Shuru
Apke Nagar Ki App…
बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
Anil Kumar journalist
बूंदी लाखेरी पापड़ी की बेटियों ने खेल मैदान में लहराया परचम बेटियों की मेहनत लाई रंग और राज्य स्तर पर दिखेगा दम 70 भी जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शील्ड मेडल पर कब्जा
More news from राजस्थान and nearby areas
- सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।1
- हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर.... हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।1
- एरिया डोमिनेश: दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत थाना मानटाउन पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।थानाधिकारी मानटाउन सुनील गुप्ता की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुतुबुद्दीन उर्फ कुतबुज खान को धर दबोचा। मानटाउन थाने में 10 सितंबर 2026 को पीड़िता आसिफा (पति/पुत्री निजामुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दोहरी, थाना मानटाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और चार पहिया वाहन व अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है।1
- रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका सवाई माधोपुर से बड़ी खबर। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है। खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है। कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है। अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है। गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर चैन सिंह नाथावत की मुख्य भूमिका रही।1
- वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।1
- गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन1
- हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: हिंडौन में शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और नए निर्माण की मांग... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की खस्ताहाल स्थिति, नियमित सफाई का अभाव और नए परिसरों की आवश्यकता को लेकर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नागरिक सुविधाओं को तत्काल सुधारने की मांग की गई है। कश्यप ने ज्ञापन सौंपने के दौरान आयुक्त को बताया कि परिषद क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फुटपाथ, सब्जी मंडी नाले के ऊपर,कटरा बाजार और बयानिया पाड़ा के कोने पर, श्री हरदेव जी मंदिर के सामने वाली गली में,चौमुखी महादेव मंदिर के सामने, सर्राफा बाजार, कंबल वाल मार्केट,डॉ.रामराज के मकान के सामने, जिला अस्पताल के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों एवं पेशाबघरों की नियमित और उचित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जर्जर एवं बदहाल पड़े मूत्रालयों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि वे जन-उपयोग योग्य बन सकें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाजार एवं कोतवाली थाना से रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।2
- 9 करोड़ की सड़क से बालाहेड़ी में विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक राजेंद्र मीणा ने किया शुभारंभ बालाहेड़ी। एनएच-21 से बालाहेड़ी तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार, 28 सितंबर 2026 को शुभारंभ हुआ। विधायक राजेंद्र मीणा ने पांच पटेलों के हाथों उद्घाटन करवाकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। सड़क की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने बैरवा समाज छात्रावास और कोली समाज के लिए 10-10 लाख रुपये के घोषणा पत्र सौंपे। घोषणा पत्र मिलने पर दोनों समाजों के लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विधायक के सामने रखा। उन्होंने बालाहेड़ी मोड़ पर राजस्थान रोडवेज की बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाने तथा स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की। वहीं, सैनी समाज के लोगों ने समाज के भवन निर्माण की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-21 से बालाहेड़ी तक सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सड़क निर्माण के साथ क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह खींची, धारा सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश तांबी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सरपंच ललन्ती देवी, पूर्व सरपंच खेमी, पूर्व सरपंच बलराम मीणा, लुधियाना सरपंच घनश्याम गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल मीणा सहित सर्वसमाज के पंच-पटेल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।2