logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं। वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

17 hrs ago
user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
17 hrs ago

कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं। वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं। वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    1
    कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता
कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं।
वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews
    1
    डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews
डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • तीन महीने से अधिक समय बीता, अब तक नही हुआ भुगतान तीन माह से लंबित है जनगणना प्रगणकों का मानदेय, अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 23 जुलाई के सरकारी निर्देश के बावजूद शहरी प्रगणकों को नही मिली राशि केकड़ी । नगर पालिका केकड़ी क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने बकाया मानदेय और प्रशिक्षण भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगरपालिका केकड़ी के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी देशराज मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि गत 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना का प्रथम चरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया गया। इसके लिए प्रत्येक पात्र कार्मिक को 9,000 रुपये मानदेय तथा 600 रुपये प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जाना निर्धारित है, लेकिन तीन माह से अधिक समय गुजरने एवं कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। प्रगणकों के अनुसार, राजस्थान सरकार के सांख्यिकी विभाग ने 23 जुलाई 2026 को समस्त जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारियों को लंबित मानदेय का अविलम्ब भुगतान करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद नगरपालिका केकड़ी के शहरी क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों का भुगतान लंबित होने से कार्मिकों में नाराजगी है। ज्ञापन के दौरान प्रगणक सतीश यादव एवं देवीशंकर वैष्णव द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भुगतान में अंतर का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील केकड़ी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों को मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नगरपालिका क्षेत्र के शहरी प्रगणकों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इस अवसर पर प्रगणक सुनिता चौधरी और अरुणा शाक्य ने अधिशाषी अधिकारी से मांग की कि शहरी क्षेत्र के समस्त पात्र जनगणना प्रगणकों को निर्धारित मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का तत्काल भुगतान करवाने के लिए सम्बन्धित प्रकोष्ठ को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। इस दौरान जनगणना पर्यवेक्षक हरिनारायण बीदा, रमेश डसाणिया, जनगणना प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, रामसहाय मीणा, अरुणा शाक्य, सुनिता चौधरी, सतीश यादव, स्नेहल पारीक, लक्ष्मी कुमावत, हेमन्त कीर, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ.सांवरिया शर्मा, कंवरपाल वर्मा, मोहम्मद शरीफ एवं अर्जुन खटीक सहित कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
    2
    तीन महीने से अधिक समय बीता, अब तक नही हुआ भुगतान

तीन माह से लंबित है जनगणना प्रगणकों का मानदेय, अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
23 जुलाई के सरकारी निर्देश के बावजूद शहरी प्रगणकों को नही मिली राशि
केकड़ी । नगर पालिका केकड़ी क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने बकाया मानदेय और प्रशिक्षण भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगरपालिका केकड़ी के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी देशराज मीणा को ज्ञापन सौंपा। 
प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि गत 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना का प्रथम चरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया गया। इसके लिए प्रत्येक पात्र कार्मिक को 9,000 रुपये मानदेय तथा 600 रुपये प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जाना निर्धारित है, लेकिन तीन माह से अधिक समय गुजरने एवं कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। 
प्रगणकों के अनुसार, राजस्थान सरकार के सांख्यिकी विभाग ने 23 जुलाई 2026 को समस्त जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारियों को लंबित मानदेय का अविलम्ब भुगतान करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद नगरपालिका केकड़ी के शहरी क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों का भुगतान लंबित होने से कार्मिकों में नाराजगी है। 
ज्ञापन के दौरान प्रगणक सतीश यादव एवं देवीशंकर वैष्णव द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भुगतान में अंतर का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील केकड़ी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों को मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नगरपालिका क्षेत्र के शहरी प्रगणकों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। 
इस अवसर पर प्रगणक सुनिता चौधरी और अरुणा शाक्य ने अधिशाषी अधिकारी से मांग की कि शहरी क्षेत्र के समस्त पात्र जनगणना प्रगणकों को निर्धारित मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का तत्काल भुगतान करवाने के लिए सम्बन्धित प्रकोष्ठ को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। 
इस दौरान जनगणना पर्यवेक्षक हरिनारायण बीदा, रमेश डसाणिया, जनगणना प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, रामसहाय मीणा, अरुणा शाक्य, सुनिता चौधरी, सतीश यादव, स्नेहल पारीक, लक्ष्मी कुमावत, हेमन्त कीर, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ.सांवरिया शर्मा, कंवरपाल वर्मा, मोहम्मद शरीफ एवं अर्जुन खटीक सहित कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। ​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    1
    फिर दहाड़ेगे नरेश मीना. खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की राह पर.
