आंगन मिलन सेवा के तहत मोहन बड़ोदिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मोहन बड़ोदिया - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 सितम्बर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण एवं अवलोकन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की गतिविधि को संगठन ऐप पर भी अपलोड किया गया, जिसमें मोहन बड़ोदिया मंडल के जिले में प्रथम स्थान पर आने की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी । इसके पश्चात मोहन बड़ोदिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जिले के नवाचार ‘घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे’ के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही खान-पान तथा बच्चों और परिवार के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आंगन मिलन सेवा के तहत आगामी दो दिनों में भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आंगन मिलन सेवा के तहत मोहन बड़ोदिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित मोहन बड़ोदिया - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 सितम्बर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, पंचायत सचिव अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण एवं अवलोकन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की गतिविधि को संगठन ऐप पर भी अपलोड किया गया, जिसमें मोहन बड़ोदिया मंडल के जिले में प्रथम स्थान पर आने की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी । इसके पश्चात मोहन बड़ोदिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जिले के नवाचार ‘घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे’ के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सही खान-पान तथा बच्चों और परिवार के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। आंगन मिलन सेवा के तहत आगामी दो दिनों में भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
- 🚨 खंडवा में पटवारी के नाम 51 संपत्तियां दर्ज, पत्नी के नाम भी 3 रिकॉर्ड; निलंबन के बाद जांच शुरू 🚨 खंडवा में पटवारी के नाम 51 संपत्तियां दर्ज, पत्नी के नाम भी 3 रिकॉर्ड; निलंबन के बाद जांच शुरू खंडवा | मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कोलगांव से स्वामित्व योजना के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई के नाम 48 और उनकी पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम 3 संपत्तियों, यानी कुल 51 संपत्तियों के रिकॉर्ड दर्ज पाए गए। मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर पटवारी को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि कोलगांव में स्वामित्व योजना के तहत कुल 935 संपत्तियों के रिकॉर्ड तैयार किए गए थे। ग्रामीणों द्वारा रिकॉर्ड की जांच किए जाने के बाद 51 प्रविष्टियां पटवारी और उनकी पत्नी के नाम मिलने का मामला सामने आया। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इनमें साझा आंगन, आने-जाने के रास्ते, सार्वजनिक उपयोग की जमीन, बावड़ी और बस स्टैंड के चबूतरे जैसी जगहों के रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आए। शिकायत के बाद वर्तमान पटवारी राकेश पटेल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में संबंधित खसरों और मौके की स्थिति का मिलान किया। इसके बाद नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर राजेश मंडलोई को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, राजेश मंडलोई ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा कि प्रत्येक जमीन के लिए समग्र आईडी दर्ज करना जरूरी था और उन्होंने अपने पद के कारण अपनी आईडी का इस्तेमाल किया था; उनका कहना है कि डेटा को बाद में ठीक करना भूल गए। अब जांच में यह स्पष्ट किया जाना है कि 51 प्रविष्टियां किस प्रक्रिया से दर्ज हुईं, उनका सत्यापन किस स्तर पर हुआ और इसमें अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की कोई भूमिका थी या नहीं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्रोत: Aaj Tak, The Indian Express, Hindustan Times, TV9 Hindi, Live Hindustan1
