logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।

4 hrs ago
user_Shyam Ranoliya
Shyam Ranoliya
Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
7fad7cac-63b4-45e8-8a68-95a2f4487a41

परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील

के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ

है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां

d29e711e-ea34-491c-9108-ff1e620aa700

तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।
    4
    परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन.
 विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान
.परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन...
विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन
***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.**
{श्याम रानोलिया राजगढ़}
7049220386
सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा।
परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई।
आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन।
सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ी घोसणाएं सामने आ रही है राजस्थान से बड़ी खबर
    1
    पंचायती राज चुनाव को लेकर बड़ी घोसणाएं सामने आ रही है राजस्थान से बड़ी खबर
    user_Sonu Merotha
    Sonu Merotha
    Graphic designer मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • स्वस्थ जीवन के लिए पोषण सबकी जिम्मेदारी रंगोली व जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों ने दिया पोषण का संदेश सुसनेर। भारत स्काउट एवं गाइड तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘यूथ फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश के चयनित 16 जिलों में आगर-मालवा जिला भी शामिल है। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बबलू गोस्वामी, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में विद्यालय के यूथ फॉर चेंज लीडर एवं स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर एवं आसपास जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के 123 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को स्वस्थ खान-पान, पोषण और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक भूपेंद्र सिंह झाला, कैलाशचंद दांगी, त्रिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार सहित आंगनवाड़ी सहायिका रीना यादव उपस्थित रहीं।
    1
    स्वस्थ जीवन के लिए पोषण सबकी जिम्मेदारी

रंगोली व जागरूकता रैली के माध्यम से बच्चों ने दिया पोषण का संदेश

सुसनेर। भारत स्काउट एवं गाइड तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘यूथ फॉर चेंज’ प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश के चयनित 16 जिलों में आगर-मालवा जिला भी शामिल है। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बबलू गोस्वामी, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में विद्यालय के यूथ फॉर चेंज लीडर एवं स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर एवं आसपास जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में विद्यालय के 123 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को स्वस्थ खान-पान, पोषण और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक भूपेंद्र सिंह झाला, कैलाशचंद दांगी, त्रिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार सहित आंगनवाड़ी सहायिका रीना यादव उपस्थित रहीं।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आंगन मिलन सेवा के तहत मोहन बड़ोदिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मोहन बड़ोदिया - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 सितम्बर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण एवं अवलोकन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की गतिविधि को संगठन ऐप पर भी अपलोड किया गया, जिसमें मोहन बड़ोदिया मंडल के जिले में प्रथम स्थान पर आने की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी । इसके पश्चात मोहन बड़ोदिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जिले के नवाचार ‘घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे’ के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही खान-पान तथा बच्चों और परिवार के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आंगन मिलन सेवा के तहत आगामी दो दिनों में भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    आंगन मिलन सेवा के तहत मोहन बड़ोदिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
मोहन बड़ोदिया - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 सितम्बर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण एवं अवलोकन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की गतिविधि को संगठन ऐप पर भी अपलोड किया गया, जिसमें मोहन बड़ोदिया मंडल के जिले में प्रथम स्थान पर आने की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी । इसके पश्चात मोहन बड़ोदिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जिले के नवाचार ‘घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे’ के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही खान-पान तथा बच्चों और परिवार के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।
आंगन मिलन सेवा के तहत आगामी दो दिनों में भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    1
    गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला।
देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा।
हर खबर, आपके साथ ❤️
आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • व्यापार महासंघ चुनाव की तैयारी शुरू, कृष्ण कुमार माहेश्वरी बने प्रभारी शमशाबाद | व्यापारी महासंघ चुनाव शमशाबाद में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर व्यापार महासंघ के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण कुमार माहेश्वरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    व्यापार महासंघ चुनाव की तैयारी शुरू, कृष्ण कुमार माहेश्वरी बने प्रभारी
शमशाबाद | व्यापारी महासंघ चुनाव
शमशाबाद में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर व्यापार महासंघ के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण कुमार माहेश्वरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी Raghav Chadha #MobileRecharge #RechargeValidity #TRAI #RaghavChadha #TelecomNews
    1
    अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी

अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 रिचार्ज! 28 की जगह 30 दिन वैलिडिटी
Raghav Chadha 
#MobileRecharge 
#RechargeValidity #TRAI #RaghavChadha #TelecomNews
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।
    1
    नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग..
-
{श्याम रानोलिया राजगढ़ }
7059220386
*राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.