logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​खो-खो प्रतियोगिता में गुढ़ाकटला के खिलाड़ियों का जलवा: बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया मान, गांव में निकाला भव्य विजय जुलूस ​गुढ़ा कटला (दौसा)। जिला स्तरीय 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ा कटला के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार जीत के बाद गांव लौटने पर विजेता टीम का ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ​कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रधान बनवारी लाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी, पूर्व सरपंच तेज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी, भामाशाह घनश्याम झुरावत, सुदेश बडगुर्जर, नीतू सैनी तथा अंकित गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ​खिलाड़ियों और कोच का हुआ सम्मान समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ उपप्रधानाचार्य भागचंद मीणा, खेल प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, कोच संजय मीणा, दल प्रभारी अमित कुमार, सुगना चेटीवाल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ​डीजे की धुन पर निकला विजय जुलूस जीत की खुशी में ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों के साथ पूरे गांव में डीजे की धुन पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फूल बरसाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी वक्ताओं ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

23 hrs ago
user_Bandikui news sitaram
Bandikui news sitaram
Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
23 hrs ago

​खो-खो प्रतियोगिता में गुढ़ाकटला के खिलाड़ियों का जलवा: बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया मान, गांव में निकाला भव्य विजय जुलूस ​गुढ़ा कटला (दौसा)। जिला स्तरीय 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ा कटला के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार जीत के बाद गांव लौटने पर विजेता टीम का ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ​कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रधान बनवारी लाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी, पूर्व सरपंच तेज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी, भामाशाह घनश्याम झुरावत, सुदेश बडगुर्जर, नीतू सैनी तथा अंकित गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ​खिलाड़ियों और कोच का हुआ सम्मान समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ उपप्रधानाचार्य भागचंद मीणा, खेल प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, कोच संजय मीणा, दल प्रभारी अमित कुमार, सुगना चेटीवाल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ​डीजे की धुन पर निकला विजय जुलूस जीत की खुशी में ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों के साथ पूरे गांव में डीजे की धुन पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फूल बरसाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी वक्ताओं ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #AshokGehlot #CongressProtest #Jaipur #shahidsmarak #citycableenewsjaipur #चुनाव #कांग्रेस #खिलाफ #jaipur #Dotasra #RahulGandhi ashok gahlot sarkar Govind Singh Dotasra Bhajanlal
    1
    शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #AshokGehlot #CongressProtest #Jaipur #shahidsmarak #citycableenewsjaipur #चुनाव #कांग्रेस #खिलाफ #jaipur #Dotasra #RahulGandhi ashok gahlot sarkar Govind Singh Dotasra Bhajanlal
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🙏 श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी 🚗, सोना 🪙 या नए कपड़े 👗 खरीदने चाहिए या नहीं? क्या श्राद्ध पक्ष के दौरान नई चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है? 🤔 इस विषय को लेकर अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं हैं। 👉 आपकी क्या मान्यता है? श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी, सोना या नए कपड़े खरीदने चाहिए या नहीं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👇
    1
    🙏 श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी 🚗, सोना 🪙 या नए कपड़े 👗 खरीदने चाहिए या नहीं?

क्या श्राद्ध पक्ष के दौरान नई चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है? 🤔
इस विषय को लेकर अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं हैं।

👉 आपकी क्या मान्यता है?
श्राद्ध पक्ष में नई गाड़ी, सोना या नए कपड़े खरीदने चाहिए या नहीं?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👇
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत चांदमा कला के सरपंच प्रत्याशी रामेश्वर मीणा मिला ग्राम वासियों का समर्थन
    2
    ग्राम पंचायत चांदमा कला के सरपंच प्रत्याशी रामेश्वर मीणा मिला ग्राम वासियों का समर्थन
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान नष्ट जयपुर, 28 सितंबर। प्रदेश में चल रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की कार्रवाई लगातार जारी है। 24 से 30 सितंबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राजस्थान के 14 से अधिक जिलों में अस्पतालों के अंदर और आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया। चूरू, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, श्रीगंगानगर, नागौर, प्रतापगढ़, टोंक, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, जालोर, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर समेत कई जिलों में कैंटीन, होटल, भोजनालय, किराना व डेयरी स्टोर और ढाबों की जांच हुई। नागौर में रसगुल्लों में चींटियां मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस प्रस्तावित किया गया। चूरू, राजसमंद, श्रीगंगानगर और जैसलमेर समेत अन्य जिलों में भी एक्सपायरी * एवं अनुपयोगी खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।
    1
    अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान नष्ट
जयपुर, 28 सितंबर। प्रदेश में चल रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की कार्रवाई लगातार जारी है। 24 से 30 सितंबर तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राजस्थान के 14 से अधिक जिलों में अस्पतालों के अंदर और आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया।
चूरू, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, श्रीगंगानगर, नागौर, प्रतापगढ़, टोंक, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, जालोर, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर समेत कई जिलों में कैंटीन, होटल, भोजनालय, किराना व डेयरी स्टोर और ढाबों की जांच हुई।
नागौर में रसगुल्लों में चींटियां मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस प्रस्तावित किया गया। चूरू, राजसमंद, श्रीगंगानगर और जैसलमेर समेत अन्य जिलों में भी एक्सपायरी * एवं अनुपयोगी खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जयपुर में बारिश के बीच प्रदर्शन में एक्टिव नजर आए कांग्रेस नेता जयपुर में आज प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूरी तरह सक्रिय नजर आए। बारिश के बावजूद नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान नेताओं ने खुद नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और नेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नजर आए।
    1
    जयपुर में बारिश के बीच प्रदर्शन में एक्टिव नजर आए कांग्रेस नेता 
जयपुर में आज प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूरी तरह सक्रिय नजर आए। बारिश के बावजूद नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
इस दौरान नेताओं ने खुद नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और नेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नजर आए।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    1
    ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है।
विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन
आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #Jaipur #CongressProtest #ShahidSmarak #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    1
    शहीद स्मारक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध। #Jaipur #CongressProtest #ShahidSmarak #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
    1
    बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • जयपुर से आगरा तक SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन,अशोक गहलोत और गोविंद डोटासरा हिरासत में, CEC के पैतृक घर पर भी हंगामा,पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी पहुंचे
    1
    जयपुर से आगरा तक SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन,अशोक गहलोत और गोविंद डोटासरा हिरासत में, CEC के पैतृक घर पर भी हंगामा,पुर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी पहुंचे
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.