- परसूलिया. मे.मरने के बाद भी नहीं मिल रही 2गज.जमीन. विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान .परसुलिया में पानी में हो रहा सुपुर्द -ए-खाक.. लतीफ खान को पानी में किया दफन... विकास की भेंट चढ़ा कब्रिस्तान प्रशासन मौन ***परसुलिया में कब्रिस्तान का संकट: आधी जमीन हाईवे खा गया, बाकी डैम में डूबी, मुस्लिम समाज अंतिम संस्कार को मोहताज.** {श्याम रानोलिया राजगढ़} 7049220386 सबका साथ, सबका विकास का नारा तो हर मंच से गूंजता है, लेकिन राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम परसुलिया में हकीकत कुछ और है। यहां जिंदा लोगों के साथ-साथ मरहूमों को भी अपना हक नहीं मिल रहा। परसुलिया के मुस्लिम समुदाय की पुश्तैनी कब्रिस्तान की जमीन विकास की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक आधी जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में चली गई और जो थोड़ी बहुत बची, वो मोहनपुरा डैम के बैक वाटर में समा गई। आज आलम ये है कि कब्रिस्तान में 2 से 3 फीट पानी भरा हुआ है। हाल ही में परसुलिया के सदर रहे मरहूम लतीफ खान के इंतकाल के बाद जब ग्रामीण बचे हुए टापू पर कब्र खोदने पहुंचे, तो 2 फीट खोदते ही पानी निकल आया। मजबूरन लोगों ने कब्र में पेड़ के पत्ते, सीमेंट के कट्टे और लकड़ी का बुरादा बिछाकर किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजे के लिए, वैकल्पिक जमीन के लिए कई बार प्रशासन के चक्कर लगाए, आवेदन दिए, यहां तक कि जल सत्याग्रह भी किया, लेकिन आज तक न एक रुपये का मुआवजा मिला और न ही दूसरी जमीन। सवाल बड़ा है - जब विकास के लिए किसी समुदाय की धार्मिक आस्था की जमीन ली जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? परसुलिया के लोग आज भी इंतजार में हैं कि कब प्रशासन जागेगा और उनकेअपनों को सम्मान की आखिरी 2 गज जमीन मिलेगी।4
- हम भविष्य की चिंता में वर्तमान बर्बाद कर देते हैं इसलिए समय की कीमत समझो।,,,,,,1
- 24 चोरी की मोटरसाइकिलों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार दो आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश1
- अयोध्या श्रीराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बच्चों को उपहार वितरण अयोध्या श्रीराम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बच्चों को उपहार वितरण1
- प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा1
- नातरा झगड़ा विवाद.मे 20 लाख न देने पर भूसे में लगाई थी आग.. - {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7059220386 *राजगढ़।* पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में खिलचीपुर पुलिस ने नातरा/झगड़ा के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 21.08.2026 को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर (35), निवासी ग्राम चांदपुरा ने थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल सिंह, बलवंत एवं भगवान सिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर ने फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये झगड़े के तौर पर मांगे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने फरियादी के भूसे में और गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और बलवंत को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 308(4), 326(F), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया है।1
- राजबाड़ा पर PM ई-बस का कहर, ऑटो से टक्कर में एक की मौत; 3 घायल इंदौर। राजबाड़ा इलाके में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, PM ई-बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी है।1
- Liquid Death in MP: बंडा शराब कांड का पर्दाफाश | Legal Baba मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतें सिर्फ एक हादसा नहीं थीं, बल्कि इसके पीछे एक ऐसा सस्पेंस है जो सिस्टम की पोल खोलकर रख देता है। इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर बंडा में उस रात असल में क्या हुआ था, ग्राउंड रिपोर्ट्स क्या कहती हैं, और इस जहरीले खेल के पीछे छिपे असली मास्टरमाइंड कौन हैं। पूरे मामले की कानूनी और तथ्यात्मक पड़ताल देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 📌 वीडियो के मुख्य बिंदु: 0:00 - बंडा जहरीली शराब कांड की डरावनी सच्चाई 1:15 - ग्राउंड रिपोर्ट्स और शुरुआती सस्पेंस नंबर 1 2:30 - मिथाइल अल्कोहल (Methanol) का खतरनाक खेल और सस्पेंस नंबर 2 3:45 - प्रशासनिक कार्रवाई या लीपापोती? सस्पेंस नंबर 3 5:10 - निष्कर्ष और हमारी जवाबदेही अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और हमारे यूट्यूब चैनल LEGAL बाबा को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें! #BandaTragedy #SagarliquorCase #MadhyaPradesh #LegalBaba #ToxicLiquor #InvestigativeReport1