logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: हिंडौन में शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और नए निर्माण की मांग... ​हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की खस्ताहाल स्थिति, नियमित सफाई का अभाव और नए परिसरों की आवश्यकता को लेकर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नागरिक सुविधाओं को तत्काल सुधारने की मांग की गई है। कश्यप ने ज्ञापन सौंपने के दौरान आयुक्त को बताया कि परिषद क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फुटपाथ, सब्जी मंडी नाले के ऊपर,कटरा बाजार और बयानिया पाड़ा के कोने पर, श्री हरदेव जी मंदिर के सामने वाली गली में,चौमुखी महादेव मंदिर के सामने, सर्राफा बाजार, कंबल वाल मार्केट,डॉ.रामराज के मकान के सामने, जिला अस्पताल के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों एवं पेशाबघरों की नियमित और उचित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जर्जर एवं बदहाल पड़े मूत्रालयों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि वे जन-उपयोग योग्य बन सकें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाजार एवं कोतवाली थाना से रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर ​नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

23 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
23 hrs ago

हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: हिंडौन में शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और नए निर्माण की मांग... ​हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की खस्ताहाल स्थिति, नियमित सफाई का अभाव और नए परिसरों की आवश्यकता को लेकर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए नागरिक सुविधाओं को तत्काल सुधारने की मांग की गई है। कश्यप ने ज्ञापन सौंपने के दौरान आयुक्त को बताया कि परिषद क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के फुटपाथ, सब्जी मंडी नाले के ऊपर,कटरा बाजार और बयानिया पाड़ा के कोने पर, श्री हरदेव जी मंदिर के सामने वाली

गली में,चौमुखी महादेव मंदिर के सामने, सर्राफा बाजार, कंबल वाल मार्केट,डॉ.रामराज के मकान के सामने, जिला अस्पताल के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों एवं पेशाबघरों की नियमित और उचित सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जर्जर एवं बदहाल पड़े मूत्रालयों और शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि वे जन-उपयोग योग्य बन सकें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बाजार एवं कोतवाली थाना से रेलवे स्टेशन मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन पर्याप्त एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर ​नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    2
    *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे*

*हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    22 hrs ago
  • नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    1
    नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई 
सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं 
करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    1
    गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में  निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    15 min ago
  • जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष सपोटरा. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
सपोटरा.  नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है।
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    1
    ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा
भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत
मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है।
विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन
आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी, दान बेटी को तोड़कर निकाली हजारों की नगदी, चोरी की घटना से मंदिर भक्तों में आक्रोश, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ने की चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
    2
    बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां,
पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात,
सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी
बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां,
पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात,
सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी,
दान बेटी को तोड़कर निकाली हजारों की नगदी,
चोरी की घटना से मंदिर भक्तों में आक्रोश,
स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ने की चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग,
कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर.... ​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    1
    हिंडौन में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली भव्य शोभायात्रा,'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हुआ शहर....
​हिंडौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 द्वारा हिंडौन सिटी में एक भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जाट समाज 84 के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं की भारी मौजूदगी रही। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लिए युवा पूरे रास्ते "शहीद भगत सिंह अमर रहें" और "इंकलाब जिंदाबाद" के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ​शहर के विभिन्न व्यस्त एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंची। वहां उपस्थित बुजुर्गों और युवा नेताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिस निडरता और देशभक्ति के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जाट समाज 84 के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को अपनाएं और समाज व देशहित में एकजुट होकर कार्य करें। ​इस अवसर पर जाट समाज 84 के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरी रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के कार्यकर्ता भी मुस्तैद दिखे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.