फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

- फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।1
- नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। ब्रेकिंग न्यूज़ | टोंक नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। 2 अक्टूबर को उनियारा SDM कार्यालय पर धरने की घोषणा। किसानों की खाद समस्या को लेकर गांधी जयंती पर धरना देने का आह्वान। सरकार-प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी, किसानों से एकजुट होने की अपील। नरेश मीणा ने कहा—आने वाले समय में सरसों, चना समेत अन्य फसलों की बुवाई के लिए खाद जरूरी है।1
- डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews1
- खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम1
- वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का 29 सितंबर को विशाल विरोध प्रदर्शन सवाई माधोपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष तथा बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया में एकत्रित होंगे। इसके बाद अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने तथा वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के साथ ही पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से अपना आवेदन साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।1
- तेज हवा के साथ बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत सारसोप। कस्बे में सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और कुछ देर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, खेतों में भी बारिश से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के बाद कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलती रहीं।2
- कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं। वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।1
- एरिया डोमिनेश: दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत थाना मानटाउन पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।थानाधिकारी मानटाउन सुनील गुप्ता की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कुतुबुद्दीन उर्फ कुतबुज खान को धर दबोचा। मानटाउन थाने में 10 सितंबर 2026 को पीड़िता आसिफा (पति/पुत्री निजामुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दोहरी, थाना मानटाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और चार पहिया वाहन व अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है।1