logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

35 साल बाद हवेली खड़गपुर को मिलेगा अपना अनुमंडल कृषि कार्यालय 1800 वर्गफीट में बन रहा भवन, खड़गपुर और टेटिया बंबर के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ * अनुमंडल रोड स्थित विद्युत ग्रिड के समीप चल रहा निर्माण कार्य * एक ही छत के नीचे कृषि, कृषि अभियंत्रण और उद्यान विभाग की मिलेगी सुविधा * किसानों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर *हवेली खड़गपुर* हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थापना के करीब 35 साल बाद हवेली खड़गपुर को अपना अनुमंडल स्तरीय कृषि कार्यालय मिलने जा रहा है। अनुमंडल रोड स्थित विद्युत ग्रिड के समीप करीब 1800 वर्गफीट क्षेत्रफल में अनुमंडल कृषि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन के तैयार होने के बाद हवेली खड़गपुर और टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं, समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव ने बताया कि बिहार के 38 जिलों में एक-एक अनुमंडल में अनुमंडल कृषि कार्यालय का निर्माण कराया जाना है। इसी योजना के तहत हवेली खड़गपुर में भी भवन का निर्माण शुरू किया गया है। नए भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के अलावा कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी और उद्यान पदाधिकारी के कार्यालय भी संचालित होंगे। इसके साथ ही तीनों विभागों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। किसानों के लिए विशेष वेटिंग हॉल की भी व्यवस्था रहेगी। इससे किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में हवेली खड़गपुर में अनुमंडल कृषि कार्यालय का संचालन ई-किसान भवन में किया जा रहा है। यहां अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी और मिट्टी जांच केंद्र भी संचालित है। नए भवन के निर्माण के बाद अनुमंडल स्तर पर कृषि विभाग की व्यवस्थाएं और अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। किसानों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन बनने से किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार मुंगेर जिला मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी। कृषि योजनाओं, कृषि यंत्र, उद्यान विभाग और अन्य संबंधित मामलों की जानकारी एवं समस्याओं के निपटारे के लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विभागीय अधिकारियों की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बचेंगे।

15 hrs ago
user_Madhu Kumari
Madhu Kumari
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
15 hrs ago
454620cc-afe2-4c80-adfe-583f6887c7af

35 साल बाद हवेली खड़गपुर को मिलेगा अपना अनुमंडल कृषि कार्यालय 1800 वर्गफीट में बन रहा भवन, खड़गपुर और टेटिया बंबर के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ * अनुमंडल रोड स्थित विद्युत ग्रिड के समीप चल रहा निर्माण कार्य * एक ही छत के नीचे कृषि, कृषि अभियंत्रण और उद्यान विभाग की मिलेगी सुविधा * किसानों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर *हवेली खड़गपुर* हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थापना के करीब 35 साल बाद हवेली खड़गपुर को अपना अनुमंडल स्तरीय कृषि कार्यालय मिलने जा रहा है। अनुमंडल रोड स्थित विद्युत ग्रिड के समीप करीब 1800 वर्गफीट क्षेत्रफल में अनुमंडल कृषि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन के तैयार होने के बाद हवेली खड़गपुर और टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं, समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव ने बताया कि बिहार के 38 जिलों में एक-एक अनुमंडल में अनुमंडल कृषि कार्यालय का निर्माण कराया जाना है। इसी योजना के तहत हवेली खड़गपुर में भी भवन का निर्माण शुरू किया गया

c629c01a-c68a-4e8a-9221-b643c1833477

है। नए भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के अलावा कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी और उद्यान पदाधिकारी के कार्यालय भी संचालित होंगे। इसके साथ ही तीनों विभागों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। किसानों के लिए विशेष वेटिंग हॉल की भी व्यवस्था रहेगी। इससे किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में हवेली खड़गपुर में अनुमंडल कृषि कार्यालय का संचालन ई-किसान भवन में किया जा रहा है। यहां अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी और मिट्टी जांच केंद्र भी संचालित है। नए भवन के निर्माण के बाद अनुमंडल स्तर पर कृषि विभाग की व्यवस्थाएं और अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। किसानों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय अनुमंडल स्तरीय कृषि भवन बनने से किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार मुंगेर जिला मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी। कृषि योजनाओं, कृषि यंत्र, उद्यान विभाग और अन्य संबंधित मामलों की जानकारी एवं समस्याओं के निपटारे के लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विभागीय अधिकारियों की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बचेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    1
    हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है।
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    1
    िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    24 min ago
  • सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    1
    सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज
मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    1
    इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना
इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: मो चांद, पति मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    1
    मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया


मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: मो चांद, पति
मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया
मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो✨तभी बिजली पानी ओर मोबाइल टावर चालू हो सकेगा✨बिजली भभग का लगातार प्रयास ✨नाकाफी दिख रही हे✨इतनी बरी बिजली आपदा में 2 से 4 बिजली मिस्त्री से काम करवाना ✨सिर्फ खाना पूर्ति के बराबर हे✨देखते हैं✨नहीं तो कुछ क्षेत्र में बिजली बहाल करने का एक अथक प्रयास शाम तक किया जायेगा ✨बंकी जाने महादेव ✨ओर बिजली विभाग ✨
    1
    हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
हर हर महादेव 🙏कल की लगी आग ❤️से न अबजूगंज सहर में न बिजली✨ न पानी ✨न इंटरनेट ✨न बात ✨पूरी तरह से दुनिया से अलग अपना अबजूगंज शहर ✨की कोई उपाय हो कोई चमत्कार हो✨तभी बिजली पानी ओर मोबाइल टावर चालू हो सकेगा✨बिजली भभग का लगातार प्रयास ✨नाकाफी दिख रही हे✨इतनी बरी बिजली आपदा में 2 से 4 बिजली मिस्त्री से काम करवाना ✨सिर्फ खाना पूर्ति के बराबर हे✨देखते हैं✨नहीं तो कुछ क्षेत्र में बिजली बहाल करने का एक अथक प्रयास शाम तक किया जायेगा ✨बंकी जाने महादेव ✨ओर बिजली विभाग ✨
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी मे हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी मे हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    1
    तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा

तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया।
नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है।
इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.