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में रबी की बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर हो रही बिक्री को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे भगत सिंह सेना (BSS) प्रमुख एवं किसान नेता नरेश मीणा ने खाद संकट को लेकर प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मीणा ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उनियारा एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों के हक में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
​नरेश मीणा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गेहूं, चना, सरसों और लहसुन की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में क्षेत्र का किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। खाद की भारी किल्लत पैदा कर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और किसानों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​छबड़ा-छीपाबड़ौद आंदोलन की दिलाई याद, आमरण अनशन की चेतावनी
किसान नेता ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले छबड़ा और छीपाबड़ौद में भी खाद संकट को लेकर उन्होंने कड़ा आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और किसानों को 1350 रुपये की तय सरकारी दर पर डीएपी उपलब्ध कराई गई थी।
​मीणा ने प्रशासन और सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवली-उनियारा सहित पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की निर्बाध आपूर्ति और सरकारी दर पर बिक्री सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
​प्रदेशव्यापी आंदोलन का रुख लेगी लड़ाई
उन्होंने साफ किया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकला तो भगत सिंह सेना पूरे राजस्थान की प्रत्येक तहसील और उपखंड कार्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करेगी। नरेश मीणा ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उनियारा एसडीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    18 hrs ago
  • नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। ब्रेकिंग न्यूज़ | टोंक नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया। 2 अक्टूबर को उनियारा SDM कार्यालय पर धरने की घोषणा। किसानों की खाद समस्या को लेकर गांधी जयंती पर धरना देने का आह्वान। सरकार-प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी, किसानों से एकजुट होने की अपील। नरेश मीणा ने कहा—आने वाले समय में सरसों, चना समेत अन्य फसलों की बुवाई के लिए खाद जरूरी है।
    1
    नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा
 फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ | टोंक 
नरेश मीणा ने उठाया किसानों की खाद किल्लत का मुद्दा
फेसबुक लाइव पर नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान किया।
2 अक्टूबर को उनियारा SDM कार्यालय पर धरने की घोषणा।
किसानों की खाद समस्या को लेकर गांधी जयंती पर धरना देने का आह्वान।
सरकार-प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी, किसानों से एकजुट होने की अपील।
नरेश मीणा ने कहा—आने वाले समय में सरसों, चना समेत अन्य फसलों की बुवाई के लिए खाद जरूरी है।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    1
    खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया मेगा हाईवे जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद हटाया जाम
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 29 सितम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन मंगलवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 भाद्रपद शुक्ल तृतीया श्रद्धा 🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी र🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़
    1
    श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 
🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹
🔱⚜️ 29 सितम्बर 2026🌸
🌷🌹दिन मंगलवार 🌸🌺
💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞
💐 भाद्रपद शुक्ल तृतीया श्रद्धा 🌸🌺 समेलिया  श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺
श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी र🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़
    user_Manoj kumar sharma
    Manoj kumar sharma
    फागी, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सीवरेज लाइन से पहले सड़क निर्माण पर अनिल मित्तल ने उठाए सवाल, बोले–सीवरेज से पहले सड़कें बनने से जनता के पैसो की होगी बर्बादी 38 करोड़ की लागत से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर सड़के बनाने की जल्दबाजी क्यों–अनिल मित्तल केकड़ी। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में पत्रकार वार्ता कर शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और नगर पालिका के पूर्व कार्यों को लेकर सवाल उठाए। मित्तल ने आरोप लगाया कि केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की योजना स्वीकृत होने और इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सीवरेज से पहले सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नई बनी सड़कों को फिर से खोदना पड़ेगा और जनता के पैसों की बर्बादी होगी। मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाई जानी है, वहां पहले सड़क निर्माण कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनन-फानन में सड़क निर्माण के टेंडर जारी किए गए तथा नगर पालिका की राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को हस्तांतरित कर उसे कार्यकारी एजेंसी बनाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मित्तल ने कहा कि उन्होंने सीवरेज लाइन की जानकारी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र भेजकर उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि अभी सड़कें बना दी जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हीं सड़कों के नीचे सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई करनी पड़ती है तो दोहरा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि इससे नुकसान किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि सीधे जनता के पैसों का होगा। मित्तल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण रोकने की मांग करने पर उन्हें ही विकास विरोधी बताकर जनता के सामने बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मित्तल ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें केकड़ी में सीवरेज लाइन का कोई प्रस्ताव नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि विधायक को केकड़ी में सीवरेज लाइन के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। मित्तल ने कहा कि डीएलबी स्तर पर राजस्थान के छह शहरों में सीवरेज लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब केकड़ी में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू होगा तो वर्तमान में बनाई जा रही सड़कों को खोदना पड़ेगा। ऐसे में सरकार के जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर जनता के पैसों की बचत और शहर के सुनियोजित विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केकड़ी शहर की प्रत्येक गली में सड़क बननी चाहिए, लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण किया जाए तो बार-बार सड़क तोड़ने की नौबत नहीं आएगी। नगर पालिका के कार्यों में नियमों की अनदेखी का आरोप– नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की फाइलों का अध्ययन किया। इसमें उन्हें कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें उनके अनुसार नियमों का पालन नहीं किया गया। मित्तल ने घर-घर कचरा संग्रहण, वाई-फाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में नियमों को ताक पर रखकर काम कराए गए और इससे जनता के पैसों की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों-कर्मचारियों के एपीओ पर भी जताई नाराजगी– नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के एपीओ किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित बोर्ड को काम करने से रोकने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को एपीओ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में दो कर्मचारी भी रहेंगे तो भी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर जनता के काम करवाए जाएंगे और शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मित्तल ने कहा कि जनता ने उन्हें और नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका में चौकीदार बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि अब ये चौकीदार जनता के पैसों की चोरी नहीं होने देंगे और नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे।
    1
    सीवरेज लाइन से पहले सड़क निर्माण पर अनिल मित्तल ने उठाए सवाल, बोले–सीवरेज से पहले सड़कें बनने से जनता के पैसो की होगी बर्बादी
38 करोड़ की लागत से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर सड़के बनाने की जल्दबाजी क्यों–अनिल मित्तल
केकड़ी। 
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में पत्रकार वार्ता कर शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और नगर पालिका के पूर्व कार्यों को लेकर सवाल उठाए। मित्तल ने आरोप लगाया कि केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की योजना स्वीकृत होने और इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सीवरेज से पहले सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे  सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नई बनी सड़कों को फिर से खोदना पड़ेगा और जनता के पैसों की बर्बादी होगी। मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाई जानी है, वहां पहले सड़क निर्माण कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनन-फानन में सड़क निर्माण के टेंडर जारी किए गए तथा नगर पालिका की राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को हस्तांतरित कर उसे कार्यकारी एजेंसी बनाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मित्तल ने कहा कि उन्होंने सीवरेज लाइन की जानकारी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र भेजकर उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि अभी सड़कें बना दी जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हीं सड़कों के नीचे सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई करनी पड़ती है तो दोहरा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि इससे नुकसान किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि सीधे जनता के पैसों का होगा। मित्तल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण रोकने की मांग करने पर उन्हें ही विकास विरोधी बताकर जनता के सामने बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मित्तल ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें केकड़ी में सीवरेज लाइन का कोई प्रस्ताव नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि विधायक को केकड़ी में सीवरेज लाइन के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। मित्तल ने कहा कि डीएलबी स्तर पर राजस्थान के छह शहरों में सीवरेज लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब केकड़ी में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू होगा तो वर्तमान में बनाई जा रही सड़कों को खोदना पड़ेगा। ऐसे में सरकार के जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर जनता के पैसों की बचत और शहर के सुनियोजित विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केकड़ी शहर की प्रत्येक गली में सड़क बननी चाहिए, लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण किया जाए तो बार-बार सड़क तोड़ने की नौबत नहीं आएगी।
नगर पालिका के कार्यों में नियमों की अनदेखी का आरोप–
नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की फाइलों का अध्ययन किया। इसमें उन्हें कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें उनके अनुसार नियमों का पालन नहीं किया गया। मित्तल ने घर-घर कचरा संग्रहण, वाई-फाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में नियमों को ताक पर रखकर काम कराए गए और इससे जनता के पैसों की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अधिकारियों-कर्मचारियों के एपीओ पर भी जताई नाराजगी–
नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के एपीओ किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित बोर्ड को काम करने से रोकने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को एपीओ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में दो कर्मचारी भी रहेंगे तो भी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर जनता के काम करवाए जाएंगे और शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मित्तल ने कहा कि जनता ने उन्हें और नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका में चौकीदार बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि अब ये चौकीदार जनता के पैसों की चोरी नहीं होने देंगे और नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.