टैंड पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद मालथौन के अध्यक्ष श्री राणा बुंदेला, तहसीलदार श्री राम प्रसाद ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मालथौन तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। *अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील* जनसंवाद के दौरान नागरिकों से क्षेत्र में होने वाली अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, नशे के कारोबार एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। नागरिकों को बताया गया कि ऐसी गतिविधियों की सूचना थाना पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 के माध्यम से तत्काल दी जा सकती है। *CCTV कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित* क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों से महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाने की अपील की गई। जनसंवाद के दौरान बताया गया कि CCTV कैमरे अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, अपराध होने की स्थिति में आरोपियों की पहचान एवं घटनाओं की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी होते हैं। नागरिकों को अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने तथा उन्हें नियमित रूप से चालू रखने के लिए प्रेरित किया गया। *जनता से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं एवं अपेक्षाएं* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं अपेक्षाओं के संबंध में सीधे संवाद किया गया। नागरिकों से प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक को गंभीरता से सुना गया तथा पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनता द्वारा समय पर दी गई सूचना एवं सहयोग से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। सागर पुलिस द्वारा जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने, समस्याओं एवं सुझावों को समझने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने का जनसंवाद अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    1
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर भदौरिया ने किया जन संवाद।
खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,,,, मालथोन,
सागर पुलिस दिनांक 
27/09/26
*मालथौन में पुलिस का प्रभावी जनसंवाद कार्यक्रम*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों एवं नगरवासियों से किया सीधा संवाद — सुनी समस्याएं, लिए सुझाव*
सागर पुलिस द्वारा आमजन से सीधे संवाद एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के तहत मालथौन में प्रभावी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सुश्री काजल सिंह, SDOP खुरई के साथ मालथौन पहुंचकर थाना प्रभारी मालथौन श्री दिनेश भोजक एवं थाना मालथौन के पुलिस स्टाफ के सहयोग से मालथौन बस स्टैंड पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद मालथौन के अध्यक्ष श्री राणा बुंदेला, तहसीलदार श्री राम प्रसाद ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मालथौन तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील*
जनसंवाद के दौरान नागरिकों से क्षेत्र में होने वाली अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, नशे के कारोबार एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। नागरिकों को बताया गया कि ऐसी गतिविधियों की सूचना थाना पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 के माध्यम से तत्काल दी जा सकती है।
*CCTV कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित*
क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों से महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाने की अपील की गई।
जनसंवाद के दौरान बताया गया कि CCTV कैमरे अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, अपराध होने की स्थिति में आरोपियों की पहचान एवं घटनाओं की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी होते हैं। नागरिकों को अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने तथा उन्हें नियमित रूप से चालू रखने के लिए प्रेरित किया गया।
*जनता से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं एवं अपेक्षाएं*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं अपेक्षाओं के संबंध में सीधे संवाद किया गया। नागरिकों से प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक को गंभीरता से सुना गया तथा पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनता द्वारा समय पर दी गई सूचना एवं सहयोग से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
सागर पुलिस द्वारा जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने, समस्याओं एवं सुझावों को समझने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने का जनसंवाद अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी Raghav Chadha #MobileRecharge #RechargeValidity #TRAI #RaghavChadha #TelecomNews
    1
    अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी

अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी
Raghav Chadha 
#MobileRecharge 
#RechargeValidity #TRAI #RaghavChadha #TelecomNews
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • BREAKING - 28 सितंबर को पिछोर बस स्टैंड पर महाआंदोलन SDM कार्यालय घेराव की तैयारी तेज//Pichhor News "शिवपुरी जिले के पिछोर में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है! 28 सितंबर 2026 को पिछोर बस स्टैंड पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा महाआंदोलन, विरोध प्रदर्शन और SDM कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आज भीम आर्मी के जिला प्रभारी एसपी नेता दशरथ आजाद ने पिछोर में जनसंपर्क और बैठक कर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। दशरथ आजाद ने कहा कि SC, ST, OBC, महिलाओं के हक और संपूर्ण भागीदारी की मांगों को लेकर यह महाआंदोलन ऐतिहासिक होगा। पिछोर की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।"
    1
    BREAKING - 28 सितंबर को पिछोर बस स्टैंड पर महाआंदोलन
SDM कार्यालय घेराव की तैयारी तेज//Pichhor News
"शिवपुरी जिले के पिछोर में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है!
28 सितंबर 2026 को पिछोर बस स्टैंड पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा महाआंदोलन, विरोध प्रदर्शन और SDM कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इसकी तैयारी को लेकर आज भीम आर्मी के जिला प्रभारी एसपी नेता दशरथ आजाद ने पिछोर में जनसंपर्क और बैठक कर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया।
दशरथ आजाद ने कहा कि SC, ST, OBC, महिलाओं के हक और संपूर्ण भागीदारी की मांगों को लेकर यह महाआंदोलन ऐतिहासिक होगा।
पिछोर की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।"
    user_JAN JAGRUK NEWS24
    JAN JAGRUK NEWS24
    Social Media Manager खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।
    1
    नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 108 BNS में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट ने भेजा जेल
गुना/कुंभराज। कुंभराज थाना क्षेत्र के ग्राम भमावद में नाबालिग बालक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी रामधन पुत्र तुलसीराम प्रजापति (30), निवासी भमावद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। 
सुसाइड नोट और वीडियो से जांच को मिला अहम आधार
पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को ग्राम भमावद में नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कुंभराज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि जांच में नाबालिग को रामधन प्रजापति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई। मृतक द्वारा सुसाइड नोट छोड़े जाने तथा मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। 
13 सितंबर को दर्ज हुआ केस, 26 सितंबर को गिरफ्तारी
पुलिस जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर 13 सितंबर 2026 को कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 162/26, धारा 108 BNS के तहत रामधन प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 को आरोपी रामधन को गिरफ्तार किया गया। 
कोर्ट में पेशी के बाद जेल
पुलिस के मुताबिक आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
कार्रवाई में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भमावद चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जमसन बुनकर, आरक्षक अजय रघुवंशी, अवलेश और श्रीकांत की भूमिका बताई गई है। 
नोट: आरोप पुलिस की जांच और दर्ज प्रकरण पर आधारित हैं; अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर होगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.