Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
हर खबर आपके साथ
गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *शामगढ़ में राम नाम की गूंज... मांगलिक भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब* भगवान शंकर को प्राप्त करना बड़ा सरल है जिस प्रकार माता पार्वती ने सूखे बिलव पत्र खाकर के तपस्या की ,तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न किया, भगवान शंकर ने वरदान दिया है ,पार्वती तुम ही मेरी अर्धांगिनी होगी, भगवान शंकर कहते हैं ,इस संसार में आप मनचाही वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको तप करना ही होगा,मन की वृत्ति को मार कर परमात्मा की शरण में जाना ही सबसे बड़ा व्रत एवं तप है नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में इन दिनों माहौल भक्तिमय है। श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं भरा नजर आया। कथा व्यास पंडित विक्रम पुरोहित जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु कथा के प्रसंगों में ऐसे रमे कि मानो कुछ देर के लिए पूरा शहर रामचरितमानस के प्रसंगों के बीच पहुंच गया हो।1
- आंगन मिलन सेवा के तहत मोहन बड़ोदिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मोहन बड़ोदिया - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 सितम्बर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण एवं अवलोकन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की गतिविधि को संगठन ऐप पर भी अपलोड किया गया, जिसमें मोहन बड़ोदिया मंडल के जिले में प्रथम स्थान पर आने की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी । इसके पश्चात मोहन बड़ोदिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जिले के नवाचार ‘घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे’ के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही खान-पान तथा बच्चों और परिवार के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आंगन मिलन सेवा के तहत आगामी दो दिनों में भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।1
- 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट1
- झालावाड़ जिले में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शहनाई वादन झालावाड़ जिले में आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सरकार पर्यटन विभाग और पर्यटन समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया3
- परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।4
- प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा1
- गांधीसागर.... भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई.. _*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_ _*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_1
- नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।1
- पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने की कार्रवाई झालावाड़। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जितेन्द्र उर्फ भूरिया ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह राज होटल, जीतमल जी की धर्मशाला के पास होटल मालिक से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान रामद्वारा गली निवासी कृष्णगोपाल वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर जितेन्द्र वहां से जाने लगा तो आरोपी ने उसे रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ में चोट लगने से खून निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम ने आसूचना तंत्र विकसित कर आरोपी के ठिकाने की जानकारी जुटाई और कृष्णगोपाल (58)पुत्र मोतीलाल, निवासी रामद्वारा की गली, झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी से घटना के उद्देश्य और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, एएसआई रघुनाथ प्रसाद, एएसआई राम सिंह, कांस्टेबल अनिल मेचू, गोविन्द और वीरेन्द्र शामिल रहे।1