धौलपुर पुलिस के बाड़ी कोतवाली थाने की मुहिम 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' ला रही है रंग पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में 'जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान' के अनुक्रम में संचालित बाड़ी कोतवाली पुलिस की अभिनव पहल 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' दिखा रही है अपना रंग। आज एक ऐसा ही वाकया कस्बा बाड़ी में सामने आया, जब थानाधिकारी थाना बाड़ी श्री देवेन्द्र शर्मा एवं अन्य पुलिस जाप्ते द्वारा उक्त अभियान को कार्य रूप दिया जा रहा था, तब उसी समय एक मोटरसाइकिल चालक जो बिना हेलमेट के बाड़ी धौलपुर रोड स्थित गर्ग फीलिंग पेट्रोल पंप पर आता है, जिसको पेट्रोल पंप सेल्समैन द्वारा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल भरने से स्पष्ट मना कर दिया जाता है , जरूरी यात्रा पर जाने हेतु बाहन में पेट्रोल की सख्त जरूरत होने पर उक्त मोटरसाइकिल चालक घर से हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने वापस पेट्रोल पंप पर उपस्थित आया ,उसके बाद ही पेट्रोल पंप संचालकों ने उक्त चालक को पेट्रोल उपलब्ध करायी। संदेश बहुत स्पष्ट है कि हेलमेट की उपयोगिता न केवल पेट्रोल लेने में बल्कि जीवन बचाने में भी सार्थक है।

- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षाएँ आयोजित करेगा। धौलपुर में निष्पक्ष और नकल-रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 10 मई को परीक्षा समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा।1
- अमृता बोस ने अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़कर ग्रामीण बच्चों के लिए मुफ्त अंग्रेजी स्कूल खोला और माताओं के लिए रोजगार शुरू किया। TMC नेताओं ने उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, इनकार करने पर स्कूल लूट लिया गया और बंद कर दिया गया। अब राजनीतिक बदलाव के बाद स्कूल फिर से खुल गया है, जो भ्रष्टाचार पर उम्मीद की जीत है।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आए दो विवाहित जोड़े अपनी कम लंबाई के कारण आकर्षण का केंद्र बन गए। लोगों ने ताजमहल से ज़्यादा उन कपल्स को निहारा और उनके वीडियो बनाए। उनकी प्यार भरी जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा।1
- Mai mahuri panchayat jila murena tahsil Amba Mai mahuri Panchayat mein mai mahuri1
- मुरैना से चोरी हुई 68 भैंसों में से 60 को पुलिस ने राजस्थान के डांग बसई गांव से बरामद किया है। चोरों ने इन भैंसों को दूसरे राज्य में छिपा रखा था, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बाकी भैंसों की तलाश जारी है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।1
- भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति का चैरिटेबल ट्रस्ट में विलय धौलपुर। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति का भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट में विलय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाजहित, संगठनात्मक मजबूती एवं धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर चर्चा की गई। समिति के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ट्रस्ट के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को औपचारिक पत्र सौंपते हुए समिति को ट्रस्ट के अंतर्गत “भगवान परशुराम शोभा यात्रा प्रकोष्ठ” के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे भगवान परशुराम शोभायात्रा, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। बैठक में वित्तीय पारदर्शिता पर भी जोर देते हुए विगत वर्ष की शेष राशि ट्रस्ट को समर्पित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी भगवान परशुराम शोभायात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए शीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर समिति की कार्यकारिणी सूची भी ट्रस्ट को सौंपी गई। संरक्षक मंडल में किशनचंद शर्मा, विशंभर दयाल शर्मा, हरिनिवास प्रधान, श्रीनिवास शर्मा एवं रामगोपाल शर्मा को शामिल किया गया। मुकेश शर्मा को अध्यक्ष, राजेश महदपुरा, संजय दीक्षित एवं मुकेश हनुमानपुरा को उपाध्यक्ष तथा राजेंद्र शर्मा एवं सतीश दीक्षित को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।2
- पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पुलिस पर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद TMC पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दे रही और राज्य में हिंसा भड़का रही है।1
- अम्बाह पी.जी. कॉलेज में निजी कॉलेजों की परीक्षा के कारण मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग रहा है। कॉलेज में पार्किंग की जगह होने के बावजूद, प्रशासन गाड़ियों को अंदर लगाने की अनुमति नहीं दे रहा, जिससे यात्री परेशान हैं।1