logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

16 hrs ago
user_राजमल सैनी
राजमल सैनी
Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    1
    वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन

सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • एरिया डोमिनेश: दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत थाना मानटाउन पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।थानाधिकारी मानटाउन सुनील गुप्ता की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुतुबुद्दीन उर्फ कुतबुज खान को धर दबोचा। मानटाउन थाने में 10 सितंबर 2026 को पीड़िता आसिफा (पति/पुत्री निजामुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दोहरी, थाना मानटाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और चार पहिया वाहन व अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है।
    1
    एरिया डोमिनेश: दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,

सवाई माधोपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत थाना मानटाउन पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।थानाधिकारी मानटाउन सुनील गुप्ता की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुतुबुद्दीन उर्फ कुतबुज खान को धर दबोचा।
मानटाउन थाने में 10 सितंबर 2026 को पीड़िता आसिफा (पति/पुत्री निजामुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दोहरी, थाना मानटाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और चार पहिया वाहन व अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • देवनारायण मंदिर की दान पेटी से निकले 39,062 रुपये: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा-चौहानपुरा स्थित देवनारायण मंदिर में लख्खी मेले के बाद दान पेटी खोली गई 39 हजार 62 रुपए निकले जो मन्दिर निर्माण कार्य में लगेंगे
    1
    देवनारायण मंदिर की दान पेटी से निकले 39,062 रुपये: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा-चौहानपुरा स्थित देवनारायण मंदिर में लख्खी मेले के बाद दान पेटी खोली गई 39 हजार 62 रुपए निकले जो मन्दिर निर्माण कार्य में लगेंगे
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। ​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    1
    फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर.
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी
किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी।
​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई
उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    19 hrs ago
  • खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    1
    खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। ब्रेकिंग न्यूज़ | टोंक नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। 2 अक्टूबर को उनियारा SDM कार्यालय पर धरने की घोषणा। किसानों की खाद समस्या को लेकर गांधी जयंती पर धरना देने का आह्वान। सरकार-प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी, किसानों से एकजुट होने की अपील। नरेश मीणा ने कहा—आने वाले समय में सरसों, चना समेत अन्य फसलों की बुवाई के लिए खाद जरूरी है।
    1
    नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा
 फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ | टोंक 
नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा
फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया।
2 अक्टूबर को उनियारा SDM कार्यालय पर धरने की घोषणा।
किसानों की खाद समस्या को लेकर गांधी जयंती पर धरना देने का आह्वान।
सरकार-प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी, किसानों से एकजुट होने की अपील।
नरेश मीणा ने कहा—आने वाले समय में सरसों, चना समेत अन्य फसलों की बुवाई के लिए खाद जरूरी है।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष सपोटरा. नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
जलभराव से निजात के नाम पर एक ट्रॉली ग्रेवल, लोगों में रोष
सपोटरा.  नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में उपखंड कार्यालय से दुर्गाशाह वन पौधशाला तक एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
यह सड़क मार्ग सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर टटवाड़ा क्षेत्र को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों का भी आवागमन होता है।
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि महज ग्रेवल डालने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग जलभराव और जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल ग्रेवल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विभाग को मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि एमडीआर-111 पर नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा होता है। लोगों का दावा है कि पूर्व में कागजों में नालियों का निर्माण हो चुका है, लेकिन मौके पर नालियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे कथित निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मामले की जांच कराकर नालियों का निर्माण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आंगन मिलन सेवा' के तहत 17 मंडलों में 3 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, सवाई माधोपुर | सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले के सभी 17 मंडलों में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।इस अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का फूल-माला व पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। अभियान के दौरान भाजपा महिला मोर्चा एवं संगठन की कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी बहनों के समर्पण को सराहा। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के CDPO अधिकारियों— रजत गोयल, देशराज गुर्जर, ऋषि गौतम मीणा,शालिनी त्रिवेदी, राजेश कुमार मीणा,प्रदीप कुमार गहलोतिया एवं अनिकेत शर्मा ने केंद्रों पर पहुंचकर विशेष सहयोग प्रदान किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सवाई माधोपुर जिला प्रभारी चेतना मीणा ने विभागीय टीम, सभी CDPO अधिकारियों और संगठन की कार्यकर्ता बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य व पोषण की सेवाएं पहुंचाने वाली कर्मठ बहनें हैं। उनके श्रम और समर्पण का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।"कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि "स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और पोषित परिवार ही सशक्त एवं विकसित समाज की आधारशिला है।"
    2
    आंगन मिलन सेवा' के तहत 17 मंडलों में 3 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न,

सवाई माधोपुर | सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले के सभी 17 मंडलों में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।इस अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का फूल-माला व पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। अभियान के दौरान भाजपा महिला मोर्चा एवं संगठन की कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी बहनों के समर्पण को सराहा। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के CDPO अधिकारियों— रजत गोयल, देशराज गुर्जर, ऋषि गौतम मीणा,शालिनी त्रिवेदी, राजेश कुमार मीणा,प्रदीप कुमार गहलोतिया एवं अनिकेत शर्मा ने केंद्रों पर पहुंचकर विशेष सहयोग प्रदान किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सवाई माधोपुर जिला प्रभारी चेतना मीणा ने विभागीय टीम, सभी CDPO अधिकारियों और संगठन की कार्यकर्ता बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य व पोषण की सेवाएं पहुंचाने वाली कर्मठ बहनें हैं। उनके श्रम और समर्पण का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।"कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि "स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और पोषित परिवार ही सशक्त एवं विकसित समाज की आधारशिला है।"
